ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in
हिमाचल प्रदेश

{{post_title}}

{{post_meta key:_wplt_news_summary}}

By {{author_meta key:display_name|link:author_archive}}
{{post_date dateFormat:F j, Y g:i A|type:modified}}
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि किन्नौर जिला को आधुनिक बागवानी और कृषि तकनीकों से सुसज्जित किया जा रहा है। पूह उपमंडल में शीघ्र ही एक नई सब्जी मंडी का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे छोटे व सीमांत किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने किन्नौर जिले के टापरी में आयोजित पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन महोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ संस्कृति को संजोए रखने का सशक्त माध्यम हैं। मंत्री ने कहा कि किन्नौर अपनी समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, खान-पान और पर्वतीय जीवनशैली के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां के लोगों में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अद्भुत सरलता, विनम्रता और सामूहिक सहयोग की भावना है, जो किन्नौर को अन्य जिलों से विशिष्ट बनाता है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि आधुनिकता के बावजूद किन्नौरवासी अपनी सांस्कृतिक धरोहरों और रीति-रिवाजों को जीवित रखे हुए हैं।

राजस्व मंत्री ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों की कठिन भौगोलिक स्थिति को देखते हुए इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। यह आयोजन न केवल भाईचारे को मजबूत करते हैं, बल्कि आम जनता को मनोरंजन और सामाजिक मेल-जोल का भी अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से प्रदेशभर में परंपरागत मेलों और त्योहारों को संरक्षण देने की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि ये आयोजन विविधता में एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं और लोगों की धार्मिक आस्था, परंपरा व इतिहास से भी जुड़े होते हैं। मंत्री ने घोषणा की कि टापरी महोत्सव आयोजन के लिए मेला कमेटी को ₹3 लाख की राशि प्रदान की जाएगी, साथ ही स्थायी मंच निर्माण का कार्य शीघ्र आरंभ होगा।

 

#HimachalFestivals #KinnaurCulture #TopariFestival #किन्नौर #जगतसिंहनेगी #टापरीमहोत्सव #बागवानीविकास #मेले_त्योहार #राजस्वमंत्री #स्थाईस्टेजघोषणा #हिमाचलप्रदेश #हिमाचलसंस्कृति

{{author_meta key:display_name|link:author_archive}}

{{author_meta key:description}}

Join WhatsApp

Join Now

Related Stories

Leave a Comment