Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, September 30
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    HPU Shimla : पीजी समेत सभी कोर्सों में ऑनलाइन पंजीकरण 1 अक्तूबर से, 30 तक मौका

    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU Shimla) शिमला में पीजी समेत विभिन्न कोर्सों के विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण 1 अक्तूबर से शुरू होगा। 30 अक्तूबर अंतिम तिथि तय की गई है। पंजीकरण अनिवार्य है। बिना पंजीकरण विद्यार्थी परीक्षा फार्म नहीं भर सकेंगे। नियमित, पीजी डिप्लोमा और प्रमाणपत्र कोर्स के विद्यार्थियों को भी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    HPU B.Ed 2026: आवेदन शुरू, नई शिक्षा नीति लागू

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) शिमला में पीजी समेत विभिन्न कोर्सों में ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 1 अक्तूबर से शुरू होगी। विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर निर्धारित की है। यह प्रक्रिया विश्वविद्यालय के आरएमई पोर्टल के माध्यम से पूरी होगी।

    HPU ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। जिन विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय में पंजीकरण नहीं होगा, वे परीक्षा फार्म नहीं भर सकेंगे। पंजीकरण प्रक्रिया में नियमित समेत अन्य श्रेणियों के विद्यार्थी शामिल होंगे। एमए, एमकॉम, एमएससी, एमबीए, एमसीए, बीएड, एमएड, एमपीएड, एलएलबी, एलएलएम, एमटीटीएम, एमएचएम, एमटीए, एमटेक, एमएफए और पहाड़ी मिनिएचर पेंटिंग समेत विभिन्न कोर्स के लिए पंजीकरण होगा। इसके अलावा सभी पीजी डिप्लोमा और प्रमाणपत्र कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को भी पंजीकरण करवाना होगा।

    नई आईडी बनाने की जरूरत नहीं

    HPU के अनुसार विद्यार्थियों को पंजीकरण के लिए नई आईडी बनाने की आवश्यकता नहीं है। नियमित विद्यार्थी प्रवेश या परीक्षा फार्म भरते समय मिली एडमिशन आईडी अथवा यूजर आईडी से छात्र लॉगइन के माध्यम से आरएमई पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे। निर्धारित पंजीकरण शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा करना होगा। HPU ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि उनके यहां दाखिला लेने वाले पात्र विद्यार्थियों का निर्धारित समय के भीतर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। अधिसूचना के मुताबिक प्रवेश के एक महीने के भीतर संबंधित कॉलेज, विभाग या संस्थान को विद्यार्थियों के पंजीकरण फार्म विश्वविद्यालय को भेजने होंगे।

    दस्तावेजों की जांच के बाद मिलेगी अंतिम मंजूरी

    इस बार ऑनलाइन प्रक्रिया में संबंधित प्रधानाचार्य, विभागाध्यक्ष और निदेशक की जिम्मेदारी भी तय की गई है। फार्म को अंतिम मंजूरी देने से पहले विद्यार्थियों की ओर से दर्ज की गई जानकारी और अपलोड किए गए दस्तावेजों की जांच करनी होगी। HPU ने कहा है कि दस्तावेज स्पष्ट, पूर्ण और पढ़ने योग्य होने चाहिए। दस्तावेज अस्पष्ट या अधूरे पाए जाने पर संबंधित कॉलेज या विभाग विद्यार्थी से उन्हें दोबारा अपलोड करवाएगा। गलत जानकारी मिलने पर अंतिम मंजूरी से पहले उसमें आवश्यक सुधार करवाना होगा।

     

    #ARBtimes #EducationNews #HimachalEducation #HimachalPradeshUniversity #HPU #HPUShimla #OnlineRegistration #PGCourses #RMEPortal #Shimla #StudentRegistration #UniversityAdmission
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleआज का राशिफल 30 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    Next Article Kullu: मानसून से हुए नुकसान का जायजा लेने कुल्लू पहुंची केंद्रीय टीम, सैंज क्षेत्र का किया निरीक्षण
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Education: डीएवी रामपुर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते कई पदक, तीन का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr: ज्यूरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, स्वयंसेवकों ने लिया सेवा का संकल्प

    September 29, 2026

    Education: जी.बी. पंत महाविद्यालय रामपुर में CSCA 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

    September 29, 2026

    Himachal : परिवार पहचान अभियान से नहीं बदलेगी बीपीएल सूची, सरकार ने स्थिति की स्पष्ट

    September 29, 2026

    Himachal High Court : समान काम के लिए समान वेतन संवैधानिक अधिकार, विभाग अलग होने से नहीं कर सकते भेदभाव

    September 29, 2026

    Shimla: डीसी शिमला के आवास पर भी हुई जनगणना, अब आपकी बारी

    September 28, 2026

    Rampur Bushahr : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 10-10 हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr News : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, पांच हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान नोगली कलना में कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित

    September 26, 2026

    Education: विद्यालय प्रांगण में गूंजा सामूहिक ‘वंदे मातरम्’, विद्यार्थियों में जगाई राष्ट्रचेतना

    September 26, 2026

    Education: बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर में सर्वपल्ली संस्थान का शानदार प्रदर्शन

    September 26, 2026

    Himachal News : डीएलएड की 739 रिक्त सीटों के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग 28 सितंबर को

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 7 6 3
    Users Today : 15
    Total Users : 124763
    Total views : 245058
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.