Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल को मिली नई एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन, ट्रॉमा सेंटर की मांग ने पकड़ा जोर

    रामपुर के खनेरी अस्पताल में नई एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित की गई हैं। कांग्रेस बैठक में ट्रॉमा सेंटर शुरू करने और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग उठी।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    ब्लाॅक कांग्रेस रामपुर की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ता

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर के महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है। अस्पताल में नई एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित कर दी गई हैं। लंबे समय से खराब पड़ी एक्सरे मशीन के कारण मरीजों को हो रही परेशानी के बीच नई मशीन लगने से अब जांच सुविधा बहाल होने की उम्मीद है।

    ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने अस्पताल में नई मशीनें स्थापित किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल का भी धन्यवाद किया।

    बैठक में क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने को लेकर भी चर्चा की गई। लाल चंद शर्मा ने कहा कि रामपुर में प्रस्तावित सब्जी मंडी के निर्माण कार्य को गति देने के लिए जल्द संबंधित विभागों के अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विकास संबंधी अन्य मांगों को भी सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा।

    हादसों में घायलों को मिले तत्काल उपचार, ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की मांग

    बैठक के दौरान रामपुर में ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रामपुर पहाड़ी क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहां आए दिन सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल मरीजों को कई बार बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में रामपुर में ही ट्रॉमा सेंटर की सुविधा उपलब्ध होने से गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा और उन्हें दूर के अस्पतालों तक ले जाने में लगने वाला महत्वपूर्ण समय बचाया जा सकेगा। बैठक में इस मांग को सरकार के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थानों में खाली पड़े पदों को भरने की मांग भी उठाने पर सहमति बनी।

    विधायक की अध्यक्षता में सरकार से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

    ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए स्थानीय विधायक नंद लाल की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल जल्द मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल क्षेत्र की लंबित विकास योजनाओं और अन्य जरूरी मांगों को सरकार के समक्ष रखेगा। ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देश रतन गौतम ने कहा कि रामपुर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार में कांग्रेस सरकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया।

    बैठक में डॉ. केदार चौहान, राजीव ठाकुर, रिपुदमन कंवर, अनिरुद्ध बिष्ट, राजेश लारजू, डी डी कश्यप, विशेषर लाल, जानकीदास कपूर, सोहन लाल जोशी, तेजू राम, रतन डोगरा, कृषण कुमार, हरदयाल ठाकुर सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #HimachalNews #himachalpradesh #KhaneriHospital #Rampur #RampurBushahr #TraumaCenter #Ultrasound #XRayMachine #अल्ट्रासाउंडमशीन #एक्सरेमशीन #खनेरीअस्पताल #ट्रॉमासेंटर #महात्मागांधीचिकित्सापरिसर #रामपुर #रामपुरबुशहर #रेडियोलॉजिस्ट #हिमाचलन्यूज़ #हिमाचलप्रदेश स्वास्थ्यसुविधाएं
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi: कुर्सी बचाने के लिए गांधी परिवार के पिछलग्गू बने हुए हैं मुख्यमंत्री सुक्खू: जयराम ठाकुर
    Next Article Education: सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में एनडीआरएफ ने विद्यार्थियों को सिखाए आपदा से बचाव के गुर
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: पुरानी पेंशन बहाली और नियमित भर्ती की मांग को लेकर एचपीएसईबीएल कर्मचारियों का आंदोलन तेज

    August 18, 2026

    Rampur Bushahr: अधूरे निर्माण कार्यों के भुगतान पर सवाल, एसडीएम ने बीडीओ से मांगी जांच रिपोर्ट

    August 18, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में LPG बुकिंग नियमों पर सवाल, पूर्व पार्षद ध्रुव शर्मा ने मांगी समान व्यवस्था

    August 17, 2026

    Rampur Bushahr: परियोजना प्रभावित किसानों की लंबित मांगों को लेकर 25 अगस्त को निरमंड में प्रदर्शन

    August 14, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में होगा जिला कार्यकारिणी का चुनाव, ब्राह्मण गांवों का दौरा करेगी ब्राह्मण सभा

    August 13, 2026

    Citu: ठेका मजदूरों की मांगों पर एसजेवीएन प्रबंधन से सकारात्मक वार्ता, वर्दी और धुलाई भत्ता बढ़ा

    August 11, 2026

    Blood Donation: स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर में 27 यूनिट रक्त एकत्र, खनेरी अस्पताल में खराब फ्रिज से व्यवस्था प्रभावित

    August 11, 2026

    Rampur Bushahr: श्रावण मास में विद्यार्थियों ने किया हवन, ‘ॐ’ नाम के महत्व का दिया संदेश

    August 10, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पिछले पांच सालों के कार्यों की होगी समीक्षा-करण शर्मा

    August 9, 2026

    Job: नगर परिषद रामपुर के दो क्रेच केंद्रों में क्रेच हेल्पर भर्ती, 22 अगस्त तक करें आवेदन

    August 6, 2026

    Rampur Bushahr: पशु चिकित्सा अधिकारियों ने ACPS और NPA बहाल करने की उठाई मांग, विधायक नंद लाल को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Forest: रामपुर में सितंबर में 27वीं हिमाचल प्रदेश वन खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता, 23 साल बाद मिली मेजबानी

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 9 0 7 1
    Users Today : 116
    Total Users : 119071
    Total views : 235655
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.