Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, October 4
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Kinnaur: निगुलसरी खुला रहेगा, नाथपा में तय समय पर ही चलेगा यातायात

    किन्नौर में NH-05 पर यातायात व्यवस्था बदली गई। निगुलसरी खुला रहेगा, जबकि नाथपा में सुबह 5 से 10:30, दोपहर 1 से 2 और शाम 6 से 10 बजे तक यातायात चलेगा।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    फाइल फोटो: निगुलसरी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर

    राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर निगुलसरी और नाथपा ब्लॉक प्वाइंट पर ढलान स्थिरीकरण, भूस्खलन रोकथाम और सुरक्षा कार्यों को देखते हुए जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। जिला दंडाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, आईएएस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 और मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश जारी होने की तिथि से प्रारंभिक रूप से 15 दिनों तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।

    प्रशासन के अनुसार निगुलसरी ब्लॉक प्वाइंट (एनएच-05 के किलोमीटर 316/880 से 317/250) पर यातायात सामान्य रूप से जारी रहेगा। यहां निर्धारित समय के लिए सड़क बंद नहीं की जाएगी। कार्यदायी संस्था को कार्यस्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    वहीं, नाथपा ब्लॉक प्वाइंट (एनएच-05 के किलोमीटर 330/350 से 330/560) पर ढलान स्थिरीकरण और भूस्खलन रोकथाम कार्यों के चलते यातायात निर्धारित समय के अनुसार संचालित होगा। नाथपा में सुबह 5 बजे से 10:30 बजे तक, दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक तथा शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक यातायात खुला रहेगा। इन समयावधियों के बीच निर्माण एवं सुरक्षा कार्यों के लिए सड़क पर नियमित यातायात बंद रहेगा।

    नाथपा में वैकल्पिक मार्ग से होगी वाहनों की आवाजाही

    यातायात बंद रहने के दौरान जाम से बचने और वाहनों की आवाजाही बनाए रखने के लिए नाथपा में वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। इसके तहत वाहनों को वांगतू से डेट सुंगरा होते हुए एसजेवीएनएल रोड (डैम साइड) के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। रामपुर/निचार और रिकांगपिओ की ओर से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित स्थानों पर होल्डिंग व्यवस्था भी रहेगी।

    जिला पुलिस प्रशासन को वांगतू, डेट सुंगरा तथा एसजेवीएनएल डैम साइड रोड के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर पर्याप्त पुलिस, यातायात पुलिस और होमगार्ड तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस बल को वाहनों की श्रेणी के अनुसार आवाजाही नियंत्रित करने, निर्धारित होल्डिंग क्षेत्रों में हल्के एवं भारी वाहनों की कतार व्यवस्थित करने तथा अवैध ओवरटेकिंग और लेन कटिंग रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

    प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग पर जाम की स्थिति न बनने देने के लिए विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के एनएच डिवीजन रामपुर के अधिशासी अभियंता और कार्यदायी संस्था मैसर्स स्पार जियो इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को एसजेवीएनएल डायवर्जन रोड को हर समय सुरक्षित, मोटरेबल और अवरोधमुक्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    जिला प्रशासन ने संबंधित सभी विभागों, कार्यदायी संस्था और वाहन चालकों से निर्धारित यातायात व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने वाहन चालकों से यात्रा के दौरान निर्धारित समय और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था का ध्यान रखने को भी कहा है।

    #ARBtimes #HimachalNews #kinnaur #Nathpa #NationalHighway05 #NH05 #Nigulsari #TrafficUpdate #किन्नौर #किन्नौरन्यूज #ट्रैफिकडायवर्जन #नाथपा #नाथपाट्रैफिक #निगुलसरी #यातायातव्यवस्था #हिमाचलन्यूज़ #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleEducation: सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में एनडीआरएफ ने विद्यार्थियों को सिखाए आपदा से बचाव के गुर
    Next Article Aaj Ka Rashifal : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, मेष से मीन तक का भविष्यफल
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kinnaur: राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, 30 अक्तूबर से होगा आयोजन

    October 3, 2026

    Kinnaur: उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को किन्नौर से भावभीनी विदाई

    September 28, 2026

    Kinnaur: अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण को लेकर रिकांग पिओ में राज्य आयोग ने किया सीधा संवाद

    September 24, 2026

    Kinnaur: पूह में आंगनबाड़ी सहायिका के 12 पदों पर होगी भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें आवेदन

    September 24, 2026

    Kinnaur: 23 से 26 सितंबर तक किन्नौर प्रवास पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग, समुदाय से जुड़े मामलों की करेगा समीक्षा

    September 23, 2026

    Kinnaur: 3.50 करोड़ के ईको पार्क और 2.12 करोड़ के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्यों से छितकुल में बढ़ेंगी पर्यटन गतिविधियां

    September 11, 2026

    Kinnaur: विकासात्मक योजनाओं के बजट का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें : जगत सिंह नेगी

    September 10, 2026

    Kinnaur: बागवानी मंत्री ने किया टोनंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क का शिलान्यास

    September 9, 2026

    Kinnaur: क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

    September 9, 2026

    Kinnaur: जिला योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा

    September 8, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Kinnaur: लियो बाईपास रोड के बजट और हंगरंग घाटी में नियमित गैस वितरण की मांग

    August 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 3 6 5
    Users Today : 3
    Total Users : 125365
    Total views : 245972
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.