Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, October 19
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: भाजपा रामपुर मंडल की बैठक में संगठन विस्तार और जयराम ठाकुर के प्रवास की तैयारियों पर मंथन

    रामपुर बुशहर में भाजपा मंडल की विशेष बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन हुआ। हर बूथ पर 60 कार्यकर्ताओं के सत्यापन और 26 अक्टूबर को जयराम ठाकुर के प्रवास पर 4,000 लोगों की उपस्थिति का लक्ष्य रखा गया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJOctober 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर भाजपा मंडल की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ता

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    भारतीय जनता पार्टी रामपुर मंडल की विशेष बैठक सोमवार को मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के सत्यापन और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

    बैठक में संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रत्येक बूथ पर 60 कार्यकर्ताओं के सत्यापन का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम केंद्र अध्यक्षों और ग्राम केंद्र प्रभारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ सक्रियता से कार्य करने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का आह्वान किया।

    बैठक में 26 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के प्रस्तावित रामपुर प्रवास की तैयारियों पर भी मंथन किया गया। उनके प्रवास को सफल बनाने के लिए संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों और मोर्चों को आवश्यक जिम्मेदारियां निभाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में करीब 4,000 कार्यकर्ताओं और लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

    बैठक में कहा गया कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखना और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है।

    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य ममता आजाद, नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित नेगी, नीना शर्मा, प्रोमिला मेहता, सत्या, नीतिका, उमा, चंद्र प्रभा, पुरुषोत्तम, हेमराज और दिनेश खमराल सहित भाजपा के तीनों मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

    #ARBtimes #BJP #BJP Rampur Mandal #himachalpradesh #JairamThakur #RampurBushahr #जयरामठाकुर #भाजपा #रामपुरबुशहर
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleChandigarh: एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    Next Article Shimla: 21 अक्टूबर से शुरू होगी संजौली-रामपुर हेलीकॉप्टर सेवा, रिकांगपिओ तक भी मिलेगी सुविधा
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    ABVP: अभाविप रामपुर विभाग का अभ्यास वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे नए दायित्व

    October 19, 2026

    Rampur Bushahr : वीरभद्र सिंह ने सियासत ही नहीं, लोगों के दिलों पर भी छोड़ी अमिट छाप: मुकेश अग्निहोत्री

    October 18, 2026

    BJP: रामपुर सहकारी बैंक में कामकाज प्रभावित, स्टाफ की कमी पर नरेश चौहान ने उठाए सवाल

    October 14, 2026

    Himachal News : वीरभद्र सिंह के नाम पर पार्टी बनाने का विरोध, विक्रमादित्य बोले- परिवार की सहमति जरूरी

    October 10, 2026

    Rampur News: राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    October 6, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा महिला मोर्चा रामपुर मंडल की विशेष बैठक, प्रदेश अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर ने किया मार्गदर्शन

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की बैठक नीरथ में आयोजित, 27 अक्टूबर के प्रदर्शन की बनाई रणनीति

    September 29, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, जलाया पुतला

    September 28, 2026

    Rampur Bushahr: ननखड़ी क्षेत्र में विभागों की बदहाली पर कौल सिंह नेगी ने सरकार को घेरा

    September 27, 2026

    Citu: दिल्ली में मजदूर प्रतिरोध के लिए रामपुर से सैकड़ों मजदूर होंगे लामबंद

    September 25, 2026

    Hamirpur News : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- जनभावना नहीं, मनमर्जी से चल रही सरकार

    September 20, 2026

    Sirmaur : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर और कर्ज का नया रिकॉर्ड

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 7 0 3 5
    Users Today : 116
    Total Users : 127035
    Total views : 248524
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.