Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 30
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    Health: खनेरी अस्पताल में सात नए डॉक्टरों की तैनाती, रेडियोलॉजिस्ट और दो नेत्र रोग विशेषज्ञ भी शामिल

    रामपुर के खनेरी अस्पताल में सात नए चिकित्सकों की तैनाती हुई है। इनमें रेडियोलॉजिस्ट, दो नेत्र रोग विशेषज्ञ समेत विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर के महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर (एमजीएमएससी) खनेरी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सात नए चिकित्सकों की तैनाती की गई है। इनमें रेडियोलॉजिस्ट, दो नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित विभिन्न विशेषज्ञताओं के चिकित्सक शामिल हैं। लंबे समय से विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का सामना कर रहे अस्पताल में नई तैनाती से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है। अब अस्पताल में कुल चिकित्सकों की संख्या 32 हो गई है।

    अस्पताल में डॉ. सोनिया नेगी को चिकित्सा अधिकारी (निश्चेतना), डॉ. अनीता भारती को चिकित्सा अधिकारी (स्त्री एवं प्रसूति रोग), डॉ. शाम्भवी जोबटा को चिकित्सा अधिकारी (नेत्र रोग), डॉ. योग राज को चिकित्सा अधिकारी (आंतरिक चिकित्सा), डॉ. अंकुश चौहान को चिकित्सा अधिकारी (नेत्र रोग), डॉ. अमिता ठाकुर को चिकित्सा अधिकारी (मनोचिकित्सा) और डॉ. विशाल नेगी को चिकित्सा अधिकारी (रेडियोलॉजिस्ट) के रूप में तैनाती दी गई है। नए चिकित्सकों की तैनाती से अस्पताल में विशेषज्ञ सेवाओं को विस्तार मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति से रेडियोलॉजी संबंधी जांच और सेवाओं को मजबूती मिलेगी, जबकि दो नेत्र रोग विशेषज्ञों की उपलब्धता से आंखों से संबंधित उपचार के लिए मरीजों को सुविधा मिल सकेगी।

    राजपूत कल्याण बोर्ड के सदस्य अनिरुद्ध सिंह बिष्ट ने चिकित्सकों की तैनाती के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल तथा स्थानीय विधायक एवं सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि खनेरी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती क्षेत्र की जनता के लिए राहत की बात है। इससे मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

    खनेरी अस्पताल रामपुर के अलावा किन्नौर, आनी, कुमारसैन, करसोग और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़ने से अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

    स्थानीय लोगों ने भी चिकित्सकों की तैनाती का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता से मरीजों को उपचार के लिए अन्य स्थानों का रुख कम करना पड़ेगा। हालांकि अब लोगों की निगाह इस बात पर है कि सभी तैनात चिकित्सक नियमित रूप से सेवाएं शुरू करें, ताकि सरकारी स्तर पर की गई इस पहल का लाभ मरीजों को धरातल पर मिल सके।

    #ARBtimes #HealthServices #KhaneriHospital #RampurBushahr #खनेरीअस्पताल #नएडॉक्टर #नेत्ररोगविशेषज्ञ #रामपुर #रामपुरबुशहर #रेडियोलॉजिस्ट #स्वास्थ्यसेवाएं #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHamirpur News : NIT हमीरपुर पहुंचे DGP, युवाओं से बोले- चिट्‌टे के खिलाफ लड़ाई में बनें भागीदार
    Next Article BJP: भाजपा मंडल सराहन ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Himachal News : मेडिकल-डेंटल कॉलेजों में 2 नवंबर से पेन-डाउन हड़ताल, 5 को सचिवालय कूच करेंगे डॉक्टर

    October 29, 2026

    हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों और 415 करोड़ के अनुदान को दी मंजूरी

    October 24, 2026

    Solan News : देवभूमि में बनी दवाइयों पर उठे सवाल: बुखार, दर्द और बीपी समेत 93 सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे

    October 24, 2026

    Shimla: कमला नेहरू अस्पताल में गायनी ओपीडी बहाल करने की मांग, महिला समिति ने किया प्रदर्शन

    October 17, 2026

    AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    October 7, 2026

    Shimla News: जॉब ट्रेनी प्रशिक्षु चिकित्सकों को पीजी पाठ्यक्रम करने की अनुमति दी जाएगी: मुख्यमंत्री

    October 5, 2026

    Himachal News: हिमाचल में बनी 64 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, बच्चों के सिरप से एंटीबायोटिक तक शामिल

    September 23, 2026

    Health: स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

    September 18, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन क्षेत्र के 40 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क नेत्र ऑपरेशन

    September 10, 2026

    Shimla : स्वाइन फ्लू के बीच स्क्रब टायफस का बढ़ा खतरा, हिमाचल में 24 पॉजिटिव; एडवाइजरी जारी

    September 3, 2026

    आईजीएमसी शिमला में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

    August 31, 2026

    Himachal : स्वाइन फ्लू से मंडी के कैंसर पीड़ित बुजुर्ग की चंडीगढ़ में मौत, 2 नए मामले सामने आए

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 1 2 0
    Users Today : 0
    Total Users : 128120
    Total views : 250254
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.