Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 20
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr News : मशनू में खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर झपटा भालू, सिर-पैरों पर आई गंभीर चोटें

    Rampur Bushahr News : मशनू में खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के साथ भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर | वन मंडल रामपुर के मशनू बीट क्षेत्र में रविवार सुबह जंगली भालू के हमले में एक ग्रामीण घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब वह अपने सेब के बगीचे में काम करने के लिए गया था। हमले में उसके चेहरे और पैरों पर चोटें आई हैं। घायल का रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल की पहचान नरम दास हस्त निवासी ग्राम एवं डाकघर मशनू, तहसील रामपुर के रूप में हुई है। वन विभाग के अनुसार घटना सुबह करीब 9 बजे की है। बताया गया कि बगीचे में काम करने के दौरान अचानक जंगल की तरफ से आए भालू ने उस पर हमला कर दिया।

    ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

    भालू के हमले के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घायल को प्राथमिक सहायता दी और उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही माशनू बीट के वन रक्षक और रेंज कार्यालय की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ अस्पताल पहुंचकर घायल और उसके परिजनों का हाल जाना। विभाग ने वन्यजीव संघर्ष नियमों के तहत प्रभावित व्यक्ति को अनुग्रह राशि देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

    भालू की गतिविधियों पर नजर, विशेषज्ञ टीम करेगी अध्ययन

    वन विभाग ने क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति का आकलन करने के लिए विशेष Conflict Study Team भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। टीम क्षेत्र में भालू की आवाजाही, वन्यजीव गलियारों और संवेदनशील स्थानों का अध्ययन करेगी। इसके आधार पर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक उपाय सुझाए जाएंगे।  ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए संवेदनशील स्थान पर ट्रैप केज (पिंजरा) लगाया जा रहा है। इसके अलावा वन्यजीवों की आबादी वाले क्षेत्रों और बगीचों में घुसपैठ की निगरानी तथा चेतावनी के लिए ANIDERS (Animal Intrusion Detection and Repellent System) उपकरण भी तैनात किए जा रहे हैं।

    मशनू और आसपास के क्षेत्रों में सघन गश्त

    वन विभाग की फील्ड टीमों ने मशनू और आसपास के जंगलों में सघन गश्त शुरू कर दी है। कर्मचारियों को भालू की गतिविधियों और उसके पदचिह्नों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। आबादी वाले क्षेत्रों में वन्यजीवों की गतिविधियों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

    -विभाग ने ग्राम पंचायत, महिला मंडलों और स्थानीय बागवानों के सहयोग से जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। लोगों से सुबह-शाम जंगल से सटे बगीचों में अकेले जाने से बचने और संभव हो तो समूह में आवाजाही करने की अपील की गई है।

    -वन विभाग ने लोगों को रास्तों और वन सीमाओं के पास चलते समय आवाज, घंटी या सीटी का इस्तेमाल करने, बगीचों के किनारों पर घनी झाड़ियों को साफ रखने, भालू दिखाई देने पर उसे उकसाने या हमला करने से बचने की सलाह दी है। वन्यजीव दिखने पर तत्काल बीट गार्ड या वन विभाग को सूचना देने को कहा गया है।

    #ARBtimes #BearAttack #ForestDepartment #HimachalNews #Mashnu #RampurBushahr #ShimlaNews #WildlifeConflict
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल
    Next Article Hamirpur News : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- जनभावना नहीं, मनमर्जी से चल रही सरकार
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : दत्तनगर में रामपुर एचपीएस का स्वच्छता अभियान, ब्लैक स्पॉट से हटाया कचरा

    September 20, 2026

    Shimla News : जिला स्तरीय रेड रन मैराथन में जतिन और अनामिका ने मारी बाजी, 80 युवाओं ने लगाई दौड़

    September 20, 2026

    SJVNL: स्वच्छता पखवाड़े के तहत नाथपा झाकड़ी में एनएच-05 की सफाई, कर्मचारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी में 120 फीट लंबे डीडीआर बेली ब्रिज की लॉन्चिंग शुरू, 25 सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद

    September 19, 2026

    Rampur News: एनएच-5 पर अतिक्रमण करने वालों पर कसेगा शिकंजा, मकान मालिकों को भी नोटिस

    September 19, 2026

    Himachal News : शिमला में दिसंबर तक खुलेगा NCB का जोनल कार्यालय, नशा तस्करों पर और कसेगा शिकंजा

    September 19, 2026

    Himachal High Court : सरकारी CBSE स्कूलों में 30 सितंबर तक शिक्षकों की भर्ती के आदेश, सरकार से मांगी रिपोर्ट

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली स्कूल में स्वच्छता एवं जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Shimla: हर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाना जिला प्रशासन का लक्ष्य : अनुपम कश्यप

    September 18, 2026

    Himachal High Court : 12 साल में 11 तबादले, हाईकोर्ट ने कर्मचारी की ट्रांसफर पर लगाई रोक

    September 18, 2026

    SJVNL: रामपुर एचपीएस में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

    September 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 6 9 2
    Users Today : 48
    Total Users : 123692
    Total views : 243336
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.