Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, September 23
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    सोलन

    Himachal News: हिमाचल में बनी 64 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, बच्चों के सिरप से एंटीबायोटिक तक शामिल

    Himachal News : CDSCO के अगस्त ड्रग अलर्ट में हिमाचल की 64 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर फेल पाए गए। सोलन की 33 और सिरमौर की 24 दवाएं शामिल हैं। बच्चों के सिरप, एंटीबायोटिक, इंजेक्शन और विटामिन की दवाओं के नमूने भी जांच में असफल रहे।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सोलन | हिमाचल प्रदेश में निर्मित 64 दवाओं के नमूने गुणवत्ता जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इनमें बच्चों के सिरप, बुखार और खांसी की दवाओं के अलावा एंटीबायोटिक, विटामिन, इंजेक्शन और किडनी से जुड़ी दवाएं भी शामिल हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की ओर से जारी अगस्त 2026 के ड्रग अलर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

    अगस्त के ड्रग अलर्ट में देशभर में गुणवत्ता जांच में विफल 220 दवा नमूनों को शामिल किया गया है। इनमें हिमाचल प्रदेश की अलग-अलग दवा निर्माण इकाइयों के 64 नमूने हैं। जिलेवार आंकड़ों में सोलन सबसे आगे है, जहां निर्मित 33 दवाओं के नमूने फेल पाए गए। इसके बाद सिरमौर की 24, ऊना की 4, कांगड़ा की 2 और बिलासपुर की एक दवा गुणवत्ता जांच में असफल रही।

    👉 यह भी पढ़ें : Drug Alert : हिमाचल की 83 दवाओं सहित देश भर में 239 के सैंपल फेल, BBN फार्मा हब पर उठे सवाल

    राज्य और केंद्रीय प्रयोगशालाओं में हुई जांच

    ड्रग अलर्ट के मुताबिक देशभर में फेल हुए 220 नमूनों में से 191 की जांच राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं में हुई, जबकि 29 नमूनों की जांच केंद्रीय प्रयोगशालाओं में की गई। सूची में एक नमूना नकली भी पाया गया है। हिमाचल की जिन औद्योगिक इकाइयों के उत्पाद जांच में शामिल हुए हैं, उनमें बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, झाड़माजरी, भुड्ड, दवनी, गुल्लरवाला, कालाअंब, पांवटा साहिब, कुमारहट्टी, सोलन, बिलासपुर, ऊना और कांगड़ा के दवा उद्योग शामिल हैं। जांच के दौरान अलग-अलग नमूनों में दवा के घुलने की क्षमता, सक्रिय औषधीय तत्व की मात्रा, निष्क्रमण, पीएच और निर्धारित कण सीमा समेत विभिन्न गुणवत्ता मानकों से जुड़ी कमियां सामने आईं। कुछ कंपनियों के एक से अधिक उत्पाद भी जांच में असफल पाए गए हैं।

    बच्चों की दवा से एंटीबायोटिक और इंजेक्शन तक

    फेल नमूनों की सूची में पैरासिटामोल पेडियाट्रिक ओरल सस्पेंशन, मोंटेलुकास्ट और लेवोसेटिरिजिन सिरप, लाइनजोलिड टैबलेट, एजिथ्रोमाइसिन और लैक्टिक एसिड बेसिलस टैबलेट, सिटाग्लिप्टिन फॉस्फेट एवं मेटफॉर्मिन, विलोसाग्लिप्टिन, एसोमेप्राजोल मैग्नीशियम तथा कैल्शियम-विटामिन डी3 जैसी दवाएं शामिल हैं। एमिकासिन सल्फेट और राबेप्राजोल सोडियम जैसे इंजेक्शन, इट्राकोनाजोल कैप्सूल, प्रेगाबालिन टैबलेट और दर्द व सूजन में इस्तेमाल होने वाली एसिक्लोफेनाक-पैरासिटामोल जैसी दवाएं भी सूची में हैं।

    कंपनियों को नोटिस, बैच की बिक्री पर रोक

    राज्य औषधि विभाग के अनुसार गुणवत्ता जांच में असफल नमूनों से संबंधित कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित बैचों की बिक्री और वितरण रोकने की कार्रवाई भी शुरू की गई है। राज्य औषधि नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर के अनुसार, कंपनियों से जवाब मांगा गया है। प्राप्त रिपोर्ट और जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

     

    #ARBtimes #CDSCO #DrugAlert #DrugSafety #HimachalNews #MedicineQuality #SirmaurNews #SolanNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleआज का राशिफल 23 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    Next Article Kinnaur: 23 से 26 सितंबर तक किन्नौर प्रवास पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग, समुदाय से जुड़े मामलों की करेगा समीक्षा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Health: स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

    September 18, 2026

    Health: खनेरी अस्पताल में सात नए डॉक्टरों की तैनाती, रेडियोलॉजिस्ट और दो नेत्र रोग विशेषज्ञ भी शामिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन क्षेत्र के 40 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क नेत्र ऑपरेशन

    September 10, 2026

    Solan News : बिना लाइसेंस गोदाम में मिली 26.40 लाख फेरोक्योर टैबलेट, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

    September 10, 2026

    Solan News: नालागढ़ में बुजुर्ग दंपती को 2 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, 72.10 लाख रुपये ठगे

    September 9, 2026

    Solan News: जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में 9वीं और 11वीं में दाखिले का मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन

    September 8, 2026

    Solan : डगशाई पब्लिक स्कूल में छात्र से रैगिंग और मारपीट का आरोप, 5 सीनियर छात्रों पर केस

    September 8, 2026

    Solan Crime: चौक बाजार में खूनी झड़प, चाकू लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

    September 5, 2026

    Shimla : स्वाइन फ्लू के बीच स्क्रब टायफस का बढ़ा खतरा, हिमाचल में 24 पॉजिटिव; एडवाइजरी जारी

    September 3, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Solan : एक लाख की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वैल्यू प्रमाणपत्र बनाने के एवज में मांगी थी रकम

    September 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 8 2 6
    Users Today : 11
    Total Users : 123826
    Total views : 243580
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.