Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, September 16
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Kumarsain News : बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च झोंककर बालियां लूटीं, जंगल के रास्ते फरार हुआ आरोपी

    Kumarsain News : कुमारसैन में बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर सोने की बालियां लूटने का मामला सामने आया है। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध की तलाश जारी है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  कुमारसैन | शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां लूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जंगल के रास्ते से गुजर रही महिला की आंखों में एक युवक ने मिर्च पाउडर डाल दिया और दोनों कानों से सोने की बालियां निकालकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर को सुबह करीब 11:45 बजे 61 वर्षीय सुनो देवी निवासी लतयाणा, शिलारू से अपने मायके कंडयाली जा रही थीं। कंडयाली के पास वह सड़क से नीचे जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर पहुंचीं। इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। महिला के मुताबिक, आंखों में मिर्च पड़ने के बाद वह कुछ समझ पातीं, इससे पहले युवक ने उनके दोनों कानों से सोने की बालियां निकाल लीं और सड़क की ओर भाग गया। आंखों में तेज जलन के बावजूद महिला किसी तरह मुख्य सड़क तक पहुंचीं और वहां मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी। आसपास के लोगों ने आरोपी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से काफी दूर निकल चुका था।

    घटना की सूचना मिलने के बाद नारकंडा चौकी पुलिस ने जांच शुरू की। महिला को उपचार के लिए नारकंडा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच की। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस को दिए बयान में महिला ने आरोपी की उम्र करीब 25 से 26 वर्ष बताई है। उसके अनुसार, युवक ने सफेद चेकदार कमीज और काली पैंट पहन रखी थी। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि संदिग्ध युवक वारदात से पहले कुछ समय तक घटनास्थल के आसपास सड़क पर घूम रहा था।

    अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

    पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं। पुलिस संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस की ओर से घटना के संबंध में लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है।

     

    #ARBtimes #CrimeNews #GoldRobbery #HimachalCrime #HimachalPolice #Kumarsain #RobberyCase #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal 16 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    Next Article Shimla News: एक एप पर मिलेंगी 41 घरेलू सेवाएं, प्लंबर-इलेक्ट्रीशियन से टैक्सी तक की सुविधा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur News: हाउस टैक्स की नई दरों पर लोगों ने जताई आपत्ति, जोन निर्धारण का फार्मूला सार्वजनिक करने की मांग

    September 16, 2026

    Shimla News: एक एप पर मिलेंगी 41 घरेलू सेवाएं, प्लंबर-इलेक्ट्रीशियन से टैक्सी तक की सुविधा

    September 16, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना प्रभावित कमेटी ने उठाई मुआवजे और रोजगार की मांग

    September 15, 2026

    Rampur Bushahr: पारंपरिक और दलहन बीजों के संरक्षण को लेकर धारगौरा में जागरूकता शिविर

    September 15, 2026

    JOB: 17 सितंबर को एलआईसी और एसबीआई लाइफ में 124 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू

    September 15, 2026

    Himachal News: सरकारी सीबीएसई स्कूलों में दिन में तीन बार डिजिटल हाजिरी, चूका समय तो वेतन पर असर

    September 15, 2026

    Himachal High Court : संजौली में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को अपना वार्ड कार्यालय गिराने का आदेश

    September 15, 2026

    Himachal News : वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ने जीता खिताब, रामपुर रहा उपविजेता

    September 13, 2026

    Rampur Bushahr : पाटबंगला मैदान में खेलों के साथ रक्तदान, वन विभाग के खिलाड़ियों ने दिया मानवता का संदेश

    September 13, 2026

    Ganesh Chaturthi 2026 : 14 सितंबर से गणेश उत्सव, जानें क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी और क्या है इसका महत्व

    September 13, 2026

    Himachal High Court : संगीत शिक्षकों की भर्ती पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से 3 हफ्ते में मांगा जवाब

    September 13, 2026

    Himachal High Court : 78 साल के पति की दलील खारिज, पत्नी को ₹3,500 गुजारा भत्ता देने का आदेश

    September 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 2 1 1
    Users Today : 26
    Total Users : 123211
    Total views : 242474
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.