Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, September 26
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    बिलासपुर

    Bilaspur: घुमारवीं में 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 1, 2026Updated:April 13, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    घुमारवीं में 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर उपस्थित मुख्यातिथि व खिलाड़ी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर

    69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 (छात्रा) हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ आज घुमारवीं स्थित पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परिसर में हुआ। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने प्रतियोगिता का झंडा फहराकर 5 दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर मंत्री राजेश धर्माणी ने देशभर से आई 30 टीमों द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली तथा छात्रा खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों एवं शैक्षणिक संगठनों की टीमें भाग ले रही हैं।

    मंत्री राजेश धर्माणी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में घुमारवीं में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन संभव हो पाया है, जो क्षेत्र सहित पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि लगभग 10 वर्षों के अंतराल के बाद प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन पुनः आरंभ हुआ है। इससे पूर्व ऐसी प्रतियोगिताएं जिला सिरमौर के पांवटा साहिब तथा जिला सोलन के नालागढ़ में सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी हैं।

    उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रही छात्रा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब देश की बेटियां सशक्त होंगी, तभी राष्ट्र प्रगति के शिखर को छुएगा। महिला सशक्तिकरण के बिना मजबूत राष्ट्र की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने बेटा-बेटी के भेदभाव रहित समाज के निर्माण पर बल देते हुए कहा कि खेल बेटियों को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं और उनमें आत्मविश्वास पैदा करते हैं।

    मंत्री ने कहा कि खेलों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। खेल का मैदान बच्चों को अनुशासन, टीम भावना, सहयोग और जीवन कौशल सिखाता है, जो कक्षा की चारदीवारी में संभव नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि खेलों के बिना शिक्षा अधूरी है, इसलिए हर बच्चे को किसी न किसी खेल से अवश्य जुड़ना चाहिए। राजेश धर्माणी ने राष्ट्रीय खेल आयोजनों को राष्ट्रीय एकता का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों को देश की विभिन्न संस्कृतियों, भाषाओं और परंपराओं को जानने का अवसर मिलता है, जिससे आपसी भाईचारा और सद्भाव मजबूत होता है।

    इस अवसर पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी एवं कोच स्नेह लता के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश की सैकड़ों बेटियां खेलों के माध्यम से आगे बढ़ी हैं। वह अब तक 200 से अधिक छात्रा एवं महिला खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा चुकी हैं, जिनमें से लगभग 80 खिलाड़ियों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार भी मिला है।

    उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के माध्यम से ब्रांड हिमाचल को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। देशभर से आए खिलाड़ियों को हिमाचल की लोक कला, संस्कृति और पारंपरिक खान-पान से रूबरू करवाया जा रहा है, ताकि वे प्रदेश की मधुर स्मृतियां अपने साथ ले जा सकें। मंत्री राजेश धर्माणी ने प्रतियोगिता के पहले मैच, जो हिमाचल प्रदेश और नवोदय विद्यालय समिति के बीच खेला गया, का खेल मैदान में पहुंचकर विधिवत शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

    इससे पूर्व खेल आयोजन समिति की ओर से संतोष चौहान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता में देश के 30 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों एवं शैक्षणिक संगठनों की 30 टीमों के लगभग 400 छात्रा खिलाड़ी और 85 टीम अधिकारी भाग ले रहे हैं।

    इन राज्यों व शैक्षणिक संगठनों की टीमें ले रहीं भाग

    आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, सीबीएसई, सीबीएसई वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, सीआईएससीई, डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, आईपीएससी, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नवोदय विद्यालय समिति, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, विद्या भारती, पश्चिम बंगाल एवं हिमाचल प्रदेश।

    इस अवसर पर मंत्री की धर्मपत्नी सोनिका धर्माणी, पद्मश्री हरिमन शर्मा, कांग्रेस नेता विवेक कुमार, महिला आयोग सदस्य रीना पुंडीर, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, हिमुडा सदस्य जितेंद्र चंदेल, तृप्ता ठाकुर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंजना धीमान, उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा जे.सी. नेगी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #69thNationalSchoolGames #BrandHimachal #Ghumarwin #GirlsHandball #himachalpradesh #KheloIndia #NationalSchoolGames #RajeshDharmani #Under19Handball
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Buahahr: गणतंत्र दिवस के बाद पीएम रैली में महाविद्यालय रामपुर के 5 NCC कैडेट्स की ऐतिहासिक सहभागिता
    Next Article दैनिक राशिफल 2 फरवरी 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur News : पानी से भरी बाल्टी में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत, खेलते-खेलते बाथरूम पहुंची थी मासूम

    September 24, 2026

    Bilaspur Jobs : बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के 6 पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

    September 20, 2026

    Bilaspur News : स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिला नया व्यावसायिक अवसर, फोरलेन पर फूड वैन शुरू

    September 6, 2026

    Bilaspur News: हर पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक रेन गेज, ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन; किसानों को मिलेगा सटीक मौसम डेटा

    September 3, 2026

    Bilaspur News : ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल 650 शिक्षा केंद्रों तक पहुंची, 12 हजार बच्चे लाभान्वित : राज्यपाल

    September 2, 2026

    Bilaspur News: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक से लेकर बिजली-पानी के मामलाें का होगा निपटारा

    September 2, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Bilaspur : नैना देवी मंदिर में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बन रहे रैंप-लिफ्ट, 31 मार्च तक सुविधा

    September 1, 2026

    Bilaspur : आपदा राहत के 1500 करोड़ नहीं मिले, एक साल से हिमाचल कर रहा इंतजार : धर्माणी

    August 31, 2026

    Bilaspur: मुख्यमंत्री ने वन मित्रों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने की घोषणा

    August 15, 2026

    AIIMS Bilaspur: हिमाचल में पहली सफल हैंड रिवैस्कुलराइजेशन सर्जरी, एम्स बिलासपुर ने बचाया मरीज का हाथ

    August 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 4 0 6
    Users Today : 104
    Total Users : 124406
    Total views : 244484
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.