Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 20
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    Rampur Bushahr News: अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। 20 ब्लॉकों की 631 छात्राएं कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और बैडमिंटन समेत विभिन्न खेलों में हिस्सा लेंगी। मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक ने पहला और रोहड़ू ने दूसरा स्थान हासिल किया।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर | राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में जिले के 20 ब्लॉकों से 631 छात्रा खिलाड़ी विभिन्न खेलों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रतन चंद गुप्ता ने किया। उद्घाटन समारोह में विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचीं खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट की प्रस्तुति दी। मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक ने पहला, जबकि रोहड़ू ब्लॉक ने दूसरा स्थान हासिल किया।

    कबड्‌डी से बैडमिंटन तक होंगी प्रतियोगिताएं

    जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्राओं के लिए कबड्‌डी, खो-खो, वॉलीबॉल और बैडमिंटन सहित कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अलग-अलग ब्लॉकों से पहुंची खिलाड़ी इन स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएंगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमता को निखारने और जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ खेल भावना और अनुशासन पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन और विभिन्न खेल गतिविधियों के संचालन के लिए 155 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सुविधा और खेल आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।

    प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए दीप चंद ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य छात्राओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में मदद मिलती है। तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में विभिन्न ब्लॉकों की खिलाड़ी अपनी-अपनी स्पर्धाओं में मुकाबला करेंगी।

     

    #ARBtimes #DistrictSportsCompetition #GirlsSports #HimachalNews #HimachalSports #RampurBushahr #SchoolSports #Under14Sports
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr News : दत्तनगर में रामपुर एचपीएस का स्वच्छता अभियान, ब्लैक स्पॉट से हटाया कचरा
    Next Article Rampur Bushahr News : मशनू में खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर झपटा भालू, सिर-पैरों पर आई गंभीर चोटें
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr News : मशनू में खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर झपटा भालू, सिर-पैरों पर आई गंभीर चोटें

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : दत्तनगर में रामपुर एचपीएस का स्वच्छता अभियान, ब्लैक स्पॉट से हटाया कचरा

    September 20, 2026

    Shimla News : जिला स्तरीय रेड रन मैराथन में जतिन और अनामिका ने मारी बाजी, 80 युवाओं ने लगाई दौड़

    September 20, 2026

    SJVNL: स्वच्छता पखवाड़े के तहत नाथपा झाकड़ी में एनएच-05 की सफाई, कर्मचारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी में 120 फीट लंबे डीडीआर बेली ब्रिज की लॉन्चिंग शुरू, 25 सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद

    September 19, 2026

    Rampur News: एनएच-5 पर अतिक्रमण करने वालों पर कसेगा शिकंजा, मकान मालिकों को भी नोटिस

    September 19, 2026

    Himachal News : शिमला में दिसंबर तक खुलेगा NCB का जोनल कार्यालय, नशा तस्करों पर और कसेगा शिकंजा

    September 19, 2026

    Himachal High Court : सरकारी CBSE स्कूलों में 30 सितंबर तक शिक्षकों की भर्ती के आदेश, सरकार से मांगी रिपोर्ट

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली स्कूल में स्वच्छता एवं जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Shimla: हर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाना जिला प्रशासन का लक्ष्य : अनुपम कश्यप

    September 18, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 15 जोन की 560 छात्राएं ले रहीं भाग

    September 18, 2026

    Bilaspur News: इंटर कॉलेज वुशू चैंपियनशिप में घुमारवीं और ठियोग कॉलेज का दबदबा

    September 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 6 8 7
    Users Today : 43
    Total Users : 123687
    Total views : 243330
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.