Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, September 18
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Himachal : शिपकी ला के रास्ते छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार फिर शुरू, 16 व्यापारी सामान लेकर तिब्बत रवाना

    हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में 6 साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार (शिपकी ला बॉर्डर ट्रेड) दोबारा शुरू हो गया है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने 16 स्थानीय व्यापारियों के पहले जत्थे को तिब्बत के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रिकांगपिओ|  कोविड-19 महामारी और विभिन्न तकनीकी कारणों से वर्ष 2019 से बंद पड़ा भारत-चीन सीमा व्यापार शनिवार को 6 साल के लंबे अंतराल के बाद औपचारिक रूप से दोबारा शुरू हो गया। हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शिपकी ला (Shipki La) बॉर्डर ट्रेड का विधिवत शुभारंभ किया( इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने चीन अधिकृत तिब्बत के लिए जाने वाले हिमाचल के 16 स्थानीय व्यापारियों के पहले जत्थे को पारंपरिक रूप से खतक पहनाकर हरी झंडी दिखाई।

    किन सामानों का होगा व्यापार?

    रवाना किए गए सभी 16 व्यापारी किन्नौर जिले के नमज्ञा, डूबलिंग और लियो गांव के निवासी हैं। पहले दिन ये व्यापारी अपने साथ तिब्बत के लिए गुड़, चावल, चीनी, चायपत्ती, गलीचे, स्थानीय अनाज और बिस्कुट लेकर रवाना हुए हैं। मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि पहले भारतीय व्यापारियों को तिब्बत के दूर-दराज गांवों तक जाना पड़ता था। लेकिन अब शिपकी (तिब्बत) में ही एक आधुनिक ट्रेड सेंटर बन जाने से दोनों देशों के लोग आसानी से सामानों का आदान-प्रदान कर सकेंगे। व्यापारियों की मांग के अनुसार आने वाले दिनों में अन्य सामान भी भेजे जाएंगे।

    सीमा व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री ने छुप्पन से नवनिर्मित ट्रेडमार्ट का भी उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान नमज्ञा गांव की स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राजस्व मंत्री ने सीमा पार व्यापार को दोबारा बहाल करने के लिए केंद्र सरकार और चीन सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि व्यापार शुरू होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर डीसी किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसपी सुशील कुमार शर्मा, एडीएम पूह रविंदर ठाकुर और स्थानीय ट्रेड यूनियन के प्रमुख पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे।

    #ARBtimes #BorderTrade #HimachalNews #himachalpradesh #IndiaChinaTrade #JagatSinghNegi #KinnaurNews #ShipkiLa #TibetTrade
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleकिन्नौर में बड़ा हादसा: NH-5 पर 100 मीटर नीचे सतलुज में गिरी ऑल्टो कार; तीन लोगों की मौत
    Next Article आज का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, मेष से मीन तक का भविष्यफल
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kinnaur: 3.50 करोड़ के ईको पार्क और 2.12 करोड़ के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्यों से छितकुल में बढ़ेंगी पर्यटन गतिविधियां

    September 11, 2026

    Kinnaur: विकासात्मक योजनाओं के बजट का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें : जगत सिंह नेगी

    September 10, 2026

    Kinnaur: बागवानी मंत्री ने किया टोनंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क का शिलान्यास

    September 9, 2026

    Kinnaur: क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

    September 9, 2026

    Kinnaur: जिला योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा

    September 8, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Kinnaur: लियो बाईपास रोड के बजट और हंगरंग घाटी में नियमित गैस वितरण की मांग

    August 25, 2026

    Kinnaur: निगुलसरी खुला रहेगा, नाथपा में तय समय पर ही चलेगा यातायात

    August 19, 2026

    Kinnaur: शिगारचा पंचायत में संयुक्त जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

    August 11, 2026

    Kinnaur Kailash: प्रतिकूल मौसम के चलते दो दिन बंद रही किन्नौर कैलाश यात्रा, अब 15 अगस्त तक चलेगी

    August 8, 2026

    Kinnaur: ईरान में भारत के नए राजदूत बने किन्नौर के विश्वेश नेगी, प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

    August 7, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में सेब सीजन की तैयारी पूरी: चौरा बैरियर पर 24×7 नियंत्रण कक्ष, निचार में मालभाड़ा और पैकिंग दरों का प्रस्ताव

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 5 0 4
    Users Today : 65
    Total Users : 123504
    Total views : 242938
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.