Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, October 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा, चंडीगढ़-मोहाली से दो गिरफ्तार

    शिमला पुलिस ने अंतरराज्यीय चिट्‌टा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ और मोहाली से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपियों के नशा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण संपर्क सामने आए हैं। पुलिस अब नशे की खेप के स्रोत और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला की एडिशनल एसपी मेहर पंवार।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  शिमला | हिमाचल प्रदेश में  चिट्‌टा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। इसी कड़ी में शिमला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों की जांच के दौरान अंतरराज्यीय चिट्‌टा तस्करी से जुड़े दो मुख्य आरोपियों को चंडीगढ़ और मोहाली से गिरफ्तार किया है। पुलिस की तकनीकी जांच में आरोपियों के संपर्क और नशा तस्करी से जुड़ी कड़ियां सामने आई हैं।

    बालूगंज थाना क्षेत्र में 27 सितंबर को दर्ज मामले में पुलिस ने करीब छह ग्राम चिट्टे के साथ कुल्लू निवासी 26 वर्षीय क्षितिज को गिरफ्तार किया था। जांच आगे बढ़ी तो आरोपी के मोबाइल फोन से मनीमाजरा, चंडीगढ़ निवासी रोहित उर्फ राहुल के साथ संपर्क का पता चला। पुलिस के अनुसार रोहित इस मामले में नशा तस्करी से जुड़ा मुख्य आरोपी है। पुलिस टीम ने आरोपी के मोबाइल फोन में उपलब्ध व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल और इंटरनेट से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। जांच में दोनों के बीच संपर्क और मनीमाजरा में मुलाकात के तथ्य सामने आए। इसके आधार पर बालूगंज पुलिस की टीम चंडीगढ़ पहुंची और रोहित को गिरफ्तार कर लिया।

    इसी तरह चिड़गांव पुलिस ने 27 सितंबर को बड़ियारा में करीब सात ग्राम चिट्टे के साथ 30 वर्षीय अमित को पकड़ा था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को मोबाइल फोन से ऐसे सुराग मिले, जिनसे नशे की खेप के स्रोत तक पहुंचने में मदद मिली। पुलिस के अनुसार अमित को चिट्टा मोहाली में वीरेंद्र नामक व्यक्ति से मिला था। जांच में चिड़गांव निवासी 22 वर्षीय संदीप की भूमिका भी सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम ने संदीप को बलौंगी मोहाली से गिरफ्तार किया।

    दोनों मामलों में पुलिस अब नशे की सप्लाई के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का फोकस केवल नशे की छोटी खेप के साथ पकड़े जाने वाले आरोपियों तक सीमित न रहकर मुख्य सप्लायरों और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने पर है। वर्ष 2024 में आठ मुख्य तस्कर गिरफ्तार किए गए और चार तस्करी नेटवर्क ध्वस्त किए गए। वर्ष 2025 में 24 मुख्य तस्करों की गिरफ्तारी हुई और तीन नेटवर्क पर कार्रवाई की गई। वर्ष 2026 में अब तक 80 मुख्य तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। -मेहर पंवार, एएसपी शिमला 

    #ARBtimes #Chitta #ChittaSmuggling #DrugFreeHimachal #DrugSmuggling #himachalpradesh #HimachalPradeshNews #PoliceAction #Shimla #Shimlapolice
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleआज का राशिफल 06 अक्तूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kangra News: कांगड़ा के डमटाल में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत चार पर केस

    October 5, 2026

    Kangra News: पालमपुर के होटल में पुलिस की दबिश, महिला समेत पांच गिरफ्तार; 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

    October 5, 2026

    Himachal News: नशा तस्करी मामले में दो महिलाओं को एक साल की कठोर कैद, 10-10 हजार जुर्माना

    October 4, 2026

    Himachal News : पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर भीषण हादसा, कार-डंपर टक्कर में तीन की मौत

    October 4, 2026

    HPU Shimla : पुराने बैच के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का अवसर, 12 अक्तूबर तक भरें फॉर्म

    October 2, 2026

    Shimla News : नशा तस्करों की संपत्तियों पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, तीन मामलों में 40.5 लाख सीज

    October 2, 2026

    Shimla News : जुब्बल के धार गांव में भीषण अग्निकांड, पांच घर राख, बेघर हुए परिवार

    October 2, 2026

    Crime: रामपुर में 11 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

    October 1, 2026

    Himachal High Court : भानुपल्ली-लेह रेललाइन के लिए 538 बीघा भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना रद्द

    October 1, 2026

    Kalka-Shimla Train : 30 नवंबर तक 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द, ब्रिज नंबर-57 के पास ट्रैक की मरम्मत जारी

    October 1, 2026

    HPU Shimla : पीजी समेत सभी कोर्सों में ऑनलाइन पंजीकरण 1 अक्तूबर से, 30 तक मौका

    September 30, 2026

    Himachal : परिवार पहचान अभियान से नहीं बदलेगी बीपीएल सूची, सरकार ने स्थिति की स्पष्ट

    September 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 6 6 8
    Users Today : 18
    Total Users : 125668
    Total views : 246440
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.