Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, September 9
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Kinnaur: क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

    क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पीओ में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। रोगी कल्याण समिति की बैठक में 1.68 करोड़ के बजट प्रस्ताव सहित विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा हुई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर

    रोगी कल्याण समिति, क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पीओ की गवर्निंग बॉडी की बैठक बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री एवं जिला रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने, व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और आवश्यक संसाधनों के प्रभावी उपयोग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

    बैठक में रोगी कल्याण समिति के वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लेखा परीक्षण प्रतिवेदनों को स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया गया। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट, वर्तमान वित्तीय वर्ष में किए गए व्यय को नियमित करने तथा आउटसोर्स कर्मचारियों और गैर-संचारी रोग कार्यक्रम के कर्मचारियों की सेवाओं के विस्तार से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार किया गया।

    समिति को बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1.41 करोड़ रुपये और 2025-26 में 1.39 करोड़ रुपये खर्च किए गए। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.68 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया। जगत सिंह नेगी ने प्रयोगशाला सामग्री एवं अभिकर्मकों के मद में 10 लाख रुपये की कटौती करने के निर्देश देते हुए शेष प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।

    बैठक में वेंटिलेटर एवं अन्य चिकित्सा उपकरणों के वार्षिक रखरखाव, चिकित्सा फिटनेस प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सेवाओं के उपयोगकर्ता शुल्क तथा जनऔषधि परियोजना के माध्यम से आपातकालीन जीवनरक्षक दवाइयों और सर्जिकल सामग्री की खरीद पर भी चर्चा हुई।

    अस्पताल में पुराने और नए भवन को जोड़ने, आईपी कैमरे लगाने, प्रतीक्षा क्षेत्र बनाने, संकेतक बोर्ड स्थापित करने, विशेष वार्ड में लकड़ी की पैनलिंग और विद्युत लाइनों को स्थानांतरित करने सहित कई कार्य पूरे किए जा चुके हैं। वहीं क्रिटिकल केयर ब्लॉक, प्रयोगशाला के उन्नयन, ऑपरेशन थियेटर एवं भवन की मरम्मत, मॉड्यूलर रसोई तथा जैव चिकित्सा अपशिष्ट क्षेत्र से जुड़े कार्य प्रगति पर हैं।

    आगामी कार्यों में ऑक्सीजन सिलेंडर फिलिंग बूस्टर, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, मरीजों के लिए पार्किंग, ऑक्सीजन सिलेंडर शेड, टाइलिंग और पंजीकरण काउंटर के जीर्णोद्धार के प्रस्ताव शामिल हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर फिलिंग बूस्टर के लिए सीएसआर के तहत वित्त पोषण की संभावना पर भी चर्चा हुई।

    जगत सिंह नेगी ने कहा कि मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्वच्छता, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों और उपचार सुविधाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक सुधार कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा।

    बैठक में उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, सीएमओ डॉ. पुष्प राज ठाकुर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर, आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा सहित समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #HealthServices #himachalpradesh #kinnaur #किन्नौर #क्षेत्रीयअस्पताल #जगतसिंहनेगी #रिकांगपीओ #रोगीकल्याणसमिति #स्वास्थ्यसेवा स्वास्थ्यसुविधाएं
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: एरो सिटी वेलफेयर सोसायटी की समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kinnaur: जिला योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा

    September 8, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Kinnaur: लियो बाईपास रोड के बजट और हंगरंग घाटी में नियमित गैस वितरण की मांग

    August 25, 2026

    Kinnaur: निगुलसरी खुला रहेगा, नाथपा में तय समय पर ही चलेगा यातायात

    August 19, 2026

    Kinnaur: शिगारचा पंचायत में संयुक्त जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

    August 11, 2026

    Kinnaur Kailash: प्रतिकूल मौसम के चलते दो दिन बंद रही किन्नौर कैलाश यात्रा, अब 15 अगस्त तक चलेगी

    August 8, 2026

    Kinnaur: ईरान में भारत के नए राजदूत बने किन्नौर के विश्वेश नेगी, प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

    August 7, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में सेब सीजन की तैयारी पूरी: चौरा बैरियर पर 24×7 नियंत्रण कक्ष, निचार में मालभाड़ा और पैकिंग दरों का प्रस्ताव

    August 5, 2026

    Kinnaur: 2.19 करोड़ की लागत से बने एकलव्य विद्यालय के कन्या छात्रावास का लोकार्पण, शिक्षा सुदृढ़ीकरण पर सरकार का जोर

    August 3, 2026

    Himachal : शिपकी ला के रास्ते छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार फिर शुरू, 16 व्यापारी सामान लेकर तिब्बत रवाना

    August 2, 2026

    किन्नौर में बड़ा हादसा: NH-5 पर 100 मीटर नीचे सतलुज में गिरी ऑल्टो कार; तीन लोगों की मौत

    August 2, 2026

    Kinnaur : किन्नौर कैलाश यात्रा आज से: रोज सिर्फ 375 श्रद्धालुओं को अनुमति, बिना मेडिकल फिटनेस टेस्ट के एंट्री बैन

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 0 5 5
    Users Today : 79
    Total Users : 122055
    Total views : 240530
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.