Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Mandi News : पाकिस्तान मॉडल से चल रहा हिमाचल, आर्थिक कुप्रबंधन से जनता त्रस्त : जयराम ठाकुर

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 8, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम हिमाचल प्रदेश

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी 

    मंडी में भाजपा कार्यसमिति की बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में ‘पाकिस्तान मॉडल’ लागू किया जा रहा है, जिससे आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस तरह पाकिस्तान में आर्थिक संकट के कारण कर्मचारियों के वेतन में देरी होती है, उसी तरह हिमाचल प्रदेश में भी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के वेतन रोकने की स्थिति बन गई है। उन्होंने इसे प्रदेश के इतिहास का अभूतपूर्व और शर्मनाक दौर बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। उनके अनुसार, भाजपा सरकार के पांच वर्षों में 19 हजार करोड़ का ऋण लिया गया था, जबकि वर्तमान सरकार ने मात्र सवा साल में 40 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज लिया, जिससे कुल कर्ज 1.10 लाख करोड़ से ऊपर पहुंच गया है।

    चेस्टर हिल मामला भी उठाया

    जयराम ठाकुर ने चेस्टर हिल प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें धारा 118 के उल्लंघन और बेनामी लेनदेन की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग किया और सरकार इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के गंभीर मामले सामने आए हैं, जो पहले कभी नहीं देखे गए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का मुख्य लक्ष्य अब इस सरकार को सत्ता से हटाना है।

    सरकार में तालमेल की कमी

    उन्होंने प्रशासनिक फैसलों में विरोधाभास का जिक्र करते हुए कहा कि एक ओर मुख्य सचिव सेवा विस्तार रोकने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री कार्यालय से उसी दिन सेवा विस्तार दिया जाता है। इससे सरकार में समन्वय की कमी साफ दिखती है। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘झूठ का मसीहा’ करार दिया और कहा कि वे चुनाव प्रचार के दौरान लगातार गलत दावे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केंद्र सरकार की मदद को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं करते, जबकि प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद ही प्रदेश को 4000 करोड़ रुपये की सहायता मिली।

    यह भी पढ़ें 

    👉 Mandi News : 12 अप्रैल को एनडीए और सीडीएस परीक्षा, 1587 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    👉 Sundernagar News: राज्यपाल ने आयुष्मान आरोग्य शिविर का किया शुभारंभ, टीबी मुक्त भारत पर दिया जोर

     

    #BJPHimachal #CongressHimachal #Corruption #HimachalNews #HimachalPolitics #JairamThakur #MandiNews #PoliticalNews #SukhuGovernment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi News : 12 अप्रैल को एनडीए और सीडीएस परीक्षा, 1587 अभ्यर्थी होंगे शामिल
    Next Article दैनिक राशिफल 09 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर-ननखड़ी में सी-ग्रेड सेब खरीद शुरू न होने पर भाजपा का सरकार पर हमला, हिमफेड की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

    August 7, 2026

    Rampur Bushahr: एलएचईपी प्रभावित किसानों ने लंबित मांगों पर तेज किया आंदोलन, 10 अगस्त के जेल भरो प्रदर्शन की बनाई रणनीति

    August 5, 2026

    Shimla : राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर मंथन

    August 5, 2026

    Shimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं

    August 4, 2026

    Shimla : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला: विश्वविद्यालयों की फीस बढ़ाकर छात्रों और अभिभावकों को कर रही परेशान

    August 4, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

    July 31, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में कांग्रेस की विरोध रैली, नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर केंद्र सरकार को घेरा

    July 27, 2026

    Shimla : जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: विदाई का बिगुल बज चुका, जनआंदोलन से सड़कों पर उतरेगी भाजपा

    July 25, 2026

    CPM: एचआरटीसी रामपुर डिपो में टायरों का संकट, सीपीएम ने सरकार पर साधा निशाना

    July 18, 2026

    Shimla : हिमाचल भाजपा ने 17 जिलों के प्रभारी और सह-प्रभारी किए नियुक्त; चेतन बरागटा को IT विभाग की कमान

    July 16, 2026

    Shimla : भाजपा ने चार्जशीट और जन आंदोलन समिति का किया गठन; जयराम, अनुराग समेत दिग्गज संभालेंगे मोर्चा

    July 16, 2026

    Rampur Bushahr: हर माह दूध की पेमेंट में देरी, कैसे चलाएं घर का खर्च: कौल सिंह नेगी

    July 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 1 2
    Users Today : 3
    Total Users : 118612
    Total views : 234940
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.