Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Shimla : नवजात अदला-बदली मामला: हिमाचल सरकार पर 30 लाख रुपये का जुर्माना, जानें कोर्ट का पूरा फैसला

    शिमला के केएनएच में नवजात अदला-बदली मामले में कोर्ट ने हिमाचल सरकार को शीतल ठाकुर को 30 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया। जानें पूरा मामला।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला |  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के प्रसिद्ध कमला नेहरू अस्पताल (KNH) में वर्ष 2016 में हुए चर्चित नवजात अदला-बदली मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। सिविल जज (कोर्ट नंबर-5) सुष्मिता शर्मा की अदालत ने प्रसव के दौरान हुई गंभीर लापरवाही के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए पीड़ित महिला शीतल ठाकुर को 30 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

    कैसे हुई नवजात की अदला-बदली?

    संजौली (शिमला) की रहने वाली शीतल ठाकुर को 26 मई 2016 को प्रसव के लिए केएनएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात लेबर रूम में प्रसव के बाद ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने परिजनों को बेटा होने की सूचना दी। हालांकि, थोड़ी ही देर बाद परिजनों को एक नवजात बच्ची सौंप दी गई, जिसके कपड़े भी बदले हुए थे। परिजनों ने तुरंत अस्पताल कर्मचारियों के समक्ष इस गड़बड़ी पर कड़ी आपत्ति जताई, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने उनकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया और कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

    डीएनए जांच और हाईकोर्ट का हस्तक्षेप

    अस्पताल के अड़ियल रवैये के बाद पीड़ित दंपती ने निजी लैब में डीएनए (DNA) जांच कराई, जिससे यह साबित हुआ कि सौंपी गई बच्ची उनकी जैविक संतान नहीं है। मामला तूल पकड़ने पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के हस्तक्षेप से कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों नवजातों का आधिकारिक डीएनए मिलान करवाया गया। रिपोर्ट के आधार पर असली जैविक माता-पिता की पहचान हुई और शीतल ठाकुर को उनका बेटा वापस मिल सका। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मानसिक उत्पीड़न और लापरवाही के खिलाफ मुआवजे के लिए सिविल कोर्ट का रुख किया।

    सरकारी जांच रिपोर्ट खारिज, कोर्ट ने माना मानसिक उत्पीड़न

    सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से पेश आंतरिक जांच रिपोर्ट को अदालत ने पूरी तरह अविश्वसनीय मानकर खारिज कर दिया। कोर्ट ने पाया कि रिपोर्ट में न तो कोई तारीख दर्ज थी और न ही गवाहों के बयानों का स्पष्ट उल्लेख था। अदालत ने माना कि अस्पताल की भूल के कारण माता-पिता लंबे समय तक अपने मासूम बच्चे के प्राकृतिक प्यार से वंचित रहे।

    #ARBtimes #Compensation #Himachal Pradesh #Shimla News Court Verdict DNA Test KNH Shimla Newborn Swapping Case Shimla Court
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal News : 150 सरकारी CBSE स्कूलों में आज से दिन में तीन बार लगेगी शिक्षकों की हाजिरी
    Next Article Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal News : 150 सरकारी CBSE स्कूलों में आज से दिन में तीन बार लगेगी शिक्षकों की हाजिरी

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Rampur Bushahr : 13-14 अक्टूबर को रामपुर में होगा किसान सभा का राज्य सम्मेलन

    September 1, 2026

    Shimla : अगर सरकार कर्मचारी हितैषी है तो कर्मचारी-पेंशनर धरने पर क्यों : जयराम ठाकुर

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr : विज्ञान चार्ट और मॉडल प्रदर्शनी में डीपीएस झाकड़ी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

    September 1, 2026

    Shimla : चौड़ा मैदान में गरजे पेंशनर, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

    September 1, 2026

    Shimla : मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती, रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू

    September 1, 2026

    Court: चरस तस्करी के मामले में आरोपी को 3 साल 6 माह का कठोर कारावास

    August 31, 2026

    Shimla: डिजिटल स्टूडियो से प्रशिक्षुओं को मिलेगा तकनीक आधारित प्रशिक्षण : अनिरुद्ध सिंह

    August 31, 2026

    आईजीएमसी शिमला में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

    August 31, 2026

    नेरवा कार हादसा : हडेऊ नाला के पास खाई में गिरी ऑल्टो, एक महिला की मौत और 4 घायल

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 5 0 4
    Users Today : 6
    Total Users : 121504
    Total views : 239328
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.