Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 20
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr News : दत्तनगर में रामपुर एचपीएस का स्वच्छता अभियान, ब्लैक स्पॉट से हटाया कचरा

    रामपुर एचपीएस ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दत्तनगर में एनएच-5 के पास चिन्हित स्वच्छता लक्षित इकाई पर विशेष सफाई अभियान चलाया। महिला मंडल और संभव पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट ने सहयोग किया। ब्लैक स्पॉट से कचरा हटाने के साथ प्लास्टिक के उपयोग को लेकर जागरूकता भी फैलाई गई।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर | स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत रामपुर एचपीएस की ओर से दत्तनगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत दत्तनगर के बाजार और बस स्टैंड के पास एनएच-5 पर चिन्हित स्वच्छता लक्षित इकाई-1 में कचरा संवेदनशील स्थानों और ब्लैक स्पॉट की सफाई की गई।

    रामपुर एचपीएस की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2026 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 19 सितंबर को परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह के मार्गदर्शन में दत्तनगर में यह विशेष अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में महिला मंडल दत्तनगर के सदस्यों के साथ संभव पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट, दत्तनगर ने भी सहयोग किया। महिला मंडल की सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए चिन्हित ब्लैक स्पॉट से कचरा हटाया। सफाई के दौरान एकत्रित कचरे को अलग-अलग करने के बाद उचित निस्तारण के लिए निर्धारित कचरा प्रबंधन स्थल तक पहुंचाया गया। अभियान का उद्देश्य ऐसे स्थानों को साफ करना रहा, जहां नियमित रूप से कचरा जमा होने की समस्या बनी रहती है।

    प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर जागरूकता

    अभियान के बाद प्लास्टिक और एकल-उपयोग प्लास्टिक (SUP) के इस्तेमाल को कम करने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया। पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला मंडल दत्तनगर के सदस्यों को जूट के थैले वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से लोगों को रोजमर्रा की खरीदारी में प्लास्टिक की जगह पुन: उपयोग किए जा सकने वाले विकल्प अपनाने का संदेश दिया गया।

    सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने की अपील

    परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने स्थानीय लोगों से सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और सड़क किनारे कचरा नहीं फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डाला जाना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता लक्षित इकाइयों को लंबे समय तक साफ और कचरा मुक्त बनाए रखने के लिए स्थानीय समुदाय की निरंतर भागीदारी को जरूरी बताया। अभियान के माध्यम से लोगों से स्वच्छता को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर नियमित जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का आह्वान किया गया।

     

    #ARBtimes #CleanlinessCampaign #Dattnagar #HimachalNews #PlasticFree #RampurBushahr #SwachhataHiSeva Environment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla News : जिला स्तरीय रेड रन मैराथन में जतिन और अनामिका ने मारी बाजी, 80 युवाओं ने लगाई दौड़
    Next Article Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr News : मशनू में खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर झपटा भालू, सिर-पैरों पर आई गंभीर चोटें

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Shimla News : जिला स्तरीय रेड रन मैराथन में जतिन और अनामिका ने मारी बाजी, 80 युवाओं ने लगाई दौड़

    September 20, 2026

    SJVNL: स्वच्छता पखवाड़े के तहत नाथपा झाकड़ी में एनएच-05 की सफाई, कर्मचारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी में 120 फीट लंबे डीडीआर बेली ब्रिज की लॉन्चिंग शुरू, 25 सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद

    September 19, 2026

    Rampur News: एनएच-5 पर अतिक्रमण करने वालों पर कसेगा शिकंजा, मकान मालिकों को भी नोटिस

    September 19, 2026

    Himachal News : शिमला में दिसंबर तक खुलेगा NCB का जोनल कार्यालय, नशा तस्करों पर और कसेगा शिकंजा

    September 19, 2026

    Himachal High Court : सरकारी CBSE स्कूलों में 30 सितंबर तक शिक्षकों की भर्ती के आदेश, सरकार से मांगी रिपोर्ट

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली स्कूल में स्वच्छता एवं जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Shimla: हर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाना जिला प्रशासन का लक्ष्य : अनुपम कश्यप

    September 18, 2026

    Himachal High Court : 12 साल में 11 तबादले, हाईकोर्ट ने कर्मचारी की ट्रांसफर पर लगाई रोक

    September 18, 2026

    SJVNL: रामपुर एचपीएस में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

    September 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 6 9 2
    Users Today : 48
    Total Users : 123692
    Total views : 243336
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.