Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Rampur Bushahr: रामपुर में अवशेष जलाने पर प्रशासन सख्त, उल्लंघन पर होगी कठोर कानूनी कार्रवाई

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण और जन सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए खुले में अवशेष जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में प्रशासन ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि कोई भी ग्रामीण अपने खेतों या बागानों में सेब की टहनियां, झाड़ियां, घास, पत्तियां अथवा अन्य अवशेष जलाता हुआ पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    प्रशासन के अनुसार रामपुर उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में शीतकाल के दौरान बागवानों व किसानों द्वारा खेतों और बागानों की सफाई के नाम पर खुले में अवशेष जलाए जा रहे हैं। इस तरह की गतिविधियों से आग लगने की गंभीर आशंका बनी रहती है, जिससे जन-जीवन, निजी संपत्ति, बागानों और समीपवर्ती वनों को भारी नुकसान हो सकता है। साथ ही इससे वायु प्रदूषण फैलता है और कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित होती है।

    उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जन सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह आदेश उपमंडल रामपुर में तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 152 सहित अन्य प्रासंगिक कानूनों के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अवशेषों के निस्तारण के लिए पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाएं और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन और जन सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    #AirPollution #EnvironmentalProtection #ForestProtection #HimachalNews #PublicSafety #RampurAdministration #ResidueBurning #StrictAction
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: पंचायतों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, करोड़ों की योजनाएं धरातल पर : रोहित ठाकुर
    Next Article Shimla: एसएफआई ने एचपीयू में छात्र मांगों को लेकर ईसी उम्मीदवारों को सौंपा ज्ञापन, छात्र संघ चुनाव बहाली सहित कई मुद्दे उठाए
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla : सचिवालय कर्मचारी के घर चोरी, 14 लाख की नकदी और जेवरात गायब

    May 9, 2025

    Dharamshala : टेट परीक्षा जून 2025 का शेड्यूल जारी, 30 अप्रैल तक करें ऑनलाइन आवेदन

    April 10, 2025

    Kinnaur: किन्नौर में निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, प्रधान सचिव अरविंद आनंद ने दी बूथ अधिकारियों को दिशा-निर्देश

    May 30, 2025

    Rampur Bushahr:  रामपुर कॉलेज में एबीवीपी का अभिनंदन समारोह आयोजित, डॉ. मुकेश शर्मा रहे मुख्यातिथि

    September 20, 2025

    Shimla : एचपीयू के यूआईएलएस में बीएएलएलबी ऑनर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 मई तक

    April 24, 2025

    दैनिक राशिफल 05 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    March 5, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 5 0
    Users Today : 59
    Total Users : 128950
    Total views : 251844
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.