Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
रामपुर बुशहर

Rampur Bushahr: ₹35.93 करोड़ की CRIF परियोजना से टिक्कर–जरोल–खामाड़ी सड़क का होगा उन्नयन, विधायक नंद लाल ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

ननखड़ी ब्लॉक की टिक्कर–जरोल–खामाड़ी सड़क के उन्नयन के लिए CRIF के तहत ₹35.93 करोड़ की स्वीकृति मिली। विधायक नंद लाल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया। PWD अधिकारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण किया।
ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

हिमाचल प्रदेश सरकार में 7वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं रामपुर के विधायक नंद लाल ने ननखड़ी ब्लॉक के अंतर्गत टिक्कर–जरोल–खामाड़ी सड़क के उन्नयन कार्य के लिए केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF) के तहत ₹35.93 करोड़ की स्वीकृति एवं दूसरी किश्त जारी होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना ननखड़ी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वर्षों से क्षेत्र के लोगों की मांग रही इस सड़क के उन्नयन से आवागमन बेहतर होगा तथा बागवानी, पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

गुणवत्ता पर रहेगा विशेष फोकस

परियोजना की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के शिमला से पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने टिक्कर–खामाड़ी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी को भी स्पष्ट किया गया कि सड़क निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप ही किया जाए तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सेब सीजन को देखते हुए दिए विशेष निर्देश

आगामी सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को यातायात सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बागवानों को अपनी उपज समय पर मंडियों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही स्थानीय लोगों की दैनिक आवाजाही भी निर्बाध बनी रहे।

विधायक नंद लाल ने कहा कि ननखड़ी क्षेत्र की जनता की समस्याओं को हर स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि सड़क के उन्नयन से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और विकास को नई गति प्राप्त होगी।and

#AppleSeason #ARBtimes #CRIF #himachalpradesh #Infrastructure #NandLal #Nankhari #PWD #RampurBushahr #RoadProject
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleShimla : 5.5 किलो चरस तस्करी के दोषी को 12 साल की कैद, ₹1 लाख जुर्माना; सह-आरोपी बरी
Next Article Rampur Bushahr: भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने किया पौधरोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने का किया आह्वान
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Rampur Bushahr: भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने किया पौधरोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

August 2, 2026

Rampur Bushahr: सुंडा-सनेई मार्ग पर भूस्खलन रोकने और खोई गांव की सुरक्षा की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

July 31, 2026

Rampur Bushahr: महिलाओं के लिए नगर परिषद की नई पहल, 150 रुपये में मिलेगा मासिक शुलभ शौचालय आई-कार्ड

July 30, 2026

Rampur Bushahr: नाथपा-झाकड़ी परियोजना के दौरे पर पहुंचीं एसजेवीएन की स्वतंत्र निदेशक आरती कुंजूर, परिचालन और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

July 30, 2026

Rampur Bushahr: टिक्कर-जरोल-खमाड़ी सड़क के उन्नयन को ₹35.93 करोड़ की मंजूरी, 17 पंचायतों को होगा लाभ

July 29, 2026

SFI: बस सेवाएं बहाल करने की मांग को लेकर एसएफआई ने एचआरटीसी रामपुर के आरएम कार्यालय का किया घेराव

July 28, 2026

Rampur Bushahr: पर्यटन निगम के होटलों में रक्तदान शिविर व पौधारोपण, कर्मचारियों ने दिया सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

July 27, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर में पशु क्रूरता के खिलाफ जागरूकता रैली, एनएसएस स्वयंसेवकों ने दिया करुणा का संदेश

July 27, 2026

Boxing: भारतीय बॉक्सिंग प्रमोटर जीता सिंह ने श्रीलंका दौरे पर पेशेवर मुक्केबाजी सहयोग को दी नई दिशा

July 27, 2026

Shimla : नारकंडा बीडीसी अध्यक्ष बने नवीन पॉल, टाई के बाद पर्ची से पिंकी ठाकुर बनीं उपाध्यक्ष

July 24, 2026

Kinnaur : कड़छम डैम के पास कार और ट्रक की टक्कर में रामपुर के युवक की मौत, 3 गंभीर घायल

July 23, 2026

Rampur Bushahr : नारकंडा से लापता 20 वर्षीय नेपाली महिला और 3 वर्षीय बेटी मंडी से सकुशल बरामद

July 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 9 7 9
Users Today : 58
Total Users : 116979
Total views : 232278
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.