Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Mandi: कुर्सी बचाने के लिए गांधी परिवार के पिछलग्गू बने हुए हैं मुख्यमंत्री सुक्खू: जयराम ठाकुर

    बालीचौकी में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार पर बदले की राजनीति और अराजकता का आरोप लगाते हुए 2027 में भाजपा की प्रचंड वापसी का दावा किया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 19, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र सराज के बालीचौकी में आयोजित विरोध प्रदर्शन और नवनिर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रदेश में बढ़ती अराजकता, भ्रष्टाचार, चरमराती प्रशासनिक व्यवस्था और सरकार की कथित नाकामियों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा।

    जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त हैं और प्रदेशहित को दरकिनार कर गांधी परिवार को खुश करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की बदले की भावना और गलत नीतियों के कारण हिमाचल में विकास की रफ्तार थम गई है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और पूर्व भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं को बंद किया जा रहा है।

    उन्होंने आपदा में क्षतिग्रस्त स्कूलों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रदेश में कई स्कूल आपदा की चपेट में आए, लेकिन सरकार का ध्यान उस स्कूल पर अधिक रहा, जहां कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के दौरे का कार्यक्रम प्रस्तावित था। उन्होंने आरोप लगाया कि एक नेता के स्वागत और उद्घाटन के इंतजार में बच्चों को लंबे समय तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया और अंततः हाईकोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के बजाय दिल्ली के चक्कर लगाकर अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार को प्रदेश के सभी आपदा प्रभावित स्कूलों के पुनर्निर्माण पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने प्रियंका गांधी को भी खुला निमंत्रण देते हुए कहा कि पहले आपदा में तबाह हुए सभी स्कूलों का निर्माण करवाया जाए, इसके बाद उद्घाटन के लिए उनका स्वागत किया जाएगा।

    नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री पर कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ही नेताओं ने मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरों और कथित लेन-देन को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदेशहित में पद छोड़ने की मांग करते हुए कहा कि विपक्ष की जिम्मेदारी जनता की आवाज उठाना है, लेकिन सरकार सवाल पूछने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, विधायकों और करीब एक दर्जन नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं तथा उन्हें थानों में बुलाकर परेशान किया जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि बदले की भावना से शासन चलाना लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है।

    सराज क्षेत्र में संस्थानों को बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में आते ही करीब 50 संस्थान बंद कर दिए गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सिविल अस्पताल का भवन बनकर तैयार है, लेकिन उसे डिनोटिफाई करने के बाद वर्षों से उपयोग में नहीं लाया गया। उन्होंने दावा किया कि यदि यहां स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होतीं तो सराज की महिला मंजू देवी की कुल्लू अस्पताल में हुई दुखद मृत्यु को शायद टाला जा सकता था।

    उन्होंने कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर के बयान पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की। जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थान लोगों की जिंदगी बचाने के लिए होते हैं और किसी क्षेत्र के लोगों का इलाज के लिए दूसरे स्थान पर जाना कोई विवाद का विषय नहीं होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस सरकार से सवाल किया कि जब क्षेत्र में अस्पताल भवन तैयार हैं तो उनमें स्वास्थ्य सेवाएं क्यों शुरू नहीं की जा रही हैं।

    बालीचौकी में नवनिर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार चंद दिनों की मेहमान है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों के बाद प्रदेश में जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माहौल और मजबूत हुआ है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

    #ARBtimes #Balichowki #BJP #Congress #HimachalPolitics #himachalpradesh #JairamThakur #Mandi #Saraj #SukhvinderSinghSukhu #कांग्रेस #कांग्रेस_सरकार #जयराम_ठाकुर #नेता_प्रतिपक्ष #बालीचौकी #भाजपा #भाजपा_2027 #मंडी #सराज #सुखविंदर_सिंह_सुक्खू #हिमाचल_प्रदेश #हिमाचल_राजनीति
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHPU: एचपीयू में फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी की क्रमिक भूख हड़ताल जारी, हॉस्टल फीस वृद्धि वापस लेने की मांग तेज
    Next Article Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल को मिली नई एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन, ट्रॉमा सेंटर की मांग ने पकड़ा जोर
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: सैराग मैदान के निर्माण कार्य का भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने लिया जायजा, सांसद कंगना रनौत का जताया आभार

    November 17, 2026

    Rampur Bushahr: सीटू ने श्रम कल्याण कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, 1 दिसंबर को दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होने का आह्वान

    November 16, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में उपचुनाव हुआ तो कांग्रेस की होगी जीत : राव धन सिंह

    November 16, 2026

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, गोपाल कश्यप बने अध्यक्ष

    October 28, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामपुर में भाजपा की जीत तय

    October 26, 2026

    Rampur BJP: 26 अक्टूबर को नोगली में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे जयराम ठाकुर

    October 23, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा रामपुर मंडल की बैठक में संगठन विस्तार और जयराम ठाकुर के प्रवास की तैयारियों पर मंथन

    October 19, 2026

    ABVP: अभाविप रामपुर विभाग का अभ्यास वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे नए दायित्व

    October 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: पशु चिकित्सा अधिकारियों ने ACPS और NPA बहाल करने की उठाई मांग, विधायक नंद लाल को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Baddi Drug Case: फूड लाइसेंस पर बन रही थीं नशीली दवाएं, कंपनी मालिक गिरफ्तार

    May 15, 2026

    आज का राशिफल 26 अक्तूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    October 26, 2026

    Mandi: वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में सोलन के यश ठाकुर और विकास खाम  की पेंटिंग प्रथम

    February 19, 2026

    Himachal : हेरोइन तस्कर की 1.06 करोड़ की संपत्ति जब्त, NDPS एक्ट में कांगड़ा पुलिस की सख्त कार्रवाई

    July 8, 2025

    Himachal : एचपीयू में एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं में झड़प, कई घायल

    March 11, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 3 1 5
    Users Today : 120
    Total Users : 129315
    Total views : 252355
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.