Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Subscribe
एआरबी टाइम्स
क्राइम

Himachal Accident : महाशिवरात्रि पर सराज में दर्दनाक जीप हादसा, तीन युवाओं की मौत

Himachal Accident: मंडी जिले के सराज क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पढ़ें पूरी खबर।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी 

Himachal Accident : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। सराज क्षेत्र के थुनाग उपमंडल में तड़के सुबह करीब 4 बजे एमडीआर-91 लम्बाथाच–कल्हणी सड़क पर बुनालीधार के पास एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में तीन युवाओं की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार जीप में चार युवक सवार थे। वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। यह हादसा महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर होने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान हृतिक ठाकुर (19), निवासी रहीधार, थुनाग,  सुनील (17), निवासी चच्योट और ईशान (18), निवासी चच्योट के रूप में हुई है। तीनों युवकों की मृत्यु से उनके गांवों में मातम पसरा हुआ है। घायल कुशाल (18) को प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे निगरानी में रखा गया है। जंजैहली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, लेकिन इस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे ने सराज क्षेत्र में उत्सव का माहौल गम में बदल दिया है।

#AccidentNews #Chachyot #HimachalAccident #HimachalNews #himachalpradesh #IndiaNews #JeepAccident #LatestNews #Mahashivratri #MandiAccident #MountainRoads #RoadAccident #SarajAccident #Thunag
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleMaha Shivratri 2026 : जानें 4 प्रहर की पूजा का मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि
Next Article Mandi: बावा भूतनाथ मंदिर में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की पूजा-अर्चना, अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का दिया न्योता
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

UNA : 1.50 लाख का बिल पास करने के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत लेते PWD का जेई गिरफ्तार

August 5, 2026

Bilaspur : बस में सफर कर रही पंजाब की युवती से 58 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

August 5, 2026

Himachal : शिमला पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ का 1.120 किलो चिट्टा बरामद, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

August 4, 2026

Shimla : शोघी बैरियर पर पुलिस की कार्रवाई: हेलमेट की पैडिंग में छिपाकर ला रहे थे चिट्टा; दो युवक गिरफ्तार

August 4, 2026

Mandi News : 22 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फंदा; पीछे छोड़ गई 2 साल की मासूम बेटी

July 26, 2026

Mandi : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : जमीन के म्यूटेशन के बदले मांगी 2 लाख की घूस; कानूनगो, पटवारी और सहायक गिरफ्तार

July 24, 2026

Solan : बद्दी में खौफनाक वारदात: घरेलू विवाद में पति ने बेलन से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

July 23, 2026

Kullu : सैंज में FD के नाम पर 2.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप; शाखा डाकपाल पर FIR दर्ज

July 23, 2026

Kangra : देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR दर्ज; सरकारी धन के दुरुपयोग-धोखाधड़ी का आरोप

July 20, 2026

Kangra : विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान; मायके पक्ष ने दामाद पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप

July 20, 2026

Himachal : शिमला पुलिस ने ध्वस्त किया 5 राज्यों में फैला अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क; चंडीगढ़ और मोहाली से दबोचे तस्कर

July 19, 2026

Shimla : ₹500 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में ED ने 3 और आरोपी पकड़े, 2.48 लाख लोगों से ठगी

July 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 6 8 1
Users Today : 285
Total Users : 117681
Total views : 233562
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.