Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, November 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कांगड़ा

    Kangra News : ऑनलाइन निवेश में करोड़ों के मुनाफे का झांसा, सेवानिवृत्त अधिकारी से 1.23 करोड़ की साइबर ठगी

    Kangra News : पालमपुर के सेवानिवृत्त अधिकारी से साइबर ठगों ने ऑनलाइन निवेश में मोटे मुनाफे का झांसा देकर डेढ़ माह में 1.23 करोड़ रुपये ठग लिए। फेसबुक से संपर्क के बाद उन्हें व्हाट्सएप-टेलीग्राम ग्रुप और फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 22, 20261 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  कांगड़ा |  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक सेवानिवृत्त अधिकारी को ऑनलाइन निवेश के जरिये कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर शातिरों ने उनसे 1.23 करोड़ रुपये ठग लिए। शातिरों ने डेढ़ महीने तक उन्हें झांसे में लेकर अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए।

    फेसबुक से शुरू हुआ संपर्क, फिर व्हाट्सएप-टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा

    शिकायत के अनुसार करीब डेढ़ महीने पहले अधिकारी की फेसबुक पर एक व्यक्ति से बातचीत शुरू हुई। उसे ऑनलाइन निवेश का एक प्लेटफॉर्म बताया गया और कम समय में बेहतर रिटर्न का भरोसा दिया गया। इसके बाद अधिकारी को व्हाट्सएप और टेलीग्राम के कई ग्रुप में जोड़ा गया। इन ग्रुपों में निवेश से संबंधित संदेश, कथित मुनाफे के आंकड़े और अन्य जानकारियां साझा की जाती थीं। इस पूरी प्रक्रिया के जरिये अधिकारी को यह भरोसा दिलाया गया कि वह किसी वास्तविक निवेश प्लेटफॉर्म पर पैसा लगा रहे हैं।

    👉 यह भी पढ़ें : Shimla News : सिम बंद होते ही बुजुर्ग के खाते से निकले 11.04 लाख, 33 UPI ट्रांजेक्शन से साइबर ठगी

    खाते में दिखाया मुनाफा, बढ़ती गई निवेश की रकम

    साइबर ठगों ने शुरुआत में अपेक्षाकृत कम रकम निवेश करवाई। इसके बाद फर्जी प्लेटफॉर्म पर बनाए गए अकाउंट में 5 से 10 हजार रुपये तक का मुनाफा दिखाया गया। खाते में बढ़ती रकम देखकर अधिकारी का भरोसा मजबूत होता गया। उन्हें बताया गया कि निवेश की रकम के साथ मुनाफा भी निकाला जा सकता है। इसके बाद वह लगातार बड़ी रकम निवेश करते चले गए। करीब डेढ़ महीने के दौरान अधिकारी ने 70 से अधिक लेनदेन किए और कुल रकम 1.23 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गई। फर्जी अकाउंट में मुनाफा दिखाई देने के कारण उन्हें लंबे समय तक वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पाया।

    रिश्तेदारों को भी निवेश के लिए किया प्रेरित

    साइबर ठगों के जाल का असर इतना हुआ कि सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने कुछ रिश्तेदारों को भी उसी वेबसाइट/प्लेटफॉर्म पर निवेश करने के लिए कहा। इस तरह कथित ठगी का दायरा उनके व्यक्तिगत निवेश से आगे रिश्तेदारों तक भी पहुंच गया। जब अधिकारी ने अपनी निवेश की गई रकम और दिखाए जा रहे मुनाफे को वापस निकालने का प्रयास किया तो उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर पुलिस थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई।

    👉 यह भी पढ़ें : Mandi News : ऑनलाइन स्टोर और मोटे मुनाफे का झांसा, लडभड़ोल के व्यक्ति से 9.63 लाख की साइबर ठगी

    साइबर पुलिस ने शुरू की जांच

    शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस थाना धर्मशाला ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ऑनलाइन लेनदेन, बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और आरोपियों से जुड़े अन्य डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार मामले में बीएनएस की धारा 318(4), 319(2) और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत केस दर्द कर लिया गया है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ठगी की रकम किन खातों में पहुंची और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

     

    #ARBtimes #CyberCrime #CyberFraud #HimachalNews #InvestmentScam #KangraNews #OnlineInvestmentFraud #Palampur
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal News : पेंशनरों को अगले माह मिलेगा लंबित एरियर, क्लास-3 को 30% और क्लास-1 व 2 को 15%
    Next Article Shimla News : करोड़ों की चोरी में उत्तराखंड आबकारी विभाग के उप निरीक्षक समेत चार गिरफ्तार, माल बांटने का आरोप
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal News : बिजली बोर्ड में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी पाने का आरोप, पूर्व जेई समेत तीन पर विजिलेंस केस

    November 6, 2026

    Shimla Crime News: चिट्टा तस्करी के दो मामलों में बैकवर्ड लिंकेज से चंडीगढ़ तक पहुंची शिमला पुलिस, तीन मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

    November 5, 2026

    Shimla : जुब्बल में 33 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

    November 4, 2026

    Shimla News: संकट मोचन मंदिर में बड़ी चोरी, चांदी के तीन मुकुट और सोने की नथ ले गए चोर; संदिग्ध की तस्वीर जारी

    November 2, 2026

    Himachal : त्योहारों पर मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, रसगुल्ले-चमचम में मिले मरे हुए रंगड़ और कलाकंद में फंगस

    November 1, 2026

    Shimla: 915 ग्राम अफीम मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, अब तक तीन लोग पुलिस की गिरफ्त में

    October 31, 2026

    Shimla : कोटखाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.57 ग्राम चिट्टे के साथ युवती समेत दो गिरफ्तार,

    October 30, 2026

    HPSOS Exam 2027: हिमाचल ओपन स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें फीस और लास्ट डेट

    October 30, 2026

    Rohru Police Action : चिट्टा तस्कर शाही महात्मा पर बड़ा प्रहार, 5 दुकानें जेसीबी से ध्वस्त

    October 28, 2026

    Shimla News : शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 257 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब से सप्लायर गिरफ्तार

    October 27, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, एक घायल

    October 25, 2026

    कांगड़ा में ऑनलाइन सट्‌टेबाजी का भंडाफोड़: बीरता में पुलिस की दबिश, 6 गिरफ्तार और गैजेट्स जब्त

    October 23, 2026
    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: Himachal : शिमला में बुजुर्ग से 5.51 लाख की साइबर ठगी: पेंशन कार्ड के नाम पर खाता ब्लॉक करने की दी धमकी

    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 4 0 0
    Users Today : 103
    Total Users : 128400
    Total views : 250692
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.