Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, September 24
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Kinnaur: अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण को लेकर रिकांग पिओ में राज्य आयोग ने किया सीधा संवाद

    रिकांग पिओ में राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने तहसील कल्पा के अनुसूचित जाति समुदाय से सीधा संवाद किया। अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं और समस्याओं पर चर्चा हुई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग की किन्नौर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते आयोग के अध्यक्ष

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर

    हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने आईटीडीपी भवन रिकांग पिओ में तहसील कल्पा के अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण, अधिकारों और विभिन्न मामलों को लेकर परिचर्चा आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने की। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और समुदाय के लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं।

    कुलदीप कुमार धीमान ने बताया कि जनगणना-2011 के अनुसार तहसील कल्पा की कुल जनसंख्या 19,190 है, जिसमें अनुसूचित जाति समुदाय की आबादी 2,299 यानी 11.98 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि आयोग के गठन के बाद यह उनका 10वां जिला प्रवास है। सभी जिलों का एक बार दौरा पूरा होने के बाद दोबारा समीक्षा के लिए जिलों का प्रवास किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि आयोग के जिला प्रवास का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना, आयोग के कार्यों और अधिकारों की जानकारी देना तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाना है। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

    आयोग अध्यक्ष ने कहा कि आयोग अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों के संरक्षण के साथ सफाई कर्मचारियों से संबंधित मामलों पर भी कार्य करता है। प्रदेश का कोई भी अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित व्यक्ति डाक, मौखिक रूप से या ई-मेल के माध्यम से अपनी शिकायत आयोग को भेज सकता है। प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं।

    उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की व्यवस्था परिवर्तन की पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि आयोग जरूरतमंद वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत प्रदेश के करीब 6,000 अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ घोषित किया गया है।

    इस अवसर पर आयोग के सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा, डॉ. विजय डोगरा और शालिनी जम्वाल ने भी विभिन्न योजनाओं एवं अधिकारों की जानकारी दी। एसडीएम कल्पा प्रवीण भारद्वाज, जिला कल्याण अधिकारी नितिन राणा, बीडीओ हिमांशी शर्मा सहित पंचायत प्रतिनिधि और अन्य लोग उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #SCCommission #अनुसूचितजाति #अनुसूचितजातिआयोग #कल्पा #किन्नौर #कुलदीपकुमारधीमान #रिकांगपिओ #सुखआश्रययोजना #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur: पूह में आंगनबाड़ी सहायिका के 12 पदों पर होगी भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें आवेदन
    Next Article Mandi: मेले और मंदिर हमारी संस्कृति की धरोहर, इन्हें राजनीति से दूर रखना जरूरी: मुकेश अग्निहोत्री
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kinnaur: पूह में आंगनबाड़ी सहायिका के 12 पदों पर होगी भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें आवेदन

    September 24, 2026

    Kinnaur: 23 से 26 सितंबर तक किन्नौर प्रवास पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग, समुदाय से जुड़े मामलों की करेगा समीक्षा

    September 23, 2026

    Kinnaur: 3.50 करोड़ के ईको पार्क और 2.12 करोड़ के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्यों से छितकुल में बढ़ेंगी पर्यटन गतिविधियां

    September 11, 2026

    Kinnaur: विकासात्मक योजनाओं के बजट का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें : जगत सिंह नेगी

    September 10, 2026

    Kinnaur: बागवानी मंत्री ने किया टोनंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क का शिलान्यास

    September 9, 2026

    Kinnaur: क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

    September 9, 2026

    Kinnaur: जिला योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा

    September 8, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Kinnaur: लियो बाईपास रोड के बजट और हंगरंग घाटी में नियमित गैस वितरण की मांग

    August 25, 2026

    Kinnaur: निगुलसरी खुला रहेगा, नाथपा में तय समय पर ही चलेगा यातायात

    August 19, 2026

    Kinnaur: शिगारचा पंचायत में संयुक्त जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

    August 11, 2026

    Kinnaur Kailash: प्रतिकूल मौसम के चलते दो दिन बंद रही किन्नौर कैलाश यात्रा, अब 15 अगस्त तक चलेगी

    August 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 0 0 2
    Users Today : 86
    Total Users : 124002
    Total views : 243877
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.