Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Himachal News : पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर भीषण हादसा, कार-डंपर टक्कर में तीन की मौत

    पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर देर रात कार और डंपर की टक्कर में तीन की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सिरमौर |  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे ने क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। पुराने यमुना पुल पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार तीन लोगों की जान चली गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह दब गया और दो लोग अंदर ही फंस गए।

    हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया। काफी प्रयास के बाद कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला गया। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। उस समय कमरऊ खजियार निवासी अनिल चौहान पुराने यमुना पुल से गुजर रहे थे। पुल के बीच उन्होंने क्षतिग्रस्त हालत में एक कार देखी।

    हादसे के बाद कार में तीन लोग मौजूद थे। इनमें तरसेम नेगी चालक की सीट पर, अमित अगली सीट पर और सोनू सिवाच पीछे बैठे थे। दुर्घटना के कारण कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। तरसेम नेगी और अमित को वाहन से निकालने में पुलिस व स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने कार की अगली खिड़कियों को खोलकर दोनों को बाहर निकाला। वहीं सोनू सिवाच को भी एंबुलेंस से पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    डंपर से पीछे से टकराने की आशंका

    प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि कार आगे चल रहे डंपर से पीछे से टकराई। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है, लेकिन दुर्घटना के सही कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चलेगा। पुलिस ने दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और मौके से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस वाहनों की स्थिति, टक्कर के कारण और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। पुराने यमुना पुल पर हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

     

    #ARBtimes #HimachalNews #himachalpradesh #PaontaSahib #PaontaSahibNews #RoadAccident #RoadSafety #Sirmaur #SirmaurNews #YamunaBridge
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleआज का राशिफल 04 अक्तूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    Next Article Himachal News: नशा तस्करी मामले में दो महिलाओं को एक साल की कठोर कैद, 10-10 हजार जुर्माना
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Crime News: शिमला में चिट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार; 15 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 18, 2026

    Crime News: शादी के दिन टेंट हाउस संचालक फरार, दो परिवारों को ऐन वक्त पर दिया धोखा

    November 17, 2026

    Cyber Crime: सुजानपुर में सरकारी नौकरी के नाम पर 18 लाख रुपये की ठगी, बेटे को नौकरी दिलाने का दिया था झांसा

    November 17, 2026

    Accident: पशाड़ा कैंची के पास कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, दो घायल

    November 16, 2026

    Crime: हरियाणा से गिरफ्तार हुआ चिट्टा तस्करी का मुख्य सप्लायर, 72 ग्राम हेरोइन बरामद, 1.02 लाख रुपये नकद जब्त

    November 16, 2026

    Shimla:स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने देशभर में बनाई पहचान, शीर्ष 20 शहरी निकायों में हासिल किया स्थान

    November 12, 2026

    Shimla: नशा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PIT-NDPS एक्ट के तहत 8 और आदतन तस्कर निरुद्ध

    November 10, 2026

    Shimla News : ठियोग और कुमारसैन में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 10, 2026

    Shimla News : रोहड़ू के होटल में मृत मिला 32 वर्षीय युवक, नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका

    November 10, 2026

    Una Crime: दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर दंपती की मौत

    November 9, 2026

    Gambling: बद्दी में जुआ खेलते 10 व्यक्ति गिरफ्तार, 9.18 लाख रुपये नकद बरामद

    November 9, 2026

    Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान 24 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

    November 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla: राज्य के 59,829 परिवार बीपीएल सूची में शामिल, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए चौथे चरण की शुरुआत 1 फरवरी से करने के दिए निर्देश

    January 31, 2026

    Rampur Bushahr : नाथपा झाकड़ी प्रोजेक्ट में भूस्खलन और बाढ़ पर सफल मॉक ड्रिल

    May 27, 2025

    Mandi News: एएमआरयू में पैरामेडिकल कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 210 सीटों पर होगा दाखिला

    September 9, 2026

    Shimla : केएनएच से गायनी ओपीडी शिफ्ट करने पर महिलाओं का विरोध, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

    April 14, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले से पहले दुरुस्त होंगे सीसीटीवी कैमरे, नगर परिषद ने ठेकेदारों को तीन दिन का अल्टीमेटम

    November 3, 2025

    Shimla : शिमला जिले में आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक, अनावश्यक खरीदारी से बचें : प्रशासन

    May 10, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 3 2 0
    Users Today : 0
    Total Users : 129320
    Total views : 252361
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.