Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, October 28
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Shimla News : शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 257 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब से सप्लायर गिरफ्तार

    शिमला पुलिस ने शोघी के पास 257 ग्राम चिट्टा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। बैकवर्ड लिंकेज से पंजाब के सप्लायर तक पहुंची पुलिस, 2026 में 86 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार।
    ATUL RAJBy ATUL RAJOctober 27, 2026Updated:October 27, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सांकेतिक तस्वीर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए शोघी के समीप एक टैक्सी से करीब 257 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के अमृतसर निवासी 34 वर्षीय रेशम सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन की सप्लाई शिमला में करने के प्रयास में था। बरामद नशीले पदार्थ की मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

    पुलिस के अनुसार, स्पेशल सेल शिमला की टीम लंबे समय से संदिग्ध सप्लायर पर नजर रख रही थी। इसी दौरान शोघी के समीप एक टैक्सी को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर रेशम सिंह के कब्जे से करीब 257 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले में पुलिस थाना बालूगंज में अभियोग संख्या 230/2026, दिनांक 27 अक्टूबर 2026, के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

    तकनीकी साक्ष्यों से पंजाब तक पहुंची पुलिस

    नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए शिमला पुलिस बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर भी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज एक अन्य मामले की जांच के दौरान पंजाब के संगरूर जिले से कथित मुख्य सप्लायर सुखपाल सिंह (28) को गिरफ्तार किया गया।

    पुलिस के मुताबिक, कोटखाई थाना में अभियोग संख्या 78/2026, दिनांक 8 सितंबर 2026, के तहत दर्ज मामले में देवरी-खनेटी निवासी अंकित से करीब 29 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। जांच के दौरान आरोपी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), व्हाट्सऐप चैट और इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (IPDR) का विश्लेषण किया गया। इसमें हेरोइन की खरीद-फरोख्त को लेकर संगरूर जिले के गांव मनियाना निवासी सुखपाल सिंह के साथ बातचीत सामने आई।

    इसके बाद कोटखाई पुलिस की विशेष टीम पंजाब भेजी गई। गहन जांच और प्रयासों के बाद टीम ने 10 अक्टूबर 2026 को गांव मनियाना से सुखपाल सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

    2026 में 86 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

    शिमला पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक 86 मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया है और नशा तस्करी से जुड़े 64 नेटवर्क ध्वस्त किए गए हैं। इसके मुकाबले वर्ष 2025 में आठ मुख्य सप्लायर गिरफ्तार किए गए और चार नेटवर्क ध्वस्त हुए थे। वर्ष 2024 में 15 मुख्य सप्लायरों की गिरफ्तारी के साथ चार नेटवर्क पर कार्रवाई की गई थी।

    पुलिस ने इस वर्ष अब तक करीब 5.5 किलोग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद करने की जानकारी दी है, जिसकी अनुमानित कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। इसमें करीब 1.120 किलोग्राम हेरोइन की एक बड़ी बरामदगी भी शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग छह करोड़ रुपये बताई गई है।

    इसके अतिरिक्त करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की वाणिज्यिक मात्रा में एलएसडी, 16.5 किलोग्राम चरस, 14 किलोग्राम अफीम और छह किलोग्राम पॉपी हस्क भी बरामद किया गया है। पुलिस ने भांग और अफीम की अवैध खेती के 10 लाख से अधिक पौधों को नष्ट करने का भी दावा किया है।

    सप्लाई चेन तोड़ने पर पुलिस का जोर

    शिमला पुलिस की रणनीति केवल नशे की छोटी खेपों को पकड़ने तक सीमित नहीं है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, कॉल रिकॉर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के माध्यम से नशीले पदार्थों के स्रोत तक पहुंचने तथा पूरे आपूर्ति नेटवर्क का पता लगाने पर जोर दे रही है।

    पुलिस का कहना है कि नशे के मुख्य सप्लायरों और अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इसका उद्देश्य नशे की सप्लाई चेन को तोड़ना, अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखना है।

    #ARBtimes #ChittaRecovery #DrugFreeHimachal #DrugSmuggling #HimachalNews #PoliceAction #ShimlaNews #Shimlapolice
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla News : हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र 2026: 16 से 21 नवंबर तक धर्मशाला के तपोवन में होगा आयोजन, देखें पूरी कार्यसूची
    Next Article Kullu: देवताओं के नजराने में 5%, बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rohru Police Action : चिट्टा तस्कर शाही महात्मा पर बड़ा प्रहार, 5 दुकानें जेसीबी से ध्वस्त

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, एक घायल

    October 25, 2026

    कांगड़ा में ऑनलाइन सट्‌टेबाजी का भंडाफोड़: बीरता में पुलिस की दबिश, 6 गिरफ्तार और गैजेट्स जब्त

    October 23, 2026

    Kangra News : थुरल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

    October 22, 2026

    Shimla News : शोघी में 36 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में रामपुर के तीन आरोपी गिरफ्तार

    October 21, 2026

    Crime: चौपाल के रिउणी क्षेत्र में 6 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    October 20, 2026

    Crime News: बायोलिया बाईपास के पास कार से 6 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार

    October 19, 2026

    Crime News:  20 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

    October 19, 2026

    Crime News: नूरपुर पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपी की 74.12 लाख रुपये की संपत्ति की फ्रीज

    October 17, 2026

    Crime News: कुमारसैन में महिलाओं से छीने सोने के आभूषण 100% बरामद, आरोपी जेल में

    October 16, 2026

    Hamirpur News : हमीरपुर में 3 हजार रुपये के विवाद में मिस्त्री की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

    October 16, 2026

    Crime: शिमला में महिला से 10 बोतल अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज

    October 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 7 8 2 8
    Users Today : 30
    Total Users : 127828
    Total views : 249802
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.