Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
चंबा

हिमाचल में आफत की बारिश: भरमौर में कार पर पत्थर गिरने से बच्ची की मौत, रामपुर के नरैण में बादल फटने से भारी नुकसान

हिमाचल में आफत की बारिश : भरमौर में कार पर पत्थर गिरने से 14 वर्षीय बच्ची की मौत, रामपुर में बादल फटा और शिमला का ऐतिहासिक रिज मैदान धंसा। मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 6, 2026Updated:July 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
रामपुर की नरैण पंचायत में बादल फटने से हुआ नुकसान।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंबा / रामपुर बुशहर/शिमला | हिमाचल प्रदेश में मानसून की भारी बारिश तबाही का सबब बन रही है। चंबा जिले के भरमौर में सोमवार दोपहर दो बजे ढकोग–बन्नी सड़क पर एक चलती कार पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। इस हादसे में धर्मशाला के नड्डी क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार पांच लोग भरमौर के प्रसिद्ध बन्नी माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। चंबा में दो दिनों के भीतर यह दूसरा बड़ा हादसा है( इससे पहले रविवार को भी चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर बस पर चट्टान गिरने से एक युवक की जान चली गई थी।

उधर, शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत नरैण में रविवार रात बादल फटने से भारी तबाही हुई है। ब्रांदली खड्ड में बादल फटने के बाद आई बाढ़ ने स्थानीय खेल मैदान और श्मशान घाट को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, कुरनू खड्‌ड पर पेलन गांव को जोड़ने वाला पैदल पुल भी बाढ़ की चपेट में आ गया, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही पर संकट खड़ा हो गया है। ग्राम पंचायत नरैन की प्रधान अनु पौंड ने बताया कि बाढ़ के कारण कई किसानों के खेतों को भी नुकसान पहुंचा है।

शिमला में रिज मैदान का डंगा धंसा 

भारी बारिश के चलते शिमला शहर के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित रेलिंग (डंगे) का एक हिस्सा अचानक धंस कर बाहर की ओर निकल आया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र को घेरकर आम जनता की आवाजाही को पूरी तरह रोक दिया है। वहीं, कुल्लू जिले में भी लगातार हो रही तेज बारिश के कारण ‘पार्वती-3’ पावर स्टेशन बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए सोमवार सुबह 11:30 बजे बांध से 50 क्यूसेक पानी सैंज नदी में छोड़ा गया। पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों के आसपास न जाने की सख्त हिदायत दी है।

आगे कैसा रहेगा मौसम: तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 7 जुलाई को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहाँ भारी से अत्यंत भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। पूर्वानुमान के मुताबिक, 8 से 11 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। वहीं किन्नौर और लाहौल-स्पीति जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना है। प्रशासन ने लोगों से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों और नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: देवता नाग वैली युवक मंडल जघोरी को मिला नया नेतृत्व, जगत ठानकू सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष
Next Article National Highway: राष्ट्रीय राजमार्ग-5 से हटेगा अतिक्रमण, 9 जुलाई से शुरू होगा संयुक्त निरीक्षण अभियान
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Rampur Traffic Plan: रामपुर में 7 जुलाई से नए ट्रैफिक प्लान का ट्रायल, शहर में पार्किंग और भारी वाहनों पर सख्ती

July 6, 2026

Shimla: बसंतपुर विकास खंड का समग्र विकास किया जा रहा सुनिश्चित – विक्रमादित्य सिंह

July 6, 2026

National Highway: राष्ट्रीय राजमार्ग-5 से हटेगा अतिक्रमण, 9 जुलाई से शुरू होगा संयुक्त निरीक्षण अभियान

July 6, 2026

Rampur Bushahr: देवता नाग वैली युवक मंडल जघोरी को मिला नया नेतृत्व, जगत ठानकू सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष

July 6, 2026

Shimla : असिस्टेंट प्रोफेसर के 373 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 15 अगस्त तक मौका

July 6, 2026

चंबा में बड़ा हादसा: बस पर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत, ड्राइवर समेत 5 घायल

July 6, 2026

Kumarsain: कुमारसैन पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, 6.70 करोड़ की सड़क परियोजना जल्द होगी पूरी, विकास कार्यों को दी गति

July 5, 2026

Gram-Sabha: कलेड़ा मझेवटी पंचायत का बड़ा फैसला: बिना अनुमति फेरी-कबाड़ व्यापार पर रोक, गौवंश छोड़ने पर ₹5000 जुर्माना

July 5, 2026

SJVNL: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने बनाया नया कीर्तिमान, एक दिन में 39.571 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन

July 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 4 3 1 3
Users Today : 188
Total Users : 114313
Total views : 227523
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.