Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, September 18
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: गांवों के सर्वांगीण विकास से रुकेगा पलायन, 2032 तक समृद्ध हिमाचल बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास से पलायन रुकेगा। सरकार ने 2032 तक हिमाचल को समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। शिक्षा, ग्रामीण विकास और स्वरोजगार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 4, 20261 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला में हिमाचल निर्माता यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के माध्यम से शहरी क्षेत्रों की ओर पलायन रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क संपर्क और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलने का प्रयास किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री मंगलवार को हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती पर विधानसभा परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डॉ. परमार की दूरदर्शी सोच और नीतियों को धरातल पर उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। प्रदेश सरकार उनकी विकास अवधारणा के अनुरूप योजनाओं को लागू कर रही है।

    सुक्खू ने कहा कि डॉ. परमार का मानना था कि हिमाचल का वास्तविक विकास गांवों के विकास से ही संभव है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए सरकार प्राकृतिक खेती, स्वरोजगार तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2032 तक हिमाचल को देश के समृद्ध राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

    मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि प्रदेश 99.30 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ पूर्ण साक्षर राज्य बन चुका है। सरकार ने 156 स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध किया है, जिससे छात्र संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। वहीं, ‘डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना’ के तहत मात्र एक प्रतिशत ब्याज पर 20 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

    उन्होंने सत्ता और विपक्ष से प्रदेश हित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई सभी को मिलकर लड़नी होगी।

    समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने डॉ. परमार के योगदान को याद करते हुए उन्हें आधुनिक हिमाचल का शिल्पकार बताया। नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि डॉ. परमार के विचार नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और हिमाचल को अलग पहचान दिलाने में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है।

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने डॉ. परमार के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन किया। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष तथा अन्य गणमान्य लोगों ने विधानसभा परिसर में पौधरोपण भी किया। समारोह में मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #CBSESchools #DrYSParmar #Education #HimachalGovernment #HimachalNews #himachalpradesh #Migration #RuralDevelopment #Shimla #SukhvinderSinghSukhu #VillageDevelopment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं
    Next Article Rampur Buahshr: एसजेवीएन की सीएसआर योजना के तहत 15 स्थानीय युवाओं को आईटीआई प्रशिक्षण के लिए मिला प्रायोजन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाना जिला प्रशासन का लक्ष्य : अनुपम कश्यप

    September 18, 2026

    Himachal High Court : 12 साल में 11 तबादले, हाईकोर्ट ने कर्मचारी की ट्रांसफर पर लगाई रोक

    September 18, 2026

    Shimla News: चिट्‌टा तस्करी नेटवर्क पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, जलालाबाद-चंडीगढ़ से दो गिरफ्तार

    September 17, 2026

    Himachal High Court : शादीशुदा बेटी को नौतोड़ जमीन से नहीं किया जा सकता वंचित, सरकार को पट्टा जारी करने का आदेश

    September 17, 2026

    Shimla News: एक एप पर मिलेंगी 41 घरेलू सेवाएं, प्लंबर-इलेक्ट्रीशियन से टैक्सी तक की सुविधा

    September 16, 2026

    Kumarsain News : बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च झोंककर बालियां लूटीं, जंगल के रास्ते फरार हुआ आरोपी

    September 16, 2026

    JOB: 17 सितंबर को एलआईसी और एसबीआई लाइफ में 124 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू

    September 15, 2026

    Himachal News: सरकारी सीबीएसई स्कूलों में दिन में तीन बार डिजिटल हाजिरी, चूका समय तो वेतन पर असर

    September 15, 2026

    Himachal High Court : संजौली में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को अपना वार्ड कार्यालय गिराने का आदेश

    September 15, 2026

    Himachal News : वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ने जीता खिताब, रामपुर रहा उपविजेता

    September 13, 2026

    Ganesh Chaturthi 2026 : 14 सितंबर से गणेश उत्सव, जानें क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी और क्या है इसका महत्व

    September 13, 2026

    Himachal High Court : संगीत शिक्षकों की भर्ती पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से 3 हफ्ते में मांगा जवाब

    September 13, 2026
    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: हिमकेयर की जगह आएगी नई स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 लाख रुपये तक मिलेगा इलाज का कवर

    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 5 2 2
    Users Today : 83
    Total Users : 123522
    Total views : 242962
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.