Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, November 3
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: हर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाना जिला प्रशासन का लक्ष्य : अनुपम कश्यप

    उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शिमला के चार विकास खंडों में विकास कार्यों की समीक्षा की। पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला में आयोजित चार खंडों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते डीसी शिमला

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को चार विकास खंडों मशोबरा, जुब्बल, नारकंडा और बसंतपुर के खंड विकास अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने कहा कि जिला के समग्र विकास के लिए सुदृढ़ कार्य-तंत्र तैयार किया गया है। सांसद निधि, विधायक निधि सहित विभिन्न योजनाओं के तहत उपलब्ध वित्तीय संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए। स्कूल भवनों, अस्पताल भवनों और अन्य जनहित से जुड़े आधारभूत विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।

    उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए पंचायत स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना आवश्यक है। हाल ही में निर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं और विकासात्मक कार्यक्रमों की जानकारी मिल सके।

    पात्र लोगों तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ

    अनुपम कश्यप ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक गांव में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कई ग्रामीणों को योजनाओं और सुविधाओं की पर्याप्त जानकारी नहीं होती। पंचायत स्तर पर लोगों को योजनाओं, पात्रता और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जागरूक किया जाए।

    उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक पंचायत को आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करना है। पंचायतें स्थानीय आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के आधार पर विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ के तहत पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ने के निर्देश भी दिए। योजना 2 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में शुरू की जाएगी।

    उपायुक्त ने विभागों को प्रदर्शन में सुधार लाने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी विनय रुड़की सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    #AnupamKashyap #ARBtimes #GovernmentSchemes #himachalpradesh #IdealPanchayat #Panchayat #RuralDevelopment #Shimla #ShimlaAdministration
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHealth: स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की
    Next Article JOB: मेडिकल लैबोरेट्री टैक्निशियन ग्रेड-II के 18 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla News : शिमला में 5 नवंबर को 10 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू, 14 से 15 हजार रुपये मिलेगा वेतन

    November 2, 2026

    Shimla News: संकट मोचन मंदिर में बड़ी चोरी, चांदी के तीन मुकुट और सोने की नथ ले गए चोर; संदिग्ध की तस्वीर जारी

    November 2, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Shimla : चिट्‌टे के खिलाफ खेल मैदानों से जंग: हिमाचल में 20 नवंबर से शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल’ अभियान

    November 1, 2026

    Shimla : कोटखाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.57 ग्राम चिट्टे के साथ युवती समेत दो गिरफ्तार,

    October 30, 2026

    शिमला फोरलेन सुरंग विवाद : हाईकोर्ट की NHAI को फटकार, 600 करोड़ बांटने के बाद क्यों बदला प्लान?

    October 30, 2026

    Himachal News : मेडिकल-डेंटल कॉलेजों में 2 नवंबर से पेन-डाउन हड़ताल, 5 को सचिवालय कूच करेंगे डॉक्टर

    October 29, 2026

    Himachal News : कृषि और बागवानी विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, सर्च कमेटियों का गठन

    October 29, 2026

    Himachal News : हिमाचल में करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश, पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी

    October 28, 2026

    Shimla: अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर होगी सख्त कार्रवाई: अनुपम कश्यप

    October 28, 2026

    Rohru Police Action : चिट्टा तस्कर शाही महात्मा पर बड़ा प्रहार, 5 दुकानें जेसीबी से ध्वस्त

    October 28, 2026

    HP Assistant Forest Guard Recruitment 2026: 500 पदों पर भर्ती, योग्यता और पूरी जानकारी

    October 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 2 1 1
    Users Today : 0
    Total Users : 128211
    Total views : 250388
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.