ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Rampur Bushahr: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चतुर्वार्षिक श्राद्ध में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

November 23, 2025 2:23 PM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर। रामपुर स्थित ऐतिहासिक पदम पैलेस में आज हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह की चतुर्वार्षिक श्राद्ध (चवरख) पूरे विधिविधान और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर प्रदेशभर से हज़ारों की संख्या में लोग  उन्हें श्रद्धांजिल देने पहुंचे थे।

हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी इस कार्यक्रम में भाग लेना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वे शिमला से रामपुर नहीं पहुंच सके। लेकिन धर्मपत्नि व विधायक कमलेश ठाकुर ने दोपहर बाद रामपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी और उनकी धर्मपत्नि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व पुत्र विक्रमादित्य सिंह लोनिवि मंत्री को सांत्वना दी।

इस मौके पर सुबह 11 बजे से ही कांग्रेस के दिग्गज नेता, सेवा निवृत्त अधिकारी, राजपरिवार के सदस्य और आम नागरिक स्व. वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए पदम् पैलेस पहुंचते रहे।

इस अवसर पर मौजूद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, स्वास्थ्य  मंत्री धनीराम शांडिल, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उपाध्यक्ष विनय कुमार, सातवें वित्तायोग अध्यक्ष व विधायक नंद लाल, विधायक हरीष जनारथा, विधायक कुलदीप सिंह राठौर, विधायक मोहन लाल बरागटा, नीरज भारती, ठाकुर कौल सिंह, ठाकुर सिंह भरमौरी,  किशोरी लाल सागर, आशिष बुटेल, संजय रतन, आशा कुमारी, सरवीण चौधरी, राम कुमार, राम लाल, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, सुभाष मंगलेट, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप और एसपी गौरव सिंह समेत कई अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment