शिमला। हिमाचल प्रदेश के फार्मा उद्योग में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। प्रदेश में निर्मित 91 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता जांच में निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। देशभर में कुल 324 दवाओं के नमूने फेल पाए गए हैं। हिमाचल में सबसे अधिक सोलन जिले की 65 दवाओं के सैंपल मानकों के अनुरूप नहीं मिले। इसके अलावा सिरमौर की 19, ऊना की पांच और कांगड़ा की दो दवाओं के नमूने भी जांच में फेल हुए हैं।
जांच में सामने आया है कि गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरने वाली दवाओं में संक्रमण, एनीमिया, खुजली, बुखार, खांसी-जुकाम, दर्द, एसिडिटी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, अस्थमा और कोलेस्ट्रॉल सहित कई बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं।राज्य ड्रग कंट्रोलर डॉ. मनीष ने बताया कि संबंधित दवा कंपनियों के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
सोलन और सिरमौर की कंपनियों के कई सैंपल फेल
राज्य प्रयोगशाला की जांच में बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, परवाणू, काठा, मानपुरा और कालाअंब औद्योगिक क्षेत्रों की कई दवा कंपनियों के नमूने गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें मानपुरा की अल्ट्रा ड्रग, काठा की बंगाल केमिकल एंड फार्मास्युटिकल, बद्दी की एलविटा फार्मा, गुल्लरवाला की एफी फार्मा, क्योर टेक स्किन और कालाअंब की स्टार फिल्ट्रेशन व वारव बायोजेनेटिक के सैंपल शामिल हैं। इसके अलावा झाड़माजरी की वीएबीपीएस और डेक्सिन फार्मा, परवाणू की मेक बायोटेक, कालाअंब की अलडे मेडिइफेक्स और आसिन फार्मा, ऊना की वेलग्रेड फार्मा तथा सोलन के देवठी की क्योर हेल्थ के नमूने भी फेल हुए हैं। डेक्सिन फार्मा की एसिडिटी के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवा के दो सैंपल एक साथ गुणवत्ता जांच में फेल पाए गए। आयोरिटयल इंडिया, विग्स बायोटेक, सरेट मेडिकेयर और हिमसागर लैबोरेट्री सहित कई अन्य कंपनियों के नमूने भी निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे।
कई अन्य कंपनियों की दवाओं में भी मिली गुणवत्ता संबंधी कमी
सोलन की इंडिया हेल्थकेयर, कसौली की एमरोज फार्मा, दवनी की श्याम हेल्थकेयर, मोगीनंद की आकोरा केयर, बद्दी की कोलेश फार्मा और थाना स्थित एक कंपनी की सीने में जलन की दवा के सैंपल भी फेल हुए हैं। परवाणू की मोरपिन, बद्दी की कोटास्टा फार्मास्युटिकल, सोर वैक्स और मार्टिन एंड ब्राउन तथा कालाअंब की प्रोटेक्ट बीसीएल फार्मा और एलेक्सा फार्मा की दवाओं के नमूने भी जांच में मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। अटोप हेल्थकेयर, शिवा बायोटेक, तनिष्का फार्मास्युटिकल, इनावा केपटेप और गोवा एंटीबायोटिक कंपनी के नमूने भी फेल हुए हैं। इनमें आयरन और फोलिक एसिड की दवाओं के तीन सैंपल शामिल हैं।
पांवटा साहिब और भटोली कलां की कंपनियां भी जांच के दायरे में
भटोली कलां की मेडवेल बायोटेक और पांवटा साहिब की सी फार्मास्युटिकल सहित कई कंपनियों के नमूने भी गुणवत्ता जांच में फेल हुए हैं। इनमें मार्टिन एंड ब्राउन, एसटेम हेल्थकेयर, पीत रेमडीज, एनरोज फार्मा, प्रोटेक्ट टेली क्लीनिक, गोलेश रेमडीज, एबसोल्यूट रेमडीज, नेपच्यून, पार्क फार्मा, डेक्सीन, स्विश गार्नियर, शिव इंडस्ट्री, थ्योन फार्मा, एमके हेल्थकेयर, पवित्र फार्मा, आरएच लैबोरेट्री और जैक्सन लैबोरेट्री के नाम शामिल हैं। इसके अलावा अल्ट्रा ड्रग, एस्टरिस्क हेल्थकेयर, एडमड फार्मा, शेर वोटिक फार्मा, जेडआरएस, एसेस लाइफ साइंस, पोलेस्टर, कोलेश फार्मा, ग्लाइड केमिकल, एथेस लाइफ साइंस, कृशा हेल्थकेयर, कोसेकेफ इंडिया, बायोजेनेटिक ड्रग, स्पेन फार्मा, पार्क फार्मा स्टार, बायोजेनेटिक रेमेडीज, सिंबोसिस फार्मा और अनीस्पीड फार्मा के सैंपल भी मानकों पर खरे नहीं उतरे।
सीडीएससीओ की जांच में आई ड्रॉप के नमूने भी फेल
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की जांच में भी हिमाचल की कई दवा कंपनियों के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। थाना स्थित आदिल बायोटेक, मार्टिन एंड ब्राउन, गुलफिक बायोटेक और इंटेग्रेटेड लैबोरेट्री के आई ड्रॉप के नमूने फेल पाए गए हैं। इनमें आई ड्रॉप के दो सैंपल एक साथ फेल हुए। इसके अलावा बद्दी के भुड स्थित मून मार्क, जेपी इंडस्ट्रीज, अलमड पार्क और कालाअंब की इवेंट कॉरपोरेट कंपनी के दवा सैंपल भी गुणवत्ता जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे।
