Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
मंडी

Mandi: बावा भूतनाथ मंदिर में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की पूजा-अर्चना, अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का दिया न्योता

ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 15, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
राज देवता माधव राय के प्रांगण में पारंपरिक शिवरात्रि महायज्ञ में भाग लेते उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मंडी के उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने अपनी धर्मपत्नी श्वेता देवगन तथा गणमान्य व्यक्तियों के साथ राज देवता माधव राय के प्रांगण में पारंपरिक शिवरात्रि महायज्ञ में भाग लिया। उन्होंने टारना स्थित मां श्यामा काली मंदिर में शीश नवाया तथा मंडी जनपद के आराध्य बड़ा देव कमरूनाग जी की पूजा-अर्चना कर जिला वासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने राज माधव राय मंदिर में विधिवत पूजा की।

उपायुक्त ने बावा भूतनाथ मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर हवन-यज्ञ में भाग लिया। वे राज माधव मंदिर से बाबा भूतनाथ के लिए निकली लघु जलेब में शामिल हुए। पुलिस की टुकड़ी, होमगार्ड बैंड और मंडी जनपद के राज देवताओं के साथ भूतनाथ मंदिर तक लघु जलेब के माध्यम से बाबा भूतनाथ को औपचारिक निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर वीरेंद्र भट्ट, पार्षदगण, सर्व देवता समाज समिति के प्रधान शिव पाल शर्मा एवं अन्य प्रतिनिधि, अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, एसडीएम रूपिंदर कौर सहित अन्य अधिकारी और नगरवासी उपस्थित रहे।

अपूर्व देवगन ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए 16 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में भाग लेने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि मंडी शिवरात्रि महोत्सव देव संस्कृति और समृद्ध परंपराओं को प्रमुखता देते हुए मनाया जा रहा है। आयोजन के दौरान देवी-देवताओं, उनसे जुड़ी पवित्र परंपराओं और समृद्ध देव संस्कृति से आम जनता को जोड़ने पर विशेष बल दिया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि यह देव आस्था का महा समागम देव संस्कृति को और सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा। युवा पीढ़ी का इससे गहरा जुड़ाव सुनिश्चित करने के लिए सभी परंपराओं का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करते हुए जनभागीदारी पर विशेष ध्यान दिया गया है।

#BabaBhootnathTemple #DevCulture #InternationalShivratriFestival #Mahashivratri #MandiHimachal #MandiShivratri #ShivBhakti
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleHimachal Accident : महाशिवरात्रि पर सराज में दर्दनाक जीप हादसा, तीन युवाओं की मौत
Next Article Shimla: जिला शिमला में संयुक्त अध्यापक फेडरेशन की बैठक, सरकार की अधिसूचना पर जताई आपत्ति
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

JOB: मंडी में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 13 से 17 जुलाई तक होंगे इंटरव्यू

July 9, 2026

Himachal : मंडी-कुल्लू-चंडीगढ़ के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें समय और किराया

July 7, 2026

सुंदरनगर में बड़ा हादसा: भवाना चौक के पास अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, 19 यात्री घायल

July 6, 2026

Mandi : कैंसर की सटीक पहचान करेगा AI: IIT मंडी के वैज्ञानिकों ने विकसित किया BioFastNet मॉडल

July 6, 2026

Mandi Zila Parishad: अमरू राम निर्विरोध अध्यक्ष, बोदी देवी बनीं उपाध्यक्ष

July 2, 2026

Mandi : रिटायर्ड अफसर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 1.14 करोड़ की ठगी, ED और क्राइम ब्रांच के अफसर बन धमकाया

July 1, 2026

Mandi: कोटली क्षेत्र को 12 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, ब्यास पर नए पुल का लोकार्पण

June 28, 2026

Himachal Crime News : सुंदरनगर में नशे में बेटे ने मां की डंडे से हत्या की, पिता गंभीर घायल

June 23, 2026

JOB: आईटीआई इलेक्ट्रीशियन के 35 अस्थायी पदों के लिए 25 जून को सुंदरनगर में साक्षात्कार

June 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 4 7 5 5
Users Today : 1
Total Users : 114755
Total views : 228243
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.