Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, October 24
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    सोलन

    Solan News : देवभूमि में बनी दवाइयों पर उठे सवाल: बुखार, दर्द और बीपी समेत 93 सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे

    हिमाचल प्रदेश में तैयार 93 दवाओं सहित देश भर की 330 दवाइयों के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर फेल हो गए हैं। ड्रग विभाग ने कंपनियों को नोटिस जारी कर बाजार से स्टॉक वापस मंगाने के निर्देश दिए हैं।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सोलन | देश भर में स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ी चिंता सामने आई है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की ओर से जारी ड्रग अलर्ट के अनुसार, देश भर में कुल 330 दवाइयों के सैंपल गुणवत्ता के तय मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। अकेले देवभूमि हिमाचल प्रदेश में बनी 93 दवाइयों के सैंपल फेल होने से हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोलन जिले की सबसे अधिक 73, सिरमौर की 18 और ऊना जिले की 2 कंपनियों की दवाएं इस जांच में फेल पाई गई हैं।

    किन बीमारियों की दवाएं हुईं फेल?

    हिमाचल प्रदेश में तैयार जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें आम जनता से जुड़ी कई गंभीर और सामान्य बीमारियों की दवाएं शामिल हैं। इनमें बुखार, एसिडिटी, दर्द, खांसी, सूखी खांसी, पेट के कीड़े, खून की कमी (अनीमिया), एलर्जी, विभिन्न प्रकार के संक्रमण, त्वचा के संक्रमण, हाई ब्लड बीपी, झाइयां, सूजन, मलेरिया और थायरॉइड जैसी बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाएं प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन दवाओं के मानक पर सही न उतरने से मरीजों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

    प्रमुख कंपनियों के नाम

    जांच रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों जैसे बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, कालाअंब, पांवटा साहिब, सुबाथू और झाड़माजरी की कई नामी-गिरामी और दवा निर्माता कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं। इनमें लैबोरेट, एस्पो, होरिजन, एजोट लाइफ साइंस, फार्मारूट, ब्रिट लाइफ साइंस, एलवेट फार्मा, सारा बायोटेक, सेट क्योर, नेपचून, गोनासिस, अल्ट्रा ड्रग, स्विश गारनर, कोनिस, माइक्रो ऑर्गेनिक, शिवा बायोटेक, यूनिस्पीड, एफी पेरेटल, सेमसन, केसपेन, एक्टोनोवा, एनएमजी, मेक्लायड, टी एंड जी, एलेक्सा, कोपमेड, गोसिस, साईबोसिस, एथेंस लाइफ साइंस, जीएम लैब, सटार फिलटेशन, लोगोस फार्मा, नेक्सपर, स्विश इंडिया, मेडिजिया, गोनापिट, हिंदुस्तान, ट्राक, मार्क लेबोरेट, मायाश, कनटिल फार्म, प्रीमस फार्मास्युटिक, प्रोटेक, नेथन फार्मा, वी लैब, वीएसएसडीपी, श्रीनिवास, हिगस हेल्थ केयर, पार्क, हिरओम, प्रीत रेमीडीज, मेडीपोल, जेनिफा फोरमुलेशन, 3 किन्स फार्मा, स्पास फार्मा, नवकार, पिनाकल, एलवी लाइफ साइंस, डेक्सिन, क्लेविस, हिल्लर लैब, बीआरडी, क्योरटेक, कलिंगा, प्रोसपेरी ड्रग, बायोजेनेटिक ड्रग और कान्हा बायोजेनिटक ड्रग शामिल हैं। इन सभी कंपनियों के अलग-अलग उत्पादों के सैंपल गुणवत्ता जांच में अमानक पाए गए हैं।

    ड्रग विभाग की सख्त कार्रवाई और निर्देश

    इस पूरे मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए हिमाचल प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर डॉ. मनीष कपूर ने स्पष्ट किया है कि जिन दवा कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं, उन सभी के खिलाफ ‘ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट’ के नियमों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग ने इन कंपनियों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, बाजार में खप चुके इन अमानक उत्पादों के स्टॉक को तुरंत प्रभाव से वापस मंगाने के निर्देश दिए गए हैं। ड्रग विभाग खुद भी अपने स्तर पर इन सैंपलों की दोबारा गहन जांच करेगा ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाहियों को रोका जा सके और आम जनता के जीवन से खिलवाड़ न हो सके।

    #DrugAlert #HealthNews #HimachalNews #himachalpradesh #MedicalAlert #PharmaFail #SolanNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleआज का राशिफल 24 अक्तूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    Next Article Shimla: एमआईएस के तहत बागवानों को 35.68 करोड़ रुपये जारी, लंबित दावे जमा करवाने की समय-सीमा तय
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों और 415 करोड़ के अनुदान को दी मंजूरी

    October 24, 2026

    Solan News : बद्दी में पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 25.65 लाख की ठगी, तीन लोगों समेत अन्य पर केस दर्ज

    October 20, 2026

    Shimla: कमला नेहरू अस्पताल में गायनी ओपीडी बहाल करने की मांग, महिला समिति ने किया प्रदर्शन

    October 17, 2026

    Nauni University : कुलपति का रजिस्ट्रार बदलने का फैसला सरकार ने किया निरस्त, सिद्धार्थ आचार्य बहाल

    October 7, 2026

    AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    October 7, 2026

    Shimla News: जॉब ट्रेनी प्रशिक्षु चिकित्सकों को पीजी पाठ्यक्रम करने की अनुमति दी जाएगी: मुख्यमंत्री

    October 5, 2026

    Himachal News: हिमाचल में बनी 64 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, बच्चों के सिरप से एंटीबायोटिक तक शामिल

    September 23, 2026

    Health: स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

    September 18, 2026

    Health: खनेरी अस्पताल में सात नए डॉक्टरों की तैनाती, रेडियोलॉजिस्ट और दो नेत्र रोग विशेषज्ञ भी शामिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन क्षेत्र के 40 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क नेत्र ऑपरेशन

    September 10, 2026

    Solan News : बिना लाइसेंस गोदाम में मिली 26.40 लाख फेरोक्योर टैबलेट, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

    September 10, 2026

    Solan News: नालागढ़ में बुजुर्ग दंपती को 2 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, 72.10 लाख रुपये ठगे

    September 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 7 3 5 6
    Users Today : 14
    Total Users : 127356
    Total views : 249002
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.