Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Shimla: मुख्यमंत्री ने जापान के शैक्षणिक भ्रमण के लिए गए 44 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं

    हिमाचल के बी.टेक. के 44 मेधावी विद्यार्थी जापान के एक्सपोजर टूर पर रवाना हुए। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि मेडिकल कॉलेज विद्यार्थियों को भी विदेश भेजने की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 6, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    मुख्यमंत्री जापान के शैक्षणिक भ्रमण के लिए गए विद्यार्थियों को वर्चुअल माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों के बी.टेक. के 44 मेधावी विद्यार्थियों को जापान के अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण-2026 के लिए वर्चुअल माध्यम से रवाना किया। उन्होंने जापान यात्रा पर जा रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर से विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर हो रहे तकनीकी विकास, नवाचार और कार्य संस्कृति को समझने का अवसर मिलेगा।

    तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर टूर 6 से 12 सितंबर, 2026 तक चलेगा। विभाग द्वारा आयोजित यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर टूर है। इससे पहले आईटीआई के विद्यार्थियों के लिए कजाकिस्तान का अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर टूर आयोजित किया गया था, जहां विद्यार्थियों ने कौशल विकास की विभिन्न पद्धतियों और वैश्विक व्यावसायिक शिक्षा प्रणालियों की जानकारी हासिल की थी।

    इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए अब बी.टेक. के मेधावी विद्यार्थियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी एवं औद्योगिक संस्थानों से रूबरू करवाया जा रहा है। जापान जाने वाले विद्यार्थियों में विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों के 24 छात्र और 20 छात्राएं शामिल हैं। प्रदेश के पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों से इस भ्रमण के लिए करीब 650 आवेदन प्राप्त हुए थे और विद्यार्थियों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया गया है।

    प्रमुख तकनीकी संस्थानों का करेंगे भ्रमण

    जापान प्रवास के दौरान विद्यार्थी टोक्यो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी, जेएएक्सए त्सुकुबा स्पेस सेंटर, साइबरडाइन रोबोटिक्स स्टूडियो, जेएएल एयरोस्पेस फैक्ट्री और क्योसेरा फैक्ट्री सहित ओसाका के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान उन्हें अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स, एयरोस्पेस, उन्नत विनिर्माण, नवाचार और आधुनिक परिवहन प्रणालियों से संबंधित अत्याधुनिक तकनीकों को नजदीक से समझने का अवसर मिलेगा।

    विद्यार्थी जापान की अनुशासित जीवनशैली, कार्य संस्कृति, सामाजिक मूल्यों, तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र और समृद्ध विरासत से भी परिचित होंगे। सरकार का मानना है कि इस प्रकार के अनुभव विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उनकी रोजगार क्षमता और तकनीकी दक्षता को मजबूत करने में सहायक होंगे।

    चिकित्सा विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू

    विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कार्यभार संभालने के बाद विद्यार्थियों को नई तकनीकों, नवाचारों और वैश्विक कार्यप्रणालियों से परिचित करवाने पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को कंबोडिया और आईटीआई के विद्यार्थियों को कजाकिस्तान की एक्सपोजर विजिट पर भेजा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य सरकार ने चिकित्सा महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को भी विदेशों में एक्सपोजर विजिट पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया भी आरंभ की जा चुकी है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील देश होने के बावजूद तकनीकी और आर्थिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर चुका है। विद्यार्थियों के लिए यह समझना महत्वपूर्ण है कि चुनौतियों के बावजूद आधुनिक तकनीक, अनुशासन और नवाचार के माध्यम से किस प्रकार विकास को गति दी जा सकती है।

    आत्मनिर्भर हिमाचल के लक्ष्य पर जोर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सरकार शिक्षा और कौशल विकास के साथ-साथ युवाओं को वैश्विक अवसर उपलब्ध करवाने पर विशेष जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक खूबसूरत राज्य है और सरकार की विभिन्न पहलें प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होंगी।

    तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि जापान की एक्सपोजर विजिट विद्यार्थियों के लिए यादगार अनुभव साबित होगी। उन्होंने कहा कि जापान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी देशों में शामिल है और विद्यार्थियों को वहां की उन्नत तकनीकों के साथ-साथ अनुशासन, सामाजिक मूल्यों और कार्य संस्कृति को समझने का भी अवसर मिलेगा।

    इस अवसर पर प्रधान सचिव तकनीकी शिक्षा डॉ. अभिषेक जैन भी उपस्थित रहे।

     

    #ARBtimes #EducationNews #EngineeringStudents #ExposureVisit #HimachalGovernment #HimachalNews #himachalpradesh #JapanExposureVisit #MedicalStudents #SukhvinderSinghSukhu #TechnicalEducation
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleIgmc Shimla: आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Igmc Shimla: आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम

    September 6, 2026

    HPU MA Education Admission 2026 : प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 20 सितंबर को तय होगी पात्रता

    September 4, 2026

    Teachers’ Day 2026 : हिमाचल के 26 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, 5 सितंबर को होगा सम्मान

    September 4, 2026

    Mandi News: नवोदय विद्यालय पंडोह में छठी और नौवीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश, 30 सितंबर तक करें आवेदन

    September 3, 2026

    Kullu News : नवोदय विद्यालय बंदरोल में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन

    September 2, 2026

    Shimla : हिमाचल के छह सरकारी विश्वविद्यालयों में शिक्षक भर्ती अब HPPSC से, विधानसभा में विधेयक पेश

    September 2, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal News : 150 सरकारी CBSE स्कूलों में आज से दिन में तीन बार लगेगी शिक्षकों की हाजिरी

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Education: शिक्षक दिवस पर सराहनीय पहल, BPL और जरूरतमंद विद्यार्थियों को B.Ed. में विशेष फीस छूट

    August 31, 2026

    Education: सीएसआईआर-यूजीसी नेट और शोध के अवसरों पर जी.बी. पंत महाविद्यालय में जागरूकता सेमिनार

    August 31, 2026

    DAV Rampur: डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर में वैदिक सप्ताह और संस्कृत दिवस का भव्य आयोजन

    August 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 7 7 9
    Users Today : 78
    Total Users : 121779
    Total views : 240044
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.