Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr : तकलेच में अंडर-19 छात्रा टूर्नामेंट का आगाज, 27 स्कूलों की 411 छात्राएं दिखाएंगी दम

    रामपुर के तकलेच में अंडर-19 छात्रा टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। 27 स्कूलों की 411 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। मार्चपास्ट में मेजबान स्कूल तकलेच प्रथम रहा।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर के तकलेच में अंडर-19 छात्रा टूर्नामेंट के शुभारंभ पर मार्चपास्ट पेश करतीं छात्राएं।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  रामपुर बुशहर | पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में अंडर-19 छात्रा टूर्नामेंट का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पंचायत समिति खंड रामपुर के उपाध्यक्ष सुनील कायथ ने मुख्य अतिथि और जिला परिषद सदस्य नरेन वार्ड रॉनी राणा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

    टूर्नामेंट में 27 विभिन्न विद्यालयों की 411 छात्राएं भाग ले रही हैं। पाठशाला प्रबंधन की ओर से सभी प्रतिभागी छात्राओं और अतिथियों का तिलक लगाकर तथा फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद अंडर-19 प्रतिभागी छात्राओं ने भव्य मार्चपास्ट किया।मार्चपास्ट प्रतियोगिता में स्थानीय पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। भारतीय संस्कृति और परंपरा के सम्मान की कड़ी में अतिथियों को टोपी, मफलर और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। कार्यवाहक प्रधानाचार्य नेक राम चौहान ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, अधिकारियों, मेहमानों और सभी प्रतिभागी छात्राओं का स्वागत किया।

    छात्राओं ने प्रस्तुत किया किन्नौरी नृत्य

    स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने किन्नौरी नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में हिमाचली संस्कृति के रंग बिखेरे। विशिष्ट अतिथि रॉनी राणा ने अपने संबोधन में विद्यालय से जुड़ी अपनी छात्र जीवन की यादें साझा कीं। उन्होंने कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें इस विद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने प्रतिभागी छात्राओं को जीवन में अनुशासन को अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि सुनील कायथ ने विद्यालय परिवार की ओर से दिए गए सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने छात्राओं से जीवन में सफलता के लिए कठोर परिश्रम, धैर्य, एकाग्रता, अनुशासन और सत्यनिष्ठा जैसे मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में खंड समन्वयक पुष्पानंद गुप्ता, खेल प्रभारी प्रीतम ठाकुर, चंद्र बद्रेल, संजय कुमार नेगी, पंचायत प्रधान सुनील कायथ, कांग्रेस जॉन अध्यक्ष तकलेच शिवराज डोरटा, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष राकेश सानी, कामराज हस्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

     

    #ARBtimes #GirlsSports #himachalpradesh #HimachalSports #Rampur #SchoolSports #ShimlaNews #SportsNews #StudentSports #Taklech #U19GirlsTournament
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : हिमाचल के छह सरकारी विश्वविद्यालयों में शिक्षक भर्ती अब HPPSC से, विधानसभा में विधेयक पेश
    Next Article Bilaspur News: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक से लेकर बिजली-पानी के मामलाें का होगा निपटारा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla : हिमाचल के छह सरकारी विश्वविद्यालयों में शिक्षक भर्ती अब HPPSC से, विधानसभा में विधेयक पेश

    September 2, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Shimla : नवजात अदला-बदली मामला: हिमाचल सरकार पर 30 लाख रुपये का जुर्माना, जानें कोर्ट का पूरा फैसला

    September 2, 2026

    Himachal News : 150 सरकारी CBSE स्कूलों में आज से दिन में तीन बार लगेगी शिक्षकों की हाजिरी

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Rampur Bushahr : आज और कल रामपुर नप कार्यालय में जमा होंगे पानी के बिल

    September 2, 2026

    Rampur Bushahr : 13-14 अक्टूबर को रामपुर में होगा किसान सभा का राज्य सम्मेलन

    September 1, 2026

    Shimla : अगर सरकार कर्मचारी हितैषी है तो कर्मचारी-पेंशनर धरने पर क्यों : जयराम ठाकुर

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr : विज्ञान चार्ट और मॉडल प्रदर्शनी में डीपीएस झाकड़ी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

    September 1, 2026

    Shimla : चौड़ा मैदान में गरजे पेंशनर, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

    September 1, 2026

    Shimla : मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती, रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू

    September 1, 2026

    Shimla: डिजिटल स्टूडियो से प्रशिक्षुओं को मिलेगा तकनीक आधारित प्रशिक्षण : अनिरुद्ध सिंह

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 5 3 9
    Users Today : 41
    Total Users : 121539
    Total views : 239396
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.