Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 22
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Fire Incident Rohru : टिक्कर तहसील के बटाडा गांव में आग से दो मंजिला मकान राख

    Fire Incident Rohru : रोहड़ू के टिक्कर तहसील के तहत बटाड़ा गांव में आग से दो मंजिला मकान राख, सेब के 30 पौधे जले, प्रशासन ने दी राहत।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रोहड़ू

    Fire Incident Rohru : शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल की टिक्कर तहसील के बटाड़ा गांव में बुधवार शाम दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में कृष्णा देवी का पूरा मकान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, मकान में कुल चार कमरे बने हुए थे, जिनमें रखा घरेलू सामान, कपड़े, अनाज व अन्य जरूरी वस्तुएं आग की भेंट चढ़ गईं। आग से प्रभावित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

    आग से सेब के 30 पौधे भी जल गए

    आग की लपटें आसपास के क्षेत्र तक फैल गईं, जिससे मकान के समीप लगे सेब के करीब 30 पौधे भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे परिवार की बागवानी से होने वाली आय पर भी असर पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। मौके पर अग्निशमन विभाग, पुलिस, पटवारी हल्का, कानूनगो टिक्कर, पटवारी सहायक तथा स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि आग की तीव्रता अधिक होने के कारण उस पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका और आग तेजी से फैलती चली गई। राजस्व विभाग के अनुसार बाद में आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आसपास के अन्य मकानों को बचा लिया गया।

    प्रशासन को प्रभावित को दी फौरी सहायता

    प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई है। नायब तहसीलदार टिक्कर ने बताया कि अग्निकांड से प्रभावित परिवार के लिए अस्थायी रिहायश की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर नुकसान का आकलन करेंगे और राहत मैनुअल के अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे आग से बचाव के प्रति सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन व अग्निशमन विभाग को सूचना दें।

    #ARBtimes #Batada #FireIncident #HimachalNews #HouseFire #localnews #Rohru #RohruNews #Shimla #ShimlaNews #Tikkar #अग्निकांड #स्थानीयसमाचार #हिमाचलसमाचार
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल 22 जनवरी 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Next Article Himachal : बीएड से दूर हो रहे छात्र, एचपीयू से संबद्ध निजी कॉलेजों में 1019 सीटें खाली
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla News : शोघी में 36 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में रामपुर के तीन आरोपी गिरफ्तार

    October 21, 2026

    Crime: चौपाल के रिउणी क्षेत्र में 6 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    October 20, 2026

    Crime News: बायोलिया बाईपास के पास कार से 6 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार

    October 19, 2026

    Crime News:  20 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

    October 19, 2026

    Crime News: नूरपुर पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपी की 74.12 लाख रुपये की संपत्ति की फ्रीज

    October 17, 2026

    Crime News: कुमारसैन में महिलाओं से छीने सोने के आभूषण 100% बरामद, आरोपी जेल में

    October 16, 2026

    Hamirpur News : हमीरपुर में 3 हजार रुपये के विवाद में मिस्त्री की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

    October 16, 2026

    Crime: शिमला में महिला से 10 बोतल अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज

    October 15, 2026

    Crime: रामपुर के चौधरी अड्डे पर महिला का पर्स लेकर फरार हुआ युवक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    October 14, 2026

    Crime: जुब्बल चिट्टा तस्करी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, अब तक 24 ग्राम नशा बरामद

    October 14, 2026

    Shimla News: रोहड़ू के मेंहदली में 195 ग्राम चरस बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Shimla News: शोघी में बस से 22 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 7 2 5 4
    Users Today : 4
    Total Users : 127254
    Total views : 248825
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.