Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, October 10
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सिरमौर और सोलन में सभी स्कूल बंद; नाहन में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग

    हिमाचल प्रदेश में 15 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट। खराब मौसम के कारण सिरमौर और सोलन में स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद। नाहन की जोशियों वाली गली में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला/नाहन। हिमाचल प्रदेश में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) शिमला ने 15 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम के इस रुख को देखते हुए सिरमौर और सोलन जिला प्रशासन ने शुक्रवार (10 जुलाई) को सभी सरकारी व निजी स्कूलों, उच्च शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एहतियातन छुट्टी घोषित कर दी है।

    सोलन में ऑरेंज अलर्ट, सिरमौर में स्टाफ को भी छुट्टी

    सिरमौर के जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी संस्थान आने से छूट दी है। वहीं, सोलन के जिला दंडाधिकारी मनमोहन शर्मा ने जिले में जारी ‘ऑरेंज अलर्ट’ के बाद यह कदम उठाया है, हालांकि सोलन में आवासीय कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और मेडिकल संस्थानों को इस बंद से बाहर रखा गया है।

    नाहन में भूस्खलन: मलबे में ब्लॉक हुए दरवाजे, 8 परिवार कैद

    भारी बारिश के बीच जिला मुख्यालय नाहन के बड़ा चौक स्थित जोशियों वाली गली में शुक्रवार सुबह एक जर्जर डंगा भरभराकर ढह गया। इस भूस्खलन के कारण भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें गली में आ गिरीं, जिससे 8 परिवारों के करीब 40 लोग अपने ही घरों में कैद हो गए हैं। मलबे के दबाव से कई मकानों के दरवाजे-खिड़कियां जाम हो गए हैं और मकानों की नींव पर खतरा मंडरा रहा है। बिजली का पोल और पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। आरोप है कि जर्जर डंगे के ऊपर निर्माण कार्य से यह हादसा हुआ।

    लाहौल-स्पीति और किन्नौर में फ्लैश फ्लड का खतरा

    बीते 24 घंटों में चंबा के जोत में सबसे अधिक 5 सेमी बारिश दर्ज की गई है। कुकुमसेरी 10.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा और भुंतर 33.3 डिग्री के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और अचानक बाढ़ (Flash Flood) आने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।

    #ARBtimes #HimachalMonsoon #himachalpradesh #HimachalWeather #NahanLandslide #OrangeAlert #SchoolClosed #SirmaurNews #SolanNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleसिरमौर में आस्था पर चोट: गणेश मंदिर से ₹45 लाख की चांदी की पालकी और सोने के आभूषण चोरी
    Next Article HP Police Constable Recruitment 2026: हिमाचल में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती शुरू; आज से करें ऑनलाइन आवेदन, जानें योग्यता और नियम
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr News : भ्रष्टाचार मामले में पूर्व हेड कांस्टेबल को 4 साल की कठोर कैद, 46 हजार रुपये जुर्माना

    October 9, 2026

    Shimla News : सोशल मीडिया पर सूट खरीदने के नाम पर महिला से 46 हजार की ठगी

    October 9, 2026

    Himachal High Court : वन संपदा की तस्करी पर हाईकोर्ट सख्त, आधुनिक तकनीक नहीं अपनाने पर वन विभाग को फटकार

    October 8, 2026

    Himachal High Court : रामपुर के स्ट्रीट वेंडर्स को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बेदखली और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

    October 8, 2026

    Shimla: पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक होगी सेना भर्ती रैली

    October 7, 2026

    Nauni University : कुलपति का रजिस्ट्रार बदलने का फैसला सरकार ने किया निरस्त, सिद्धार्थ आचार्य बहाल

    October 7, 2026

    Himachal Police Recruitment: कांस्टेबल भर्ती के 734 पदों के लिए फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी, जानें जिलावार तारीखें

    October 7, 2026

    Shimla News: नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी और पुनर्वास की गुणवत्ता पर प्रशासन का विशेष फोकस

    October 6, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा, चंडीगढ़-मोहाली से दो गिरफ्तार

    October 6, 2026

    Himachal News : पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर भीषण हादसा, कार-डंपर टक्कर में तीन की मौत

    October 4, 2026

    HPU Shimla : पुराने बैच के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का अवसर, 12 अक्तूबर तक भरें फॉर्म

    October 2, 2026

    Shimla News : नशा तस्करों की संपत्तियों पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, तीन मामलों में 40.5 लाख सीज

    October 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 9 8 5
    Users Today : 1
    Total Users : 125985
    Total views : 246893
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.