Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 20
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: पशु चिकित्सा अधिकारियों ने ACPS और NPA बहाल करने की उठाई मांग, विधायक नंद लाल को सौंपा ज्ञापन

    हिमाचल प्रदेश वेटरिनरी ऑफिसर्स एसोसिएशन ने ACPS और NPA बहाल करने की मांग उठाई। डॉ. अनिल शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विधायक एवं वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    पशुपालन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर विधायक नंद लाल से मिलते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    हिमाचल प्रदेश वेटरिनरी ऑफिसर्स एसोसिएशन ने वर्ष 2022 में राज्य सरकार द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारियों के लिए Assured Career Progression Scheme (ACPS) तथा Non-Practising Allowance (NPA) समाप्त किए जाने के निर्णय पर गहरी चिंता व्यक्त की है। एसोसिएशन ने सरकार से इस निर्णय की पुनर्समीक्षा कर दोनों सुविधाओं को पुनः बहाल करने की मांग की है।

    डॉ. अनिल शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी दत्तनगर, के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर के विधायक एवं राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. छवि, डॉ. अरविंद, डॉ. हरीश सहित अन्य पशु चिकित्सा अधिकारी भी शामिल रहे।

    डॉ. अनिल शर्मा ने विधायक को विस्तार से बताया कि ACPS और NPA बंद होने के बाद राज्यभर में कार्यरत पशु चिकित्सा अधिकारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही उनके कैरियर में पदोन्नति और वित्तीय प्रगति प्रभावित होने से मनोबल पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा अधिकारी पशुधन स्वास्थ्य, रोग नियंत्रण तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ऐसे में उनकी सेवाओं के अनुरूप सुविधाएं मिलना आवश्यक है।

    प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद विधायक एवं राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल ने आश्वासन दिया कि इस विषय को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा।

    एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रजनीश, उपाध्यक्ष डॉ. हितेश जसवाल तथा महासचिव डॉ. तरुण ठाकुर ने भी राज्य सरकार से आग्रह किया है कि वर्ष 2022 के निर्णय की पुनः समीक्षा करते हुए ACPS और NPA को बहाल किया जाए। उनका कहना है कि इससे वर्तमान आर्थिक असमानताओं को दूर करने के साथ-साथ पशु चिकित्सा अधिकारियों का मनोबल भी बढ़ेगा और वे अधिक समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दे सकेंगे।

    एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार इस महत्वपूर्ण विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर पशु चिकित्सा अधिकारियों के हितों की रक्षा करेगी।

    #ACPS #AnimalHusbandry #ARBtimes #GovernmentEmployees #HimachalNews #himachalpradesh #NPA #RampurBushahr #VeterinaryOfficers
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleForest: रामपुर में सितंबर में 27वीं हिमाचल प्रदेश वन खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता, 23 साल बाद मिली मेजबानी
    Next Article Education: जीबी पंत कॉलेज रामपुर में एनएसएस कार्यकारिणी का गठन, समाज सेवा के लिए स्वयंसेवकों ने लिया संकल्प
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr News : मशनू में खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर झपटा भालू, सिर-पैरों पर आई गंभीर चोटें

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : दत्तनगर में रामपुर एचपीएस का स्वच्छता अभियान, ब्लैक स्पॉट से हटाया कचरा

    September 20, 2026

    SJVNL: स्वच्छता पखवाड़े के तहत नाथपा झाकड़ी में एनएच-05 की सफाई, कर्मचारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी में 120 फीट लंबे डीडीआर बेली ब्रिज की लॉन्चिंग शुरू, 25 सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद

    September 19, 2026

    Rampur News: एनएच-5 पर अतिक्रमण करने वालों पर कसेगा शिकंजा, मकान मालिकों को भी नोटिस

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली स्कूल में स्वच्छता एवं जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    SJVNL: रामपुर एचपीएस में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

    September 17, 2026

    SJVNL: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ

    September 17, 2026

    Rampur News: हाउस टैक्स की नई दरों पर लोगों ने जताई आपत्ति, जोन निर्धारण का फार्मूला सार्वजनिक करने की मांग

    September 16, 2026

    Kumarsain News : बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च झोंककर बालियां लूटीं, जंगल के रास्ते फरार हुआ आरोपी

    September 16, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना प्रभावित कमेटी ने उठाई मुआवजे और रोजगार की मांग

    September 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 6 9 3
    Users Today : 49
    Total Users : 123693
    Total views : 243339
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.