Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, September 19
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla : हिमकेयर की जगह आएगी नई स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 लाख रुपये तक मिलेगा इलाज का कवर

    हिमाचल प्रदेश सरकार 'हिमकेयर' की जगह नई स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि पात्र परिवारों को बहुत कम प्रीमियम पर 10 लाख रुपये तक का इलाज मिलेगा। इससे राज्य के करीब 10 लाख परिवारों को सीधी मदद पहुंचेगी।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    राज्य सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक नई स्वास्थ्य बीमा नीति लाने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि यह नई स्वास्थ्य बीमा नीति मौजूदा हिमकेयर (HIMCARE) योजना की जगह लागू की जाएगी। नई नीति के तहत पात्र परिवारों को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर बेहद कम प्रीमियम पर उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी नीति के लागू होने के बाद हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन सकता है, जो नाममात्र के प्रीमियम पर इतनी व्यापक स्वास्थ्य बीमा सुविधा उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर और समय पर इलाज उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति पैसों की कमी के कारण उपचार से वंचित न रहे।

    यह भी पढ़ें :Shimla: गांवों के सर्वांगीण विकास से रुकेगा पलायन, 2032 तक समृद्ध हिमाचल बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

    10 लाख परिवारों को नई स्वास्थ्य बीमा नीति का मिलेगा लाभ

    मुख्यमंत्री ने बताया कि नई स्वास्थ्य बीमा नीति के दायरे में प्रदेश के विभिन्न वर्गों से जुड़े करीब 10 लाख परिवारों को शामिल किया जाएगा। योजना के तहत सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ प्रमुख मल्टी-स्पेशलिटी और टर्शियरी केयर अस्पतालों को भी सूचीबद्ध (एम्पैनल) किया जाएगा, जिससे लाभार्थियों को गंभीर और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं भी मिल सकें। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक पात्र परिवार को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। नई नीति को इस प्रकार तैयार किया जा रहा है कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को इलाज के दौरान आर्थिक बोझ का सामना न करना पड़े।

    स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण पर सरकार का जोर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है। जिला अस्पतालों और सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। चिकित्सा शिक्षा संस्थानों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है और डायग्नोस्टिक सेवाओं को ऑटोमेशन से जोड़ा जा रहा है, ताकि मरीजों को समय पर, पारदर्शी और बेहतर जांच सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी चिकित्सा उपकरणों की खरीद AIIMS, नई दिल्ली के निर्धारित मानकों के अनुसार की जाए। साथ ही सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के रेडियोलॉजी विभागों को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए।

    राज्य से बाहर इलाज की जरूरत होगी कम

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हिमाचल में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करना है, ताकि लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े। नई स्वास्थ्य बीमा योजना और स्वास्थ्य अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव आएगा। बैठक में मुख्य सचिव केके पंत, प्रधान सचिव (वित्त) देवेश कुमार, स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार मौजूद रहे।

     

    #ARBtimes #HealthInsurance #HimachalHealthCare #HimachalNews #himachalpradesh #HimcareScheme #SukhvinderSinghSukhu
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल 5 अगस्त 2026: जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
    Next Article Shimla : राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर मंथन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal News : शिमला में दिसंबर तक खुलेगा NCB का जोनल कार्यालय, नशा तस्करों पर और कसेगा शिकंजा

    September 19, 2026

    Himachal High Court : सरकारी CBSE स्कूलों में 30 सितंबर तक शिक्षकों की भर्ती के आदेश, सरकार से मांगी रिपोर्ट

    September 19, 2026

    Shimla: हर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाना जिला प्रशासन का लक्ष्य : अनुपम कश्यप

    September 18, 2026

    Health: स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

    September 18, 2026

    Himachal High Court : 12 साल में 11 तबादले, हाईकोर्ट ने कर्मचारी की ट्रांसफर पर लगाई रोक

    September 18, 2026

    Shimla News: चिट्‌टा तस्करी नेटवर्क पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, जलालाबाद-चंडीगढ़ से दो गिरफ्तार

    September 17, 2026

    Himachal High Court : शादीशुदा बेटी को नौतोड़ जमीन से नहीं किया जा सकता वंचित, सरकार को पट्टा जारी करने का आदेश

    September 17, 2026

    Shimla News: एक एप पर मिलेंगी 41 घरेलू सेवाएं, प्लंबर-इलेक्ट्रीशियन से टैक्सी तक की सुविधा

    September 16, 2026

    Kumarsain News : बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च झोंककर बालियां लूटीं, जंगल के रास्ते फरार हुआ आरोपी

    September 16, 2026

    JOB: 17 सितंबर को एलआईसी और एसबीआई लाइफ में 124 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू

    September 15, 2026

    Himachal News: सरकारी सीबीएसई स्कूलों में दिन में तीन बार डिजिटल हाजिरी, चूका समय तो वेतन पर असर

    September 15, 2026

    Himachal High Court : संजौली में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को अपना वार्ड कार्यालय गिराने का आदेश

    September 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 5 8 8
    Users Today : 65
    Total Users : 123588
    Total views : 243098
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.