Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 13
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Kinnaur: किन्नौर के पांच सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न से पढ़ाई, शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक में बोले मंत्री जगत सिंह नेगी

    राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। निचार, भावानगर, रिकांगपिओ, सांगला और कानम स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न लागू होने की जानकारी दी।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    जिला शिक्षा विभाग किन्नौर की बैठक की अध्यक्षता करते बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर

     राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन के सम्मेलन कक्ष में जिला शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिले में शिक्षा व्यवस्था, आधारभूत ढांचे और रिक्त पदों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने और दुर्गम क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सरकारी स्कूलों में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश के 150 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न पर शिक्षा शुरू की गई है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को निजी स्कूलों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इसके तहत किन्नौर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निचार, भावानगर, रिकांगपिओ, सांगला और कानम को सीबीएसई पैटर्न के लिए चयनित किया गया है।

    बैठक में मंत्री ने राजीव गांधी आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूल, कल्पा के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध हो सकें। जगत सिंह नेगी ने जिले में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भी चिंता जताई और आश्वासन दिया कि इन्हें चरणबद्ध तरीके से जल्द भरा जाएगा, जिससे दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

    उन्होंने स्कूलों में खेल गतिविधियों, विशेषकर अंडर-14 और अंडर-19 प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के प्रदर्शन की समीक्षा की तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही प्रधानाचार्यों से खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

    बैठक का संचालन उप निदेशक उच्चतर शिक्षा कुलदीप सिंह डोगरा ने किया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी कल्पा प्रवीण भारद्वाज, सहायक आयुक्त विपिन कुमार, उप निदेशक शिक्षा (गुणवत्ता) सुशील कुमार शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता ललित कुमार जरयाल, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #CBSEPattern #EducationNews #EducationUpdate #GovernmentSchools #HimachalNews #himachalpradesh #JagatSinghNegi #kinnaur #RajivGandhiDayBoardingSchool #SchoolEducation
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleEducation: लंबित छात्र मांगों पर एसएफआई का प्रदर्शन, पीजी कॉलेज रामपुर में 24 घंटे का सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू
    Next Article आज का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, मेष से मीन तक का भविष्यफल
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kinnaur: 3.50 करोड़ के ईको पार्क और 2.12 करोड़ के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्यों से छितकुल में बढ़ेंगी पर्यटन गतिविधियां

    September 11, 2026

    Kinnaur: विकासात्मक योजनाओं के बजट का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें : जगत सिंह नेगी

    September 10, 2026

    Kinnaur: बागवानी मंत्री ने किया टोनंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क का शिलान्यास

    September 9, 2026

    Kinnaur: क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

    September 9, 2026

    Kinnaur: जिला योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा

    September 8, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Kinnaur: लियो बाईपास रोड के बजट और हंगरंग घाटी में नियमित गैस वितरण की मांग

    August 25, 2026

    Kinnaur: निगुलसरी खुला रहेगा, नाथपा में तय समय पर ही चलेगा यातायात

    August 19, 2026

    Kinnaur: शिगारचा पंचायत में संयुक्त जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

    August 11, 2026

    Kinnaur Kailash: प्रतिकूल मौसम के चलते दो दिन बंद रही किन्नौर कैलाश यात्रा, अब 15 अगस्त तक चलेगी

    August 8, 2026

    Kinnaur: ईरान में भारत के नए राजदूत बने किन्नौर के विश्वेश नेगी, प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

    August 7, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में सेब सीजन की तैयारी पूरी: चौरा बैरियर पर 24×7 नियंत्रण कक्ष, निचार में मालभाड़ा और पैकिंग दरों का प्रस्ताव

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 5 0 4
    Users Today : 9
    Total Users : 122504
    Total views : 241293
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.