Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, September 19
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Shimla : राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर मंथन

    शिमला में जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस सरकार की कार्यशैली, 21 अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र की रणनीति और 5 अगस्त को सीटीओ चौक से निकलने वाले विरोध मार्च पर विस्तृत चर्चा की गई।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित करते पूर्व सीएम जयराम ठाकुर।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  शिमला | हिमाचल प्रदेश में 21 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शिमला में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और विधायक दल के सचिव रणधीर शर्मा सहित पार्टी के प्रमुख विधायक उपस्थित रहे।

    राजनीतिक बदले की भावना का आरोप और निंदा प्रस्ताव

    शिमला में बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ रणनीति बनाते भाजपा विधायक।

    बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए विधायक दल के सचिव रणधीर शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा हुई। भाजपा विधायक दल ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार की कार्यशैली की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है। भाजपा के विधायकों, पूर्व विधायकों, जिला परिषद सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों और नगर निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों पर लगातार झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस, प्रशासन और सरकारी तंत्र का विपक्ष की आवाज दबाने के लिए राजनीतिक दुरुपयोग किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है।

    👉 यह भी पढ़ें :Shimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं

    5 अगस्त को शिमला में विशाल विरोध प्रदर्शन

    कांग्रेस सरकार की इस प्रतिशोधात्मक राजनीति के खिलाफ भाजपा ने सड़कों पर उतरने का फैसला लिया है। 5 अगस्त को सुबह 10:00 बजे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में सीटीओ चौक, शिमला से एक विशाल विरोध मार्च निकाला जाएगा। इसमें पार्टी के सभी विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। यह आंदोलन केवल शिमला तक सीमित न रहकर पूरे प्रदेश में ले जाया जाएगा।

    मानसून सत्र में इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगी भाजपा

    विधानसभा के मानसून सत्र में भाजपा प्रदेश से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी:

    • सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर की बदहाली: बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों, भूस्खलन, बिजली और पेयजल आपूर्ति की ठप व्यवस्था तथा सरकार की अपर्याप्त तैयारियों पर जवाब मांगा जाएगा।

    • आपदा राहत और पुनर्वास में विफलता: मानसून और प्राकृतिक आपदा के बाद प्रभावित परिवारों के अधूरे पुनर्वास और क्षतिग्रस्त आधारभूत ढांचे के पुनर्निर्माण में देरी के मुद्दे पर सरकार को घेरा जाएगा।

    • कानून व्यवस्था: प्रदेश में पूरी तरह चरमराती कानून-व्यवस्था पर सदन में ठोस चर्चा की मांग की जाएगी।

    👉 यह भी पढ़ें :Shimla : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला: विश्वविद्यालयों की फीस बढ़ाकर छात्रों और अभिभावकों को कर रही परेशान

    #ARBtimes #BJPMeeting #HimachalAssembly #HimachalPolitics #JairamThakur #RajeevBindal #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : हिमकेयर की जगह आएगी नई स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 लाख रुपये तक मिलेगा इलाज का कवर
    Next Article मणिमहेश यात्रा 2026: आज से शुरू होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानें प्रति दिन कितने श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Sirmaur : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर और कर्ज का नया रिकॉर्ड

    September 19, 2026

    Himachal News : शिमला में दिसंबर तक खुलेगा NCB का जोनल कार्यालय, नशा तस्करों पर और कसेगा शिकंजा

    September 19, 2026

    Himachal High Court : सरकारी CBSE स्कूलों में 30 सितंबर तक शिक्षकों की भर्ती के आदेश, सरकार से मांगी रिपोर्ट

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में युवा कांग्रेस की बैठक, नवनियुक्त जोन प्रभारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

    September 18, 2026

    Shimla: हर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाना जिला प्रशासन का लक्ष्य : अनुपम कश्यप

    September 18, 2026

    Himachal High Court : 12 साल में 11 तबादले, हाईकोर्ट ने कर्मचारी की ट्रांसफर पर लगाई रोक

    September 18, 2026

    Shimla News: चिट्‌टा तस्करी नेटवर्क पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, जलालाबाद-चंडीगढ़ से दो गिरफ्तार

    September 17, 2026

    Himachal High Court : शादीशुदा बेटी को नौतोड़ जमीन से नहीं किया जा सकता वंचित, सरकार को पट्टा जारी करने का आदेश

    September 17, 2026

    Shimla News: एक एप पर मिलेंगी 41 घरेलू सेवाएं, प्लंबर-इलेक्ट्रीशियन से टैक्सी तक की सुविधा

    September 16, 2026

    Kumarsain News : बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च झोंककर बालियां लूटीं, जंगल के रास्ते फरार हुआ आरोपी

    September 16, 2026

    JOB: 17 सितंबर को एलआईसी और एसबीआई लाइफ में 124 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू

    September 15, 2026

    Himachal News: सरकारी सीबीएसई स्कूलों में दिन में तीन बार डिजिटल हाजिरी, चूका समय तो वेतन पर असर

    September 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 6 0 5
    Users Today : 82
    Total Users : 123605
    Total views : 243123
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.