Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
राष्ट्रीय

NEET UG Re-Exam 2026: 21 जून को होगी पुनर्परीक्षा, NTA ने परीक्षा शहर बदलने की विंडो खोली

ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | नई दिल्ली 

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने NEET UG Re-Exam 2026 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा पुनर्परीक्षा की तारीख घोषित किए जाने के बाद अब एनटीए ने परीक्षा शहर चुनने और वर्तमान पता अपडेट करने की सुविधा शुरू कर दी है। उम्मीदवार 21 मई 2026 रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुन सकते हैं।

एनटीए ने साफ किया है कि जो उम्मीदवार परीक्षा शहर बदलने की इस सुविधा का उपयोग नहीं करेंगे, उनके लिए पहले से चयनित परीक्षा केंद्र शहर ही मान्य रहेगा। एजेंसी के अनुसार यह सुविधा केवल वर्तमान पता और परीक्षा शहर अपडेट करने तक सीमित है। आवेदन पत्र में किसी अन्य प्रकार के बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी। एनटीए की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक NEET UG Re-Exam 2026 का आयोजन 21 जून 2026, रविवार को किया जाएगा। परीक्षा देश और विदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। इसमें परीक्षा से पहले की औपचारिकताओं का समय भी शामिल रहेगा। परीक्षा पहले की तरह पेन और पेपर मोड यानी ऑफलाइन माध्यम में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को कुल 3 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा। एजेंसी ने बताया कि परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देश पहले जारी किए गए इंफॉर्मेशन बुलेटिन के अनुसार ही लागू रहेंगे।

13 भाषाओं में आयोजित होगी परीक्षा

एनटीए के अनुसार NEET UG Re-Exam 2026 देशभर में 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं। इससे विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों को अपनी सुविधा अनुसार भाषा चुनने का अवसर मिलेगा।

परीक्षा शहर बदलने पर नहीं लगेगा कोई शुल्क

एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शहर या वर्तमान पता अपडेट करने के लिए उम्मीदवारों से किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, आवेदन फॉर्म में अन्य किसी जानकारी को संशोधित करने की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवार 15 मई से 21 मई 2026 तक अपनी पहली और दूसरी पसंद के परीक्षा शहर ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। इसके बाद परीक्षा शहर सूचना पर्ची (City Intimation Slip) और एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।

नियमित रूप से वेबसाइट चेक करें अभ्यर्थी

एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे nta.ac.in और neet.nta.nic.in वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें। परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल के जरिए भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

#EducationNews #EntranceExam #ExamCityChoice #ExamUpdate #IndiaEducation #MedicalEntranceExam #NEET2026 #NEETReExam #NEETStudents #NEETUG2026 #NEETUGReExam #NTA #NTAExamUpdate #NTAUpdate #ReExam2026
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleHimachal : होटल, प्राइवेट अस्पताल और मॉल की बिजली हुई महंगी, ₹1 प्रति यूनिट नया सेस लागू
Next Article Himachal High Court : ससुर के अतिक्रमण पर बहू की उम्मीदवारी रद्द करने के मामले में सरकार को नोटिस
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Chandigarh : पंजाब यूनिवर्सिटी हॉस्टल एडमिशन 2026 : जानिए पात्रता, फीस स्ट्रक्चर और जरूरी नियम

June 29, 2026

चंडीगढ़ में रोहड़ू के व्यक्ति का सरेआम कत्ल, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

June 14, 2026

Diesel Petrol New Rules : देश में डीजल-पेट्रोल की नई गाइडलाइंस जारी, एक दिन में मिलेगा सिर्फ 200 लीटर डीजल

June 13, 2026

Jaspal Rana Death News : मशहूर निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

June 12, 2026

LPG Gas Cylinder Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा, तीन महीने में 89 रुपये बढ़े दाम

June 7, 2026

India-China: भारत-चीन सीमा व्यापार को गति देने की तैयारी, पूह में आयोजित हुई अहम बैठक

June 4, 2026

IPL 2026 Final: विराट कोहली के विजयी छक्के से RCB बनी चैंपियन, गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया

June 1, 2026

NHPC: क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 संपन्न, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

May 30, 2026

हिमाचल-हरियाणा बॉर्डर पर भीषण हादसा: रेणुकाजी जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

May 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 1 7
Users Today : 1
Total Users : 113817
Total views : 226652
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.