Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, November 7
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Himachal Politics : जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर हमला, बोले– केंद्र से टकराव नहीं, संवाद से होगा प्रदेश का विकास

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 13, 2026Updated:February 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिल्ली दौरे, रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (आरडीजी) और प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार को कोसना बंद कर टकराव का रास्ता छोड़ना चाहिए, क्योंकि इसी में प्रदेश की भलाई है।

    सुंदरनगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला और नेरचौक में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में जयराम ठाकुर ने भाग लिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वैचारिक और बौद्धिक सशक्तिकरण का माध्यम है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने दावा किया कि मुख्यमंत्री सुक्खू रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (RDG) बंद होने के मामले में केंद्र सरकार के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी कानूनी सलाह के लिए मुख्यमंत्री ने दिल्ली में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हितों की रक्षा करना उचित है, लेकिन केंद्र के साथ टकराव की राजनीति नुकसानदायक होगी। अपने कार्यकाल का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जब उनके समय आरडीजी रुकी थी, तब उन्होंने संवाद और शालीनता से इसे बहाल कराया था। नेता प्रतिपक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने का समय मिला। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेतृत्व राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी मुख्यमंत्री को तवज्जो नहीं दी, जिससे दिल्ली दौरा निष्फल साबित हुआ।

    कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

    जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि दिनदहाड़े स्कूल में हुई हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। उन्होंने विभिन्न घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास होने के बावजूद अपराधी बेखौफ हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इन मुद्दों पर सदन में जवाब देना होगा।

    #BJPvsCongress #CMsukhu #HimachalBJP #HimachalNews #HimachalPolitics #HimachalUpdates #hpnews #JairamThakur #PoliticalNews #StatePolitics
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल 13 फरवरी 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Next Article Himachal : देहरा में दिनदहाड़े स्कूल में घुसा हमलावर, मिड डे मील वर्कर को उतारा मौत के घाट
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, गोपाल कश्यप बने अध्यक्ष

    October 28, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामपुर में भाजपा की जीत तय

    October 26, 2026

    Rampur BJP: 26 अक्टूबर को नोगली में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे जयराम ठाकुर

    October 23, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा रामपुर मंडल की बैठक में संगठन विस्तार और जयराम ठाकुर के प्रवास की तैयारियों पर मंथन

    October 19, 2026

    ABVP: अभाविप रामपुर विभाग का अभ्यास वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे नए दायित्व

    October 19, 2026

    Rampur Bushahr : वीरभद्र सिंह ने सियासत ही नहीं, लोगों के दिलों पर भी छोड़ी अमिट छाप: मुकेश अग्निहोत्री

    October 18, 2026

    BJP: रामपुर सहकारी बैंक में कामकाज प्रभावित, स्टाफ की कमी पर नरेश चौहान ने उठाए सवाल

    October 14, 2026

    Himachal News : वीरभद्र सिंह के नाम पर पार्टी बनाने का विरोध, विक्रमादित्य बोले- परिवार की सहमति जरूरी

    October 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 4 8 0
    Users Today : 80
    Total Users : 128480
    Total views : 250820
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.