Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Education: अभाविप रामपुर इकाई ने मनाया स्त्री शक्ति दिवस, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

    रामपुर महाविद्यालय में अभाविप इकाई ने रानी लक्ष्मीबाई जयंती एवं स्त्री शक्ति दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की। छात्राओं ने वीरांगना के साहस और बलिदान को पोस्टरों में दर्शाया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    रामपुर महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की रामपुर महाविद्यालय इकाई की ओर से वीरवार को महाविद्यालय परिसर में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती एवं स्त्री शक्ति दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की विभिन्न संकायों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करना रहा। प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टरों के माध्यम से रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, वीरता, त्याग और बलिदान को दर्शाया। इसके साथ ही वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उनके ऐतिहासिक योगदान को भी रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।

    इस अवसर पर अभाविप इकाई की कार्यकर्ता सोनाली राणा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रतिवर्ष वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती को स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाती है। परिषद का प्रयास रहता है कि छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाया जाए। इसी उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न रचनात्मक एवं बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

    उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई भारतीय इतिहास की ऐसी महान वीरांगना थीं, जिन्होंने वर्ष 1857 की क्रांति के दौरान अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। उनका जीवन त्याग, शौर्य, स्वाभिमान और देशभक्ति का प्रतीक है। आज की युवा पीढ़ी, विशेषकर छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर निडर, आत्मनिर्भर और राष्ट्र के प्रति समर्पित बनने की आवश्यकता है।

    कार्यक्रम के समापन पर अभाविप इकाई के पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर अभाविप रामपुर महाविद्यालय इकाई के अन्य कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

    #ABVPRampur #ARBtimes #RampurBushahr #RaniLakshmibaiJayanti #StreeShaktiDiwas #महिलासशक्तिकरण #रानीलक्ष्मीबाई #रामपुरबुशहर #स्त्रीशक्तिदिवस ABVP
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें अधिकारी – अनुपम कश्यप
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Education: WILDE Student Conference के दूसरे दिन शोध प्रस्तुतियों और वैज्ञानिक कार्यशालाओं में जुटे विद्यार्थी

    November 18, 2026

    Rampur Bushahr: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जीबी पंत महाविद्यालय में पत्रकारिता पर विशेष व्याख्यान आयोजित

    November 16, 2026

    Education: रामपुर में 17 और 18 नवंबर को होगा WILDE Student Conference 2026

    November 13, 2026

    Mandi News : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू

    November 3, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी स्कूल में शिक्षकों को मिलेट्स के महत्व के प्रति किया जागरूक, डॉ. करण सिंह गुलेरिया ने दी पोषण संबंधी जानकारी

    October 31, 2026

    JNVST: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के प्रवेश पत्र जारी, 28 नवंबर को होगी परीक्षा

    October 30, 2026

    HPSOS Exam 2027: हिमाचल ओपन स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें फीस और लास्ट डेट

    October 30, 2026

    Education: सनशाइन पब्लिक स्कूल के फेट में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, आकर्षक मॉडल बने मुख्य आकर्षण

    October 26, 2026

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

    October 25, 2026

    Education: जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में स्प्रिंगडेल स्कूल के शिवांश ने हासिल किया पहला स्थान

    October 19, 2026

    Kullu: नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में होगी लाइव निगरानी और ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग

    October 17, 2026

    Himachal News : कॉलेज रैंकिंग 2025-26: हमीरपुर कॉलेज प्रदेश में अव्वल, RKMV दूसरे और संजौली तीसरे स्थान पर

    October 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla : डाॅ. अंबेडकर की जयंती पर भाजपा प्रदेशभर में चलाएगी सम्मान अभियान

    April 11, 2025

    Shimla: एसएफआई हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने मनाया 56वां स्थापना दिवस, छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट संघर्ष का आह्वान

    December 30, 2025

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla : टारिंग में गड़बड़ी पर ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, इंजीनियरों पर भी गिरेगी गाज

    April 14, 2025

    Mandi News : पाकिस्तान मॉडल से चल रहा हिमाचल, आर्थिक कुप्रबंधन से जनता त्रस्त : जयराम ठाकुर

    April 8, 2026

    Himachal News : हिमाचल में करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश, पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी

    October 28, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 3 7 3
    Users Today : 53
    Total Users : 129373
    Total views : 252478
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.