Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Subscribe
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Shimla: जिला शिमला में संयुक्त अध्यापक फेडरेशन की बैठक, सरकार की अधिसूचना पर जताई आपत्ति

ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
हिमाचल प्रदेश संयुक्त अध्यापक फेडरेशन जिला शिमला की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व शिक्षक

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

हिमाचल प्रदेश संयुक्त अध्यापक फेडरेशन जिला शिमला की महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय छोटा शिमला में हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला शिमला के अध्यक्ष देवेंद्र लक्टू की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश संयुक्त अध्यापक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अजय नेगी, प्रदेश संरक्षक तरूण नेष्टा एवं राज्य महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा दया दत्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच एवं अन्य गतिविधियों का संचालन जिला महासचिव आकाशदीप ने किया।

बैठक में प्रदेश में सीबीएसई स्कूलों के संदर्भ में प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना एवं राजपत्र पर गहन विचार-विमर्श किया गया । सभी उपस्थित शिक्षकों ने सीबीएसई स्कूलों में सरकार द्वारा शिक्षकों का अलग कैडर बनाए जाने पर चिंता एवं असुरक्षा की भावना व्यक्त की । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दो बोर्ड एवं शिक्षकों के दो कैडर बनाने से उनका मनोबल गिरेगा और इसका प्रभाव छात्रों की पढ़ाई पर पड़ेगा ।
इसके अलावा यह मुद्दा भी छाया रहा कि अब प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में 30-35 वर्षों से छात्रों को पढ़ा रहे शिक्षकों की सीबीएसई स्कूलों में परीक्षा द्वारा नियुक्ति की जाएगी, जोकि उनके लंबे अनुभव एवं नियुक्ति पर प्रश्न चिन्ह लगाता है । उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों ने प्रदेश के हज़ारों छात्रों को उच्च पदों पर पहुंचाया है, उन्हें अपनी योग्यता साबित करने के लिए बाध्य करना सरासर अन्याय है। इससे शिक्षकों ने अपनी वरिष्ठता समाप्त होने एवं अन्य लाभों के न मिलने पर भी चिंता जताई । मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद भी राजपत्र में शिक्षकों की वरिष्ठता संरक्षण से संबंधित बिंदुओं को न हटाए जाने पर असंतोष व्यक्त किया गया ।
इसके अतिरिक्त सीबीएसई स्कूलों में 22 मार्च, 2026 को शिक्षकों के लिए आयोजित परीक्षा तिथि पर भी कड़ी प्रतिक्रिया की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में 5 मार्च से 29 मार्च तक बोर्ड परीक्षाएं होनी सुनिश्चित है ।
प्रदेश में हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग एवं हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन जैसी बड़ी परीक्षा एजेंसियां मौजूद हैं , जिनके माध्यम से शिक्षकों की नियुक्तियां की गई हैं । परन्तु आज हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शिक्षकों की परीक्षा लेने पर प्रदेश की परीक्षा एजेंसियों द्वारा ली गई परीक्षा की विश्वसनीयता एवं उपयुक्तता पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। शिक्षकों की चयन प्रक्रिया में विद्यालय विकल्प, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की भी मांग रखी गई।

अंत में जेबीटी,  सीएंडवी, टीजीटी, प्रवक्ता, मुख्य अध्यापक एवं प्रधानाचार्य वर्ग के प्रतिनिधियों ने एकमत से सरकार द्वारा शिक्षकों के विरुद्ध पारित प्रस्तावों का विरोध दर्ज़ करते हुए संयुक्त रूप से आगे की रणनीति बनाते हुए शिक्षकों के हितों की रक्षा हेतु संघर्ष को जारी रखने का संकल्प लिया।

इस बैठक में सुरेंद्र कंवर, सुनील रणाइक, मनोज चंदेल, अजीत सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश, संजीव शर्मा, विनोद नेगी, अमर देष्टा, सुदर्शन शर्मा एवं महिला वर्ग में हेमंती पुणो, संगीता बशटा, पूनम मान्टा,आशा नेगी, ममता टेगटा, कमलेश, सीमा मेहता, संधीरा शर्मा, नीता सूरी सहित जिला शिमला के चौपाल, नेरवा, रोहडू, जुब्बल, कोटखाई, कुमारसैन, शिमला शहरी, शिमला ग्रामीण और कसुम्पटी सहित समस्त खंडों के शिक्षकों ने भाग लिया ।

#CBSESchools #EducationNews #himachalpradesh #HPTeachers #ShikshaSamachar #Shimla #TeacherCadre #TeachersFederation
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleMandi: बावा भूतनाथ मंदिर में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की पूजा-अर्चना, अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का दिया न्योता
Next Article दैनिक राशिफल 16 फरवरी 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

August 6, 2026

Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

July 30, 2026

Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

July 30, 2026

Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

July 29, 2026

Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

July 25, 2026

Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

July 20, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

July 17, 2026

HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

July 12, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

July 8, 2026

Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

July 2, 2026

Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

July 2, 2026

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 7 0 2
Users Today : 15
Total Users : 117702
Total views : 233592
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.