Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Himachal : होटल, प्राइवेट अस्पताल और मॉल की बिजली हुई महंगी, ₹1 प्रति यूनिट नया सेस लागू

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने होटल, प्राइवेट अस्पताल, पेट्रोल पंप, मॉल और मल्टीप्लेक्स समेत 10 श्रेणियों पर ₹1 प्रति यूनिट अतिरिक्त नया सेस लागू किया है। नए आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं, जिससे व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का बोझ बढ़ेगा।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं पर ₹1 प्रति यूनिट नया सेस लागू लगाने का बड़ा फैसला लिया है। ऊर्जा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अब होटल, निजी अस्पताल, पेट्रोल पंप, शॉपिंग मॉल और मल्टीप्लेक्स समेत 10 श्रेणियों के उपभोक्ताओं से बिजली खपत पर एक रुपये प्रति यूनिट की दर से अतिरिक्त सेस वसूला जाएगा।

    अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड निर्धारित श्रेणियों के उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सेस की वसूली करेगा। यह आदेश हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी एक्ट 2009 की धारा 3-B के तहत जारी किया गया है। सरकार का कहना है कि बिजली क्षेत्र को आर्थिक रूप से मजबूत करने और सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

    इन उपभोक्ताओं पर लगेगा अतिरिक्त सेस

    सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार जिन श्रेणियों पर ₹1 प्रति यूनिट नया सेस लगाया गया है, उनमें बिजनेस हाउस, प्राइवेट ऑफिस, निजी अस्पताल, पेट्रोल पंप, होटल और मोटल, प्राइवेट नर्सिंग होम, निजी रिसर्च संस्थान, प्राइवेट कोचिंग संस्थान, शॉपिंग मॉल और मल्टीप्लेक्स शामिल हैं। सरकार के इस फैसले से इन संस्थानों की बिजली लागत बढ़ेगी, जिसका असर आने वाले समय में उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है। होटल, अस्पताल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सेवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

    पहले भी बढ़ चुका है बिजली बिल का बोझ

    प्रदेश में इससे पहले फरवरी 2025 में बिजली बिलों में दूध और पर्यावरण सेस लागू किया गया था। इसके बाद घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 10 पैसे प्रति यूनिट तक वृद्धि हुई थी, जबकि अन्य श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर दो पैसे से लेकर छह रुपये प्रति यूनिट तक अतिरिक्त भार पड़ा था। साल 2024 के विधानसभा मानसून सत्र में पारित विद्युत शुल्क संशोधन अधिनियम 2024 के तहत यह प्रावधान लागू किया गया था। घरेलू उपभोक्ताओं पर केवल दूध सेस लगाया गया था, जबकि अन्य श्रेणियों के उपभोक्ताओं को दूध के साथ पर्यावरण सेस भी देना पड़ रहा है। वहीं, दिसंबर 2025 में बैंकिंग, वित्त और बीमा क्षेत्र से जुड़े संस्थानों पर भी दो रुपये प्रति यूनिट की दर से अतिरिक्त सेस लगाया गया था।

    #BusinessNews #BusinessUpdate #CommercialConsumers #ElectricityBill #ElectricityRate #HimachalElectricity #HimachalGovernment #HimachalNews #himachalpradesh #HPSEBL #PowerBill #PowerSector #PrivateHospitals #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHPU Exam Form Date Extended : एचपीयू ने बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि, अब 20 मई तक बिना लेट फीस करें आवेदन
    Next Article NEET UG Re-Exam 2026: 21 जून को होगी पुनर्परीक्षा, NTA ने परीक्षा शहर बदलने की विंडो खोली
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: शिमला ग्रामीण को मिलीं 30 नई इलेक्ट्रिक बसें, 18 बसें विभिन्न रूटों पर रवाना

    August 13, 2026

    Shimla: सुन्नी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का विक्रमादित्य सिंह ने किया निरीक्षण, समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

    August 13, 2026

    Shimla: हिमाचल में अग्निशमन सेवाओं का होगा विस्तार, 46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहन रवाना

    August 11, 2026

    Shimla: विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में 24×7 पेयजल परियोजना के पैकेज-10 का किया निरीक्षण

    August 11, 2026

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने खनाशनी क्षेत्र में 15 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन व शिलान्यास

    August 11, 2026

    JOB: 10 अगस्त को शिमला में तपन इंडस्ट्रीज़ का कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

    August 7, 2026

    HPU Shimla ने जारी किया वार्षिक खेल और युवा उत्सव का कैलेंडर: 25 अगस्त से शुरू होंगी स्पर्धाएं, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

    August 7, 2026

    Shimla : पूर्व सीपीएस को सरकारी बंगले देने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा जवाब; पूछा- नियमों की अनदेखी क्यों?

    August 7, 2026

    Shimla : राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर मंथन

    August 5, 2026

    Shimla : हिमकेयर की जगह आएगी नई स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 लाख रुपये तक मिलेगा इलाज का कवर

    August 5, 2026

    Shimla: गांवों के सर्वांगीण विकास से रुकेगा पलायन, 2032 तक समृद्ध हिमाचल बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

    August 4, 2026

    Shimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं

    August 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 1 2
    Users Today : 3
    Total Users : 118612
    Total views : 234940
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.