Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 22
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla News : करोड़ों की चोरी में उत्तराखंड आबकारी विभाग के उप निरीक्षक समेत चार गिरफ्तार, माल बांटने का आरोप

    Shimla News : शिमला में होटल कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी के मामले में उत्तराखंड आबकारी विभाग के दरोगा समेत चार कर्मचारी गिरफ्तार हुए हैं। आरोप है कि रुद्रपुर में चोरी के सामान का कुछ हिस्सा अपने पास रखकर आरोपियों को छोड़ दिया गया। पुलिस ने करीब 80 फीसदी संपत्ति बरामद की है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सांकेतिक तस्वीर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  शिमला | राजधानी शिमला में एक होटल कारोबारी के घर हुई करोड़ों रुपये की चोरी की जांच उत्तराखंड तक पहुंच गई है। मामले में उत्तराखंड आबकारी विभाग के एक उप आबकारी निरीक्षक समेत चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि चोरी का सामान लेकर जा रहे आरोपियों को रुद्रपुर में रोकने के बाद टीम ने बरामद माल का कुछ हिस्सा अपने पास रख लिया और बाकी सामान आरोपियों को देकर छोड़ दिया।

    गिरफ्तार आरोपियों में देवेंद्र कुमार, उप आबकारी निरीक्षक, बलजीत सिंह, आबकारी विभाग का कांस्टेबल, पप्पू लाल, उपनल संविदा कर्मचारी और नईम, पीआरडी जवान निवासी उधमपुर शामिल हैं।

    👉 यह भी पढ़ें : Shimla News: होटल कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने का आरोप

    रुद्रपुर में तलाशी के दौरान सामने आया मामला

    प्रारंभिक जांच के अनुसार शिमला में चोरी के बाद आरोपी नेपाल जाने के लिए उत्तर प्रदेश के रामपुर से रुद्रपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी को आबकारी विभाग की टीम ने जांच के लिए रोका। आरोप है कि तलाशी में चोरी का सामान मिलने के बाद टीम ने कथित तौर पर बरामद संपत्ति का करीब आधा हिस्सा अपने पास रख लिया और शेष सामान आरोपियों को देकर उन्हें जाने दिया। मामले की जांच आगे बढ़ने पर आबकारी विभाग से जुड़े चार कर्मचारियों की भूमिका सामने आई। उधर, शिमला पुलिस को जांच के दौरान यह भी पता चला कि चोरी में शामिल एक युवती ने नेपाल पहुंचने के बाद होटल कारोबारी को फोन कर वारदात की जानकारी दी थी।

    शिमला और ऊधमसिंह नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

    मामले की जांच में शिमला पुलिस ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों को खंगाला। इसके बाद ऊधमसिंह नगर पुलिस के साथ समन्वय कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शिमला पुलिस के अनुसार चोरी की करीब 80 फीसदी संपत्ति बरामद की जा चुकी है। बरामद सामान में सोने के आभूषण समेत अन्य कीमती वस्तुएं शामिल हैं। पुलिस अब बाकी संपत्ति की बरामदगी और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

    7 सितंबर की रात हुई थी वारदात

    मामला 7 सितंबर की रात का है। कालीबाड़ी के पास होटल कारोबारी रेणु बालजीज के घर से करोड़ों रुपये के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी हुआ था। बताया गया है कि घटना से कुछ समय पहले एक नौकरानी वहां काम करने आई थी। अगले दिन 8 सितंबर को शिमला सदर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों सहित अन्य पहलुओं पर जांच शुरू की। एएसपी मेहर पंवार ने बताया कि चोरी के मामले में उत्तराखंड से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी किए गए अधिकांश आभूषण बरामद कर लिए गए हैं।

     

    #ARBtimes #CrimeNews #HimachalPolice #ShimlaCrime #ShimlaNews #TheftCase #UttarakhandExcise #UttarakhandPolice
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKangra News : ऑनलाइन निवेश में करोड़ों के मुनाफे का झांसा, सेवानिवृत्त अधिकारी से 1.23 करोड़ की साइबर ठगी
    Next Article Kullu News : आनी में बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक ही गांव के चार लोगों की मौत
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal News : पेंशनरों को अगले माह मिलेगा लंबित एरियर, क्लास-3 को 30% और क्लास-1 व 2 को 15%

    September 22, 2026

    Shimla News : सिम बंद होते ही बुजुर्ग के खाते से निकले 11.04 लाख, 33 UPI ट्रांजेक्शन से साइबर ठगी

    September 21, 2026

    Shimla : आंगन में खेल रही 2 साल की मासूम पर लावारिस कुत्ते का हमला; 25 मीटर घसीटकर जंगल की ओर ले गया, चीखें सुन पहुंचे लोग

    September 21, 2026

    Rampur Bushahr News : मशनू में खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर झपटा भालू, सिर-पैरों पर आई गंभीर चोटें

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : दत्तनगर में रामपुर एचपीएस का स्वच्छता अभियान, ब्लैक स्पॉट से हटाया कचरा

    September 20, 2026

    Shimla News : जिला स्तरीय रेड रन मैराथन में जतिन और अनामिका ने मारी बाजी, 80 युवाओं ने लगाई दौड़

    September 20, 2026

    Himachal News : शिमला में दिसंबर तक खुलेगा NCB का जोनल कार्यालय, नशा तस्करों पर और कसेगा शिकंजा

    September 19, 2026

    Himachal High Court : सरकारी CBSE स्कूलों में 30 सितंबर तक शिक्षकों की भर्ती के आदेश, सरकार से मांगी रिपोर्ट

    September 19, 2026

    Shimla: हर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाना जिला प्रशासन का लक्ष्य : अनुपम कश्यप

    September 18, 2026

    Himachal High Court : 12 साल में 11 तबादले, हाईकोर्ट ने कर्मचारी की ट्रांसफर पर लगाई रोक

    September 18, 2026

    Shimla News: चिट्‌टा तस्करी नेटवर्क पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, जलालाबाद-चंडीगढ़ से दो गिरफ्तार

    September 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 7 7 6
    Users Today : 38
    Total Users : 123776
    Total views : 243500
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.