Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 8
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Himachal High Court : वन संपदा की तस्करी पर हाईकोर्ट सख्त, आधुनिक तकनीक नहीं अपनाने पर वन विभाग को फटकार

    Himachal High Court ने अवैध लकड़ी और वन संपदा की तस्करी पर सख्ती दिखाई है। अंब में 102 और भरमौर में 172 वाहन अवैध वन उपज ले जाते मिले। कोर्ट ने आधुनिक तकनीक अपनाने, जब्त वाहनों की स्थिति बताने और वन संपदा की सुरक्षा के लिए नया हलफनामा दाखिल करने के निर्देश दिए।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हिमाचल हाईकोर्ट भवन।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो , शिमला | Himachal High Court ने राज्य में अवैध रूप से लकड़ी और अन्य वन संपदा की ढुलाई व तस्करी के मामलों पर कड़ा संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायमूर्ति बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान सरकार और वन विभाग को वन संपदा की सुरक्षा तथा अवैध परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई के संबंध में कई निर्देश जारी किए। अदालत ने वन संपदा की निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का पर्याप्त इस्तेमाल नहीं किए जाने पर वन विभाग के रवैये पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि केवल संसाधनों या व्यवस्थाओं की कमी बताना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विभाग को तकनीकी साधनों का बेहतर इस्तेमाल कर वन संपदा की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

    जनवरी 2025 से जून 2026 तक 44 वन अपराध के मामले

    सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि जनवरी 2025 से 7 जून 2026 के बीच राज्य के विभिन्न थानों में वन अपराधों से जुड़े 44 मामले दर्ज किए गए हैं। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, अंब रेंज में 102 वाहन और भरमौर रेंज में 172 वाहन बिना वैध अनुमति के वन उपज का परिवहन करते हुए पाए गए। वहीं गगरेट वन चेक पोस्ट से उचित और सत्यापित ट्रांजिट परमिट के साथ 6,201 वाहन कानूनी रूप से गुजर चुके हैं। सुनवाई के दौरान रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर, अंब की रिपोर्ट भी अदालत के समक्ष रखी गई। रिपोर्ट में बताया गया कि वर्तमान चेक पोस्ट के आसपास कुछ ऐसे ब्लाइंड स्पॉट हैं, जिनका फायदा उठाकर वन उपज की अवैध ढुलाई करने वाले वाहन चेक पोस्ट को बाईपास कर जाते हैं। रिपोर्ट में चेक पोस्ट को करीब तीन किलोमीटर आगे प्रस्तावित नए स्थान पर स्थानांतरित करने का सुझाव दिया गया है। माना गया कि इससे अंबोटा-होशियारपुर मार्ग से बचकर निकलने वाले वाहनों की निगरानी और प्रभावी तरीके से की जा सकती है। हाईकोर्ट ने संबंधित एसडीएम से इस सुझाव पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

    पकड़े गए वाहनों की स्थिति पर कोर्ट ने मांगा जवाब

    Himachal High Court ने सरकार के हलफनामे में पकड़े गए वाहनों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं होने पर भी सवाल उठाए। अदालत ने सरकार से पूछा कि अवैध वन उपज ले जाते हुए पकड़े गए वाहनों का क्या किया गया और क्या उन्हें उनके पंजीकृत मालिकों को वापस सौंप दिया गया अथवा कानून के अनुसार उनका निपटारा किया गया। एसपी की ओर से दाखिल स्टेटस रिपोर्ट में कई एफआईआर का भी उल्लेख किया गया। कोर्ट ने इन मामलों में जब्त वाहनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने वन विभाग के अनुपालन हलफनामे में पेड़ों और वाहनों की निगरानी को लेकर जताई गई लाचारी पर भी नाराजगी जताई। कोर्ट ने विभाग से पूछा कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाकर वन संपदा की निगरानी और प्रबंधन को किस तरह बेहतर बनाया जा सकता है। मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर 2026 को होगी। तब तक सरकार को सभी बिंदुओं पर विस्तृत जवाब दाखिल करना होगा।

    #Amb #ARBtimes #Bharmour #ForestCrime #ForestDepartment #ForestProtection #ForestSmuggling #Gagret #HighCourt #HimachalHighCourt #HimachalNews #himachalpradesh #IllegalTimber #TimberSmuggling #UnaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal High Court : रामपुर के स्ट्रीट वेंडर्स को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बेदखली और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal High Court : रामपुर के स्ट्रीट वेंडर्स को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बेदखली और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

    October 8, 2026

    Shimla: पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक होगी सेना भर्ती रैली

    October 7, 2026

    Nauni University : कुलपति का रजिस्ट्रार बदलने का फैसला सरकार ने किया निरस्त, सिद्धार्थ आचार्य बहाल

    October 7, 2026

    Himachal Police Recruitment: कांस्टेबल भर्ती के 734 पदों के लिए फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी, जानें जिलावार तारीखें

    October 7, 2026

    Shimla News: नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी और पुनर्वास की गुणवत्ता पर प्रशासन का विशेष फोकस

    October 6, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा, चंडीगढ़-मोहाली से दो गिरफ्तार

    October 6, 2026

    Himachal News : पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर भीषण हादसा, कार-डंपर टक्कर में तीन की मौत

    October 4, 2026

    HPU Shimla : पुराने बैच के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का अवसर, 12 अक्तूबर तक भरें फॉर्म

    October 2, 2026

    Shimla News : नशा तस्करों की संपत्तियों पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, तीन मामलों में 40.5 लाख सीज

    October 2, 2026

    Shimla News : जुब्बल के धार गांव में भीषण अग्निकांड, पांच घर राख, बेघर हुए परिवार

    October 2, 2026

    Court: नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में आरोपी दोषी, तीन साल का कारावास

    October 1, 2026

    Himachal : नाबालिग नातिन से यौन अपराध में नाना को पांच साल की सजा, 8 हजार जुर्माना

    October 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 8 7 1
    Users Today : 9
    Total Users : 125871
    Total views : 246733
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.