Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, October 17
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Himachal News : 150 सरकारी CBSE स्कूलों में आज से दिन में तीन बार लगेगी शिक्षकों की हाजिरी

    हिमाचल के 150 सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षकों की दिन में तीन बार हाजिरी लगेगी। 1 अक्तूबर से ड्रेस कोड लागू होगा और नवनियुक्त शिक्षकों को 5,000 रुपये मिलेंगे
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  शिमला | हिमाचल प्रदेश के 150 सरकारी CBSE स्कूलों में बुधवार यानी आज से शिक्षकों की दिन में तीन बार हाजिरी लगेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार शाम हुई शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। नए मॉडल के तहत शिक्षकों के लिए स्कूल पहुंचने, दोपहर के भोजन अवकाश और छुट्टी के समय उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा। सरकार ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों के बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 80 करोड़ रुपये अतिरिक्त उपलब्ध कराने की भी घोषणा की है। इस राशि से स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के साथ विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

    1 अक्तूबर से लागू होगा शिक्षकों का ड्रेस कोड

    सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड एक अक्तूबर से लागू होगा। नवनियुक्त शिक्षकों को ड्रेस खरीदने के लिए 5,000 रुपये की विशेष वित्तीय सहायता दी जाएगी। विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म को लेकर अंतिम फैसला अगले सप्ताह होगा, जबकि शिक्षकों की वर्दी का रंग इसी सप्ताह तय किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में अब तक करीब 1,200 शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। आवश्यकता के अनुसार आगे भी शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को घर के नजदीक निजी स्कूलों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, महाधिवक्ता अनूप रतन, सचिव शिक्षा राकेश कंवर सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

     

    #ARBtimes #CBSESchools #EducationNews #GovernmentSchools #HimachalEducation #himachalpradesh #Shimla #SmartUniform #TeacherAttendance #TeacherDressCode #VSKPortal
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म
    Next Article Shimla : नवजात अदला-बदली मामला: हिमाचल सरकार पर 30 लाख रुपये का जुर्माना, जानें कोर्ट का पूरा फैसला
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal High Court : ग्रामीण विद्या उपासकों को बड़ी राहत, 8 साल की सेवा के आधार पर नियमित करने के आदेश

    October 17, 2026

    Himachal News : कॉलेज रैंकिंग 2025-26: हमीरपुर कॉलेज प्रदेश में अव्वल, RKMV दूसरे और संजौली तीसरे स्थान पर

    October 17, 2026

    Himachal News : स्कूलों में दाखिले के लिए आयु सीमा तय, नर्सरी में 3 और पहली कक्षा में 6 साल जरूरी

    October 17, 2026

    Education: ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत में देरी पर विद्यार्थी परिषद नाराज, उग्र आंदोलन की चेतावनी

    October 15, 2026

    Himachal High Court : कृषि विवि पालमपुर को हाईकोर्ट की फटकार, सेवानिवृत्त वैज्ञानिक को 18.60 लाख एरियर ब्याज समेत देने के आदेश

    October 15, 2026

    Himachal News: फर्जी दस्तावेजों से 7.91 करोड़ का लोन लेने के मामले में 11 दोषियों को 4-4 साल की सजा

    October 15, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई रुचि

    October 15, 2026

    Shimla: हिमाचल में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए आयोग गठित, सेवानिवृत्त न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी होंगे अध्यक्ष

    October 14, 2026

    Himachal News: हिमाचल के ITI में दाखिले का एक और मौका, 15 अक्तूबर तक खाली सीटों पर होगी काउंसलिंग

    October 14, 2026

    Himachal News: स्कूली खिलाड़ियों को अब रोजाना मिलेंगे 250 रुपये, शिक्षा निदेशालय ने बढ़ाई डाइट मनी

    October 14, 2026

    HPU Exam Date Sheet: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जारी की संशोधित डेटशीट, 28 अक्तूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    October 14, 2026

    Bilaspur News : तनावमुक्त रहें, सकारात्मक सोच अपनाएं और आगे बढ़ें, विद्यार्थियों से बोले राजेश धर्माणी

    October 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 8 3 4
    Users Today : 38
    Total Users : 126834
    Total views : 248198
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.