Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Education: सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में एनडीआरएफ ने विद्यार्थियों को सिखाए आपदा से बचाव के गुर

    रामपुर बुशहर के सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में एनडीआरएफ ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, बचाव तकनीक और मॉक ड्रिल का प्रशिक्षण दिया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सर्वपल्ली संस्थान नोगली में आपदा से निपटने के गुर सीखते प्रशिक्षु

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंस्टीट्यूट फॉर टीचर एजुकेशन एंड डिग्री कॉलेज, नोगली, बालना में बुधवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की ओर से आपदा जागरूकता एवं बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदा की स्थिति में सतर्क रहने, स्वयं की सुरक्षा करने और जरूरत पड़ने पर दूसरों की सहायता करने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण देना रहा।

    एनडीआरएफ के निरीक्षक प्रवीण भाटिया के नेतृत्व में 14 सदस्यीय दल ने विद्यार्थियों को विभिन्न आपदाओं से निपटने के प्राथमिक उपायों और बचाव तकनीकों की जानकारी दी। टीम ने बताया कि आपदा के समय घबराने के बजाय धैर्य, सावधानी और सूझबूझ के साथ कार्य करना जरूरी है।

    प्रशिक्षण के दौरान भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों के साथ अत्यधिक रक्तस्राव की स्थिति में प्राथमिक उपचार, रक्तस्राव नियंत्रित करने तथा हृदयाघात की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को आपात स्थिति में आसपास उपलब्ध वस्तुओं की सहायता से अस्थायी स्ट्रेचर तैयार कर घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का तरीका भी व्यावहारिक रूप से समझाया गया। इसके अलावा बाढ़ के दौरान सुरक्षित स्थान पर जाने और संकट के समय उचित निर्णय लेने के बारे में जानकारी दी गई।

    कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ दल ने विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियां और मॉक ड्रिल करवाईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बचाव तकनीकों का अभ्यास किया। इससे उन्हें आपदा की वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने का व्यावहारिक अनुभव मिला।

    इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार शर्मा और प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने एनडीआरएफ निरीक्षक प्रवीण भाटिया सहित 14 सदस्यीय दल का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण प्रशिक्षण देने के लिए एनडीआरएफ टीम का आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम में सेवा भारती की टीम ने भी सहयोग किया। डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि आपदा प्रबंधन और प्राथमिक बचाव का ज्ञान प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने कहा कि पुस्तकीय ज्ञान के साथ जीवनोपयोगी व्यावहारिक प्रशिक्षण भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

    कार्यक्रम में संस्थान के अध्यापक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपदा के समय जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में कार्य करने का संदेश प्राप्त किया।

    #ARBtimes #DisasterManagement #HimachalNews #himachalpradesh #NDRF #NDRFTraining #RampurBushahr #आपदाजागरूकता #आपदाप्रबंधन #एनडीआरएफ #एनडीआरएफप्रशिक्षण #बचावप्रशिक्षण #रामपुर #रामपुरबुशहर #सर्वपल्ली_राधाकृष्णन_संस्थान #हिमाचलन्यूज़ #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: खनेरी अस्पताल को मिली नई एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन, ट्रॉमा सेंटर की मांग ने पकड़ा जोर
    Next Article Kinnaur: निगुलसरी खुला रहेगा, नाथपा में तय समय पर ही चलेगा यातायात
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    HPU: एचपीयू में फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी की क्रमिक भूख हड़ताल जारी, हॉस्टल फीस वृद्धि वापस लेने की मांग तेज

    August 19, 2026

    HPU: एसएफआई का एचपीयू में प्रदर्शन, फीस वृद्धि वापसी और एससीए चुनाव बहाल करने की मांग

    August 19, 2026

    Education: जी.बी. पंत महाविद्यालय में POSH, एंटी-रैगिंग, स्वास्थ्य एवं जेंडर जागरूकता कार्यक्रम

    August 19, 2026

    Education: वित्तीय साक्षरता से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, दो दिवसीय वेबिनार संपन्न

    August 19, 2026

    Education: NSUI के प्रयास रंग लाए, रामपुर कॉलेज में Journalism & Mass Communication विषय पुनः बहाल

    August 14, 2026

    DAV Rampur: डीएवी रामपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में गूँजा राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश

    August 14, 2026

    SFI: JMC में दाखिला शुरू होना SFI के छात्र संघर्ष की बड़ी जीत

    August 14, 2026

    ABVP: छात्र मांगों को लेकर ABVP का आंदोलन समाप्त, कुलपति का पुतला फूंका

    August 13, 2026

    ABVP: नौगली में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    August 12, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में नारा लेखन में लोकेश प्रथम, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

    August 12, 2026

    Rampur Bushahr: जीबी पंत महाविद्यालय रामपुर में डिजिटल अटेंडेंस और लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम पर ओरिएंटेशन

    August 11, 2026

    Education: जीबी पंत कॉलेज रामपुर में एनएसएस कार्यकारिणी का गठन, समाज सेवा के लिए स्वयंसेवकों ने लिया संकल्प

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 9 0 9 1
    Users Today : 136
    Total Users : 119091
    Total views : 235678
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.