Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, October 11
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Kinnaur: लियो बाईपास रोड के बजट और हंगरंग घाटी में नियमित गैस वितरण की मांग

    किन्नौर की हंगरंग घाटी के ग्रामीणों ने लियो बाईपास रोड के लिए जल्द बजट स्वीकृति और पूह गैस एजेंसी से हर माह नियमित गैस वितरण की मांग की है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 25, 2026Updated:August 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    लियो बाईपास रोड और हंगरंग घाटी में नियमित गैस वितरण की मांग को लेकर उपायुक्त किन्नौर ज्ञापन सौंपते ग्रामीण

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर

    भारत-चीन सीमा (LAC) से सटे हंगरंग घाटी के ग्रामीणों ने क्षेत्र की सामरिक एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर रक्षा मंत्री और जिला प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने लियो बाईपास रोड के लिए डीपीआर तैयार होने के बाद बजट स्वीकृत करने और पूह गैस एजेंसी से 45 से 50 दिन के बजाय हर माह नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने की मांग की है।

    लियो बाईपास रोड के लिए जल्द बजट स्वीकृति की मांग

    हंगरंग घाटी की ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने रक्षा मंत्री, भारत सरकार को उपायुक्त किन्नौर के माध्यम से ज्ञापन भेजकर लियो बाईपास रोड के लिए शीघ्र बजट स्वीकृत करने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा लियो बाईपास रोड की डीपीआर तैयार कर उच्च अधिकारियों को अग्रेषित की जा चुकी है, जिसके लिए उन्होंने BRO का आभार जताया है।

    ग्रामीणों ने कहा कि अभी तक सड़क के लिए बजट स्वीकृत नहीं हुआ है। यह मार्ग सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और LAC के समीप भारतीय सेना की आवाजाही के लिए वैकल्पिक एवं सुरक्षित मार्ग उपलब्ध करा सकता है। वर्तमान मार्ग मालिंग नाला भूस्खलन क्षेत्र से होकर गुजरता है और अक्सर बाधित हो जाता है।

    ग्रामीणों के अनुसार हंगरंग घाटी सीमावर्ती एवं वाइब्रेंट विलेज क्षेत्र है। सर्दियों में सड़क बंद होने के कारण घाटी के हजारों परिवारों, विद्यार्थियों और मरीजों को लंबे समय तक परेशानी झेलनी पड़ती है। आपदा के दौरान भी इस वैकल्पिक मार्ग की उपयोगिता बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि 26 जून 2025 को सतलुज नदी में आई बाढ़ के दौरान NH-05 कई महीनों तक प्रभावित रहा था। ऐसे समय में लियो बाईपास की आवश्यकता महसूस हुई थी।

    ग्रामीणों ने रक्षा मंत्री से राष्ट्रीय सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और जनहित को ध्यान में रखते हुए डीपीआर के आधार पर जल्द बजट स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू करवाने का आग्रह किया है।

    45-50 दिन में गैस मिलने से ग्रामीण परेशान

    हंगरंग घाटी की ग्राम पंचायतों सुमरा, शलखर, चांगो, नाको, लियो, चुलिंग और हांगो के ग्रामीणों ने उपायुक्त किन्नौर को एक अन्य ज्ञापन सौंपकर पूह गैस एजेंसी से नियमित गैस वितरण की मांग की है।

    ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में HPSCSC पूह इंडेन गैस एजेंसी द्वारा घाटी के गांवों में करीब 45 से 50 दिन में एक बार गैस सिलेंडर वितरित किया जा रहा है। जबकि एक सिलेंडर सामान्य तौर पर 25 से 30 दिनों में समाप्त हो जाता है। इसके बाद ग्रामीणों को करीब 15 से 20 दिनों तक लकड़ी का इस्तेमाल करना पड़ता है।

    ग्रामीणों ने कहा कि हंगरंग घाटी पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आने वाला दुर्गम जनजातीय एवं वाइब्रेंट विलेज क्षेत्र है। पूह गैस एजेंसी की दूरी भी गांवों से करीब 70 से 80 किलोमीटर है। क्षेत्र में बर्फबारी और सड़क बंद होने का खतरा हमेशा बना रहता है। ऐसे में गैस की आपूर्ति में देरी से लोगों की दैनिक जिंदगी प्रभावित हो रही है।

    ग्रामीणों के मुताबिक गैस की कमी का असर बच्चों की पढ़ाई, मरीजों की देखभाल और परिवारों की रोजमर्रा की जरूरतों पर भी पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि हंगरंग घाटी में कम से कम हर माह नियमित गैस वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

    ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से दोनों मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई कर समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।

    इस मौके पर संजय नंबरदार सहित  प्रधान शलखर पनमा, प्रधान सुमरा मति ताशी डोल्मा, प्रधान लियो विद्या देवी, प्रधान चुलिंग केसंग और प्रधान हांगों सुमन देवी व राम लाल उपप्रधान चांगों भी उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #BorderRoad #BRO #GasSupply #HangrangValley #HimachalNews #IndiaChinaBorder #kinnaur #KinnaurNews #LeoBypass #LeoBypassRoad #Puh #VibrantVillage #किन्नौर #लियोबाईपास #हंगरंगघाटी
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों के लिए 31 अगस्त तक करें आवेदन
    Next Article Kullu: पुलिस पेंशनर्ज एसोसिएशन कुल्लू की नई ब्लॉक कार्यकारिणियों का गठन, 11 सितंबर को होंगे जिला स्तरीय चुनाव
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kinnaur: उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने नाथपा में एनएच-05 के संवेदनशील ब्लॉक पॉइंट का किया निरीक्षण

    October 10, 2026

    Kinnaur: राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, 30 अक्तूबर से होगा आयोजन

    October 3, 2026

    Kinnaur: उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को किन्नौर से भावभीनी विदाई

    September 28, 2026

    Kinnaur: अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण को लेकर रिकांग पिओ में राज्य आयोग ने किया सीधा संवाद

    September 24, 2026

    Kinnaur: पूह में आंगनबाड़ी सहायिका के 12 पदों पर होगी भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें आवेदन

    September 24, 2026

    Kinnaur: 23 से 26 सितंबर तक किन्नौर प्रवास पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग, समुदाय से जुड़े मामलों की करेगा समीक्षा

    September 23, 2026

    Kinnaur: 3.50 करोड़ के ईको पार्क और 2.12 करोड़ के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्यों से छितकुल में बढ़ेंगी पर्यटन गतिविधियां

    September 11, 2026

    Kinnaur: विकासात्मक योजनाओं के बजट का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें : जगत सिंह नेगी

    September 10, 2026

    Kinnaur: बागवानी मंत्री ने किया टोनंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क का शिलान्यास

    September 9, 2026

    Kinnaur: क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

    September 9, 2026

    Kinnaur: जिला योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा

    September 8, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 0 8 9
    Users Today : 1
    Total Users : 126089
    Total views : 247058
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.